Responsive Scrollable Menu

कूल्हों की जकड़न और तनाव दूर करेगा 'एका पाद राजकपोतासन'

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। प्राचीन भारतीय परंपरा में योग एक ऐसी प्रभावशाली पद्धति है, जो तन और मन के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है। योग के इन्हीं आसनों में एका पाद राजकपोतासन एक महत्वपूर्ण उन्नत आसन है, जो कूल्हों और जांघों की जकड़न दूर करने में मदद करता है।

एका पाद राजकपोतासन संस्कृत के एका पाद (पैर), राज (अर्थात श्रेष्ठ), कपोत (अर्थात कबूतर) और आसन (अर्थात मुद्रा) से मिलकर बना है। यह आसन कूल्हों, जांघों के आगे वाले हिस्से और ग्लूट्स (यानी नितंबों), पैरों और घुटने-टखने के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, एका पाद राजकपोतासन उन्नत स्तर का योगासन है, जो कूल्हों के जोड़ और रीढ़ को लचीला बनाने वाला बैकबेंड अभ्यास है। नियमित और सही विधि से इसका अभ्यास शरीर को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ मन को एकाग्र और शांत रखने में भी सहायक हो सकता है। इसलिए योगाभ्यास में एका पाद राजकपोतासन का विशेष महत्व माना जाता है।

यह आसन शरीर और मन का तालमेल बनाने में मदद करता है। आधुनिक जीवनशैली में जहां दफ्तर में घंटों बैठने से कूल्हों और रीढ़ की हड्डी में जो जकड़न हो जाती है, यह आसन उसे गहराई से मुक्त करने का काम करता है। कूल्हों को नकारात्मक भावनाओं और तनाव का संचय स्थल माना जाता है। ऐसे में एक पाद राजकपोतासन का अभ्यास न केवल पेल्विक रीजन को लचीला बनाता है, बल्कि भावनात्मक तनाव को हटाकर मन को एक नई ऊर्जा और शांति से भर देता है।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पर्वतासन यानी सीधे खड़े हो जाएं। अब सांस भरते हुए अपना दाहिना पैर ऊपर छत की तरफ उठाएं। सांस छोड़ते हुए दाहिने घुटने को आगे लाकर नाक के पास तक ले जाएं। दाहिनी जांघ के बाहरी हिस्से, दाहिने नितंब और दाहिने पैर को चटाई पर टिकाएं और शरीर को सहज होने दें। दाहिने पैर का तलवा बाएं कूल्हे से लगा होना चाहिए। बाएं पैर को पीछे की तरफ सीधा फैला दें। दोनों कूल्हों को जमीन की तरफ नीचे दबाएं और सीधे आगे की तरफ रखें। बायां कूल्हा भी चटाई को छूना चाहिए। अगर आराम महसूस न हो तो एक ब्लॉक या तकिया दाहिने नितंब के नीचे रख सकते हैं। दोनों हाथों को कप के आकार में अपने पास जमीन पर रखें। अंत में रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और सामने की तरफ देखें।

जबरदस्ती या झटके के साथ इस आसन को करने से बचें। यदि कूल्हे या घुटने में गंभीर चोट या दर्द हो, तो योग प्रशिक्षक की सलाह से ही अभ्यास करें। शुरुआत में संतुलन बनाने के लिए योग ब्लॉक या तकिए का सहारा लिया जा सकता है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Capsicum Growing Tips: शिमला मिर्च की खेती गमले में करना है आसान, बस अपनाएं ये सही तरीका, पौधे पर खूब आएंगी हरी-हरी मिर्च

Ghar Par Shimla Mirch Kaise Ugaye : मानसून की पहली बारिश के साथ ही घर की बालकनी या टेरिस गार्डन में हरियाली जोड़ने का सही वक्त आ जाता है. अगर आप भी बाजार की रसायनों वाली मिर्च को घर नहीं लाना चाहते हैं और गमले में ऑर्गेनिक शिमला मिर्च उगाने का मन बना रहे हैं, तो यह सही समय है. अक्सर लोगों को लगता है कि गमले में शिमला मिर्च उगाना झंझट का काम है, लेकिन सही तकनीक और थोड़ी सी देखभाल से आप पौधे को शिमला मिर्च से लाद सकते हैं. गमले के चुनाव से लेकर, पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी बनाने, सही खाद डालने और सही समय पर फल पाने तक—जानिए घर पर लजीज शिमला मिर्च उगाने की पूरी गाइड...

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Meerut Viral Video: बहू-सास में चले चप्पल, शिकायत कराने पहुंची मां-बेटी से भिड़े ससुराल वाले! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:30:08+00:00

UP Election 2027: अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को Bulletproof Jacket! क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers