Responsive Scrollable Menu

भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और एआई-आधारित साइबर सुरक्षा को लेकर पीयूष गोयल ने चेक प्वाइंट के सीईओ से की चर्चा

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नादव जफरीर से मुलाकात कर भारत में कंपनी की बढ़ती भागीदारी, साइबर सुरक्षा सहयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित सुरक्षा समाधानों पर चर्चा की।

भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में भारत में चेक प्वाइंट की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के विस्तार और देश की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की सुरक्षा के लिए एआई-आधारित सुरक्षा प्रणालियों के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

अजार के अनुसार, दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा, डिजिटल विश्वास और एआई-संचालित नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की, जिसका उद्देश्य भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी-आधारित विकास को सुरक्षित और मजबूत आधार प्रदान करना है।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत डिजिटल भुगतान, डिजिटल पहचान, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं और डेटा आधारित सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। ऐसे में बढ़ते साइबर खतरों से इन प्रणालियों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता बन गई है।

सिंगापुर यात्रा के दौरान पीयूष गोयल लगातार भारत और एशियाई देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं। भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक प्रगति, निवेश के अवसरों और कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों को रेखांकित किया।

गोयल ने सिंगापुर की विदेश एवं व्यापार-उद्योग राज्य मंत्री गैन सियो हुआंग और अन्य अधिकारियों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में भी भाग लिया, जिसका उद्देश्य भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना था।

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से जैविक उत्पाद, ताजे फल एवं सब्जियां, जमे हुए फल एवं सब्जियां, दुग्ध उत्पाद, काजू, चावल और मोटे अनाज आधारित उत्पादों को सिंगापुर में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे भारतीय किसानों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए सिंगापुर, आसियान देशों और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में नए अवसर खुलेंगे।

इसके अलावा, पीयूष गोयल ने ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोपनेंदु मोहंती से भी मुलाकात की। इस दौरान वित्तीय नवाचार, प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था के उभरते क्षेत्रों में भारत-सिंगापुर सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा हुई।

उन्होंने केपेल इंफ्रास्ट्रक्चर की सीईओ सिंडी लिम से भी मुलाकात की और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

सिंगापुर यात्रा के दौरान पीयूष गोयल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लिया। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कौशल विकास, कनेक्टिविटी और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में किया बड़ा बदलाव, जानिए कौन हुआ बाहर?

AUS vs BAN 2nd Test : बांग्लादेश से अपनी ही घर में पहली बार टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा कदम उठाया है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 22 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके में खेला जाने वाला है. 26 अग्सत तक चलने वाले इस टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. इस प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में पिछले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया है. जेक वेदराल्ड को बाहर कर टीम में मैथ्यू रेनशॉ को लाया गया है. टीम के लिए ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ प्रमुख बल्लेबाजी की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं कैमरून ग्रीन पेस ऑलराउंडर होंगे. एलेक्स कैरी टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज होंगे. वही ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. टीम में एकमात्र स्पिनर नाथन लियोन को रखा गया है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव

हालांकि बाद में दोपहर में पिच की जांच के बाद कमिंस ने कन्फर्म किया कि लियोन ने मैच के लिए अपनी जगह बनाए रखी है और बोलैंड एक बार फिर बैक-अप कीपर-बैटर जोश इंग्लिस के साथ नहीं खेलेंगे. वहीं मैट रेनशॉ दूसरे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच के लिए ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करेंगे, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को साथी बाएं हाथ के जेक वेदराल्ड की जगह लिया जाएगा. 

कमिंस ने मैट रेनशॉ पर बोली बड़ी बात

यह तीन साल से ज्यादा समय में रेनशॉ का पहला टेस्ट मैच होगा और कमिंस को भरोसा है कि 30 साल का यह खिलाड़ी टेस्ट सेटअप में वापसी के लिए तैयार है. कमिंस ने कहा कि, 'हम बस उसका बेस्ट चाहते हैं. मुझे लगता है कि रेनर्स के बारे में पहले जो बातें होती थीं, उनमें से एक यह थी कि वह हर दिन अलग दिख सकता है. मुझे लगता है कि अब, जब आप एक बैटर के तौर पर अपने करियर के आखिरी हिस्से में पहुंचते हैं, तो आप सच में जानना चाहते हैं कि आप अपने बेस्ट फॉर्म में कैसे दिखते हैं और मुझे लगता है कि वह ऐसा करता है. रेनर्स से यही उम्मीद है, कि वह हर दिन अपना बेस्ट वर्जन लाता रहे'.

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड.

आपको बता दें कि, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हराया था. ये मैच मेहमान टीम ने 9 विकेट से जीता था. ये पूरी तरह से एकतरफा मैच रहा था, जहां बांग्लादेश ने धमाल मचाया था.

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का टेस्ट स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस.

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, सौम्या सरकार, अमित हसन, खालिद अहमद, जैकर अली, मुस्फिक हसन.

ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : टीम इंडिया के लिए बढ़ा खतरा, श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले चली ये बड़ी चाल, कोलंबो में होगा घमासान

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को Coach Bahutule का जवाब: वह शानदार हैं!

भारत के स्पिन बॉलिंग कोच सैराज बहुतुले ने श्रीलंका के खिलाफ़ दूसरे टेस्ट से पहले कुलदीप यादव का समर्थन किया है। यह स्टार स्पिनर गाले टेस्ट में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था, जिसके बाद कुछ जानकारों ने सवाल उठाया कि क्या कुलदीप की जगह सारांश जैन को मौका मिलना चाहिए। हालांकि, बहुतुले ने कहा कि गाले की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बॉलिंग में बदलाव करने के बावजूद यह रिस्ट-स्पिनर अच्छी फ़ॉर्म में रहा।
 

इसे भी पढ़ें: Colombo Test: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने झोंकी पूरी ताकत, चोटिल खिलाड़ियों के चलते Squad में बदलाव


बहुतुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। बात बस इतनी है कि गाले में जो हालात बने, उनमें उन्हें एक अलग भूमिका निभानी पड़ी। उन्हें बस उसी के हिसाब से खुद को ढालना था, और उन्होंने उस भूमिका में ढलने की पूरी कोशिश की और जितना हो सके, उसे बखूबी निभाने की कोशिश की। गौरतलब है कि कुलदीप ने पहले टेस्ट में थोड़ी सपाट ट्रेजेक्टरी (कम ऊँचाई वाली गेंद) के साथ बॉलिंग की थी। टेस्ट आगे बढ़ने के साथ पिच भी धीमी होती गई। इस बारे में बात करते हुए बहुतुले ने कहा कि कुलदीप एक रिस्ट-स्पिनर के तौर पर अपनी खूबियों के अनुसार ही बॉलिंग करते रहे।

बहुतुले ने कहा कि हमें यह देखना था कि हर सेशन में गेंद का रास्ता (ट्रैजेक्टरी) और उसकी स्पीड कैसी रहती है। जैसे-जैसे दिन बीतते गए और अलग-अलग तरह की स्पीड और अलग-अलग तरह के रास्तों की ज़रूरत पड़ती गई, वह निश्चित रूप से वैसी ही गेंदबाज़ी करने की कोशिश कर रहे थे। वह अपनी भूमिका निभा रहे थे। हर गेंदबाज़ की अपनी खूबियां होती हैं। वह एक तरह से रिस्ट-स्पिनर की तरह गेंदबाज़ी कर रहे थे, जबकि ज़ाहिर है कि विकेट हर दिन धीमा होता जा रहा था। लेकिन मुझे यकीन है कि वह वैसे ही गेंदबाज़ी कर रहे थे जैसे वह आम तौर पर करते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Russell Arnold का बड़ा बयान: Sri Lanka को तीसरे स्पिनर से बिगड़ जाएगा Team Balance


बहुतुले ने घरेलू क्रिकेट से इंटरनेशनल लेवल पर आने के बाद मानव सुथार की तरक्की की भी तारीफ़ की। इस युवा स्पिनर को रणजी ट्रॉफ़ी में काफ़ी अनुभव मिला है। बॉलिंग कोच ने कहा कि जब से उन्होंने बॉलिंग शुरू की है, तब से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में, खासकर रणजी ट्रॉफ़ी में काफ़ी बॉलिंग की है। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हैं। इसलिए, वह अपनी बॉलिंग को अच्छी तरह समझते हैं। कोचिंग स्टाफ़ सुथार के साथ अलग-अलग हालात और बल्लेबाज़ों को समझने पर काम कर रहा है। इसका मकसद उन्हें अपनी ताक़त को बनाए रखते हुए सही फ़ैसले लेने में मदद करना है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Fri, 21 Aug 2026 17:51:00 +0530

  Videos
See all

मंजर ख़ान ने अवैध कब्ज़ा कर खड़ी कर दी थी इमारत..प्रशासन ने चला दिया बुलडोज़र | Sambhal | Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T12:45:57+00:00

Viral Video : टैंकर के नीचे आते आते बचा युवक! वीडियो वायरल | #shorts #viralvideos #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T12:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers