Sensex और Nifty में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त, बाजार में दिखी रिकवरी
वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी रही। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट होकर 25.97 अंक टूटकर 77,506.51 अंक पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी शुरुआती बढ़त गंवाकर 5.75 अंक फिसलकर 24,223.10 अंक पर आ गया।
इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: सेंसेक्स 163 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 24,300 के करीब, 'इटर्नल' में सबसे बड़ी तेज़ी
बाद में दोनों सूचकांक फिर संभल गए और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 62.60 अंक चढ़कर 77,595.14 अंक और निफ्टी 10.65 अंक की बढ़त के साथ 24,244.80 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।
वहीं इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि जापान का निक्की 225 गिरावट में है। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
इसे भी पढ़ें: Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.30 प्रतिशत टूटकर 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 583.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 628.04 अंक और निफ्टी 153.55 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
Tata Motors वाहनों के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ाएगी, 1 सितंबर से बदलाव लागू होगा
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है। वाहन विनिर्माता कंपनी टीएमपीवी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।
कंपनी ने कहा, ‘‘ बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। ’’ बयान के अनुसार, टीएमपीवी अब भी इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है। टीएमपीवी के खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: CAQM ने Delhi NCR में मालवाहक वाहनों पर रोक लगाई, 2027 से लागू होंगे नियम
इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







