Responsive Scrollable Menu

Vizag School Tragic Incident: होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने जड़ा थप्पड़; सदमे में 6 वर्षीय एलकेजी छात्र की गोद में गिरकर मौत

स्कूलों में छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और शारीरिक दंड पर कानूनी रोक के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल में होमवर्क के नाम पर एक छह साल के मासूम के साथ हुई इस कथित बर्बरता ने पूरे शिक्षा तंत्र और स्कूल प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश फैल गया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई थप्पड़ मारने और बेहोश होने की दास्तान
पुलिस द्वारा हासिल किए गए क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना साफ नजर आ रही है। फुटेज के अनुसार शिक्षिका पहले बच्चे को डांटती दिखाई दे रही है, जिससे घबराकर बच्चा रोने लगता है और दोनों हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाता है।

इसके बाद शिक्षिका ने उसके कपड़े ठीक किए और फिर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने के कुछ ही सेकंड बाद बच्चा बुरी तरह खांसने लगा और अचानक बेसुध होकर शिक्षिका की गोद में गिर गया। फुटेज में शिक्षिका बैठे-बैठे ही बच्चे को उठाने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन मासूम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, परिजनों में भारी रोष
मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी। बच्चे के पिता को स्थानीय रसोइयों के जरिए इस हादसे की जानकारी मिली। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

पिता ने उन दावों को भी पूरी तरह खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि बच्चा स्कूल आने से पहले बीमार था। परिजनों ने आरोपी शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बीएनएसएस धारा 194 के तहत मामला दर्ज, शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
स्थानीय पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम स्कूल में मौजूद गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।

वहीं आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Continue reading on the app

Chutney Recipes: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये 10 चटनियां, हर डिश के साथ जमेगी जोड़ी

HomemadeChutney Recipes: दाल-चावल हो, पराठा हो, पकौड़े हों या फिर कोई स्नैक, चटनी खाने के स्वाद को और दिलचस्प बना देती है। खास बात यह है कि चटनी बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती।

हरी पत्तेदार चीजों से लेकर मूंगफली, तिल, नारियल और खट्टी-मीठी इमली तक, अलग-अलग सामग्री से कई तरह की चटनियां तैयार की जा सकती हैं। यहां 10 ऐसे विकल्प हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से आजमा सकते हैं।

1. धनिया-पुदीना चटनी
धनिया और पुदीने की ताजगी वाली चटनी स्नैक्स के साथ खूब पसंद की जाती है। इसे हरी मिर्च, नमक, नींबू के रस और भुने जीरे के साथ पीसकर तैयार किया जा सकता है। समोसा, पकौड़े या पराठे के साथ इसका स्वाद बढ़िया लगता है।

2. इमली की खट्टी-मीठी चटनी
खट्टी-मीठी चटनी पसंद करने वालों के लिए इमली वाली चटनी अच्छा विकल्प है। इमली के साथ गुड़, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा डालकर इसे तैयार किया जा सकता है। इसे चाट और स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है।

3. नारियल चटनी
नारियल की चटनी दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ खास तौर पर पसंद की जाती है। नारियल, हरी मिर्च, अदरक, नमक और भुनी चना दाल को पीसकर इसे बनाया जा सकता है। इडली, डोसा और वड़ा के साथ यह शानदार कॉम्बिनेशन बनाती है।

4. लहसुन की चटनी
अगर आपको तीखा और मसालेदार स्वाद पसंद है तो लहसुन की चटनी ट्राई कर सकते हैं। लहसुन, लाल मिर्च और नमक के साथ इसे तैयार किया जा सकता है। स्वाद को बैलेंस करने के लिए इसमें थोड़ा तेल, सिरका या नींबू का रस भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. मूंगफली की चटनी
मूंगफली से तैयार चटनी स्वाद में थोड़ी नटी और भरपूर होती है। इसमें मूंगफली के साथ लहसुन, लाल मिर्च, नमक, इमली और तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। डोसा, इडली या पराठे के साथ इसे सर्व करना अच्छा विकल्प है।

रोज एक जैसी चटनी से लें ब्रेक

6. तिल की चटनी
तिल से बनी चटनी का स्वाद बाकी चटनियों से थोड़ा अलग होता है। सफेद तिल को हरी मिर्च, लहसुन, नमक और नींबू के रस के साथ पीसकर इसे तैयार किया जा सकता है। यह चटनी खाने में हल्का नटी फ्लेवर जोड़ती है।

7. टमाटर की चटनी
टमाटर की चटनी बनाने में आसान और स्वाद में चटपटी होती है। टमाटर के साथ लहसुन, लाल मिर्च, नमक, तेल और भुना जीरा मिलाकर इसे तैयार किया जा सकता है। इसे नाश्ते या स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है।

8. आंवले की चटनी
आंवले का स्वाद पसंद है तो इसकी चटनी भी जरूर ट्राई करें। आंवले के साथ हरी मिर्च, अदरक, नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाकर चटनी बनाई जा सकती है। इसका स्वाद हल्का खट्टा और चटपटा होता है।

9. चुकंदर की चटनी
चुकंदर की चटनी न सिर्फ स्वाद में अलग है, बल्कि इसका रंग भी इसे बाकी चटनियों से खास बनाता है। चुकंदर के साथ लहसुन, हरी मिर्च, नमक, नींबू का रस और भुना जीरा मिलाकर इसे तैयार किया जा सकता है।

10. खीरे की चटनी
गर्मी के मौसम में खीरे से बनी चटनी एक अलग और फ्रेश विकल्प हो सकती है। खीरे के साथ दही, हरी मिर्च, नमक, भुना जीरा और पुदीने की पत्तियां मिलाकर इसे तैयार किया जा सकता है।

रोज एक जैसी चटनी से लें ब्रेक
चटनी की खासियत यही है कि इसमें थोड़ी-सी सामग्री बदलकर स्वाद बिल्कुल नया किया जा सकता है। आप अपनी पसंद और खाने के हिसाब से इनमें से कोई भी चटनी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राखी पर भाई के लिए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट नाश्ते, खुश होकर देंगे मनपसंद तोहफा

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बदले की आग में मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, 12 रन पर बांग्लादेश की आधी टीम आउट

Australia vs Banglades, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मेकाय में खेले जा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. कप्तान पैट कमिंस के पहले बॉलिंग के फैसले को सही साबित करते हुए नई गेंद से मिचेल स्टार्क ने ऐसा कहर बराया कि बांग्लादेश ने सिर्फ 12 बनाने में अपने 5 विकेट गंवा दिए. Sat, 22 Aug 2026 06:43:39 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Viral Video : सहारनपुर में जंगल में दिखा तेंदुआ! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:43:10+00:00

Car Catches Fire: दिल्ली में चलती कार बनी आग का गोला | Delhi | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers