Responsive Scrollable Menu

'भाड़ में गया पवन सिंह, देखती हूं मैं...', अक्षरा सिंह को लेकर आम्रपाली दुबे ने बताई ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

Amrapali Dubey on Tiff with Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की दो बेहद पॉपुलर एक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की दोस्ती किसी समय इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहती थी. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करती थीं. आम्रपाली ने कई मौकों पर अक्षरा को अपनी छोटी बहन की तरह बताया था. हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आने लगीं.

अक्षरा सिंह से रिश्ते पर बोलीं आम्रपाली दुबे 

अक्षरा सिंह और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के रिश्ते और फिर हुए विवाद ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री का ध्यान खींचा था. दोनों के अलग होने के बाद एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए गए. इस विवाद का असर भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिला और उस वक्त पवन सिंह और अक्षरा सिंह के समर्थन में कलाकारों के अलग-अलग गुट नजर आने लगे थे. ऐसे में अब आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह के साथ अपने रिश्ते और उस दौर में उनके साथ खड़े होने को लेकर खुलकर बात की है. आम्रपाली ने ये बात जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में कही है. शुभांकर मिश्रा ने उनसे अक्षरा से जुड़े विवाद पर सवाल किया, जिसके जवाब में आम्रपाली ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

अक्षरा को लेकर आम्रपाली से पूछा गया ये सवाल

'भोजपुरी बवाल' के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर बात करती नजर आ रही हैं. इसी दौरान शुभांकर मिश्रा ने उनसे अक्षरा सिंह को लेकर भी सवाल किया. शुभांकर ने आम्रपाली से कहा कि उन पर ये आरोप भी लगा कि उन्होंने अक्षरा सिंह को अपनी बहन माना, उनके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन जब अक्षरा का मुश्किल दौर आया तो वो उनके साथ खड़ी नहीं रहीं. इस सवाल के जवाब में आम्रपाली ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि जब इंडस्ट्री में लगभग सभी लोग अक्षरा के खिलाफ थे, तब वो उनके साथ खड़ी थीं. उन्होंने यहां तक कहा कि किसी के साथ काम करना या न करना किसी दूसरे कलाकार के दबाव में तय नहीं किया जा सकता. 

आम्रपाली दुबे बोलीं, 'मैंने उस समय पर उनका साथ दिया, जब इंडस्ट्री में ये बातें होती थीं कि अक्षरा के साथ दिखेंगी तो कल को शायद पवन सिंह आपके साथ काम ना करे, फिर भी मैंने ये चुना कि मुझे अक्षरा के साथ दिखना है.  पवन सिंह ऑफेंस ले लेगा तो मैं कहती थी कि भाड़ में गया, मैं देखती हूं कौन मना करता है काम करने में. आम्रपाली के मुताबिक, उन्होंने अक्षरा को सिर्फ कहने के लिए अपनी छोटी बहन नहीं माना था, बल्कि वो रियल में उन्हें अपनी बहन की तरह मानती थीं.

'छोटी बहन ऊपर-ऊपर बोलने के लिए नहीं बोला'

आम्रपाली ने बातचीत के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अक्षरा की कुछ बातों से उन्हें काफी तकलीफ हुई थी. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने अक्षरा को छोटी बहन कहा है तो इसका मतलब सिर्फ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालना या ऊपर-ऊपर से रिश्ता निभाना नहीं था. आम्रपाली ने कहा, "अब इतना करने के बावजूद भी उन्होंने बाहर निकलकर हमेशा यही बोला कि इंडस्ट्री में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया. तुमको छोटी बहन बोला है, तो ऐसे ही ऊपर-ऊपर बोलने के लिए नहीं बोला है. मानते हैं इसलिए बोला है." उन्होंने आगे कहा कि अक्षरा को उनके बारे में बोलने से पहले एक बार सोचना चाहिए था. आम्रपाली के मुताबिक, इस बात से उन्हें काफी दुख पहुंचा और वह इसे शायद कभी भूल नहीं पाएंगी.

'बहुत तकलीफ हुई मुझे'

आम्रपाली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख हुआ कि उन्होंने अक्षरा का साथ दिया, लेकिन बाद में अक्षरा ने ये कहा कि इंडस्ट्री में किसी ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने कहा, "तुम मेरे बारे में बोलने से पहले एक बार सोची नहीं? बहुत तकलीफ हुई मुझे. और मुझे लगता नहीं कि इस बात को कभी भी भूल पाऊंगी." आम्रपाली का ये बयान सामने आने के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों एक्ट्रेसेस की दोस्ती को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 

ये भी पढ़ें: 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल

Continue reading on the app

भारत के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए मददगार होगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा भारत में सबसे कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि कंपनी भारत में अपनी व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्टारलिंक भारत के सबसे कम सेवाएं प्राप्त क्षेत्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की मदद करेगा।

मस्क की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के बावजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच इंटरनेट पहुंच का अंतर अभी भी बना हुआ है।

एक्स पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 तक देश के 11,256 सूचीबद्ध गांवों में अभी भी चौथी पीढ़ी की मोबाइल सेवा (4जी) उपलब्ध नहीं थी। यह दर्शाता है कि देश के कई दूरस्थ क्षेत्रों तक पारंपरिक दूरसंचार ढांचा अभी पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 तक भारत में कुल 109.3 करोड़ इंटरनेट सब्सक्रिप्शन्स थीं, जिनमें से 44.08 करोड़ सब्सक्रिप्शन्स ग्रामीण क्षेत्रों से थीं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सब्सक्रिप्शन घनत्व केवल प्रति 100 लोगों पर 48.31 था, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 126.80 प्रति 100 लोगों तक पहुंच चुका था। इससे स्पष्ट होता है कि डिजिटल पहुंच के मामले में ग्रामीण और शहरी भारत के बीच अभी भी बड़ा अंतर मौजूद है।

इसी संदर्भ में पोस्ट में कहा गया कि भारत सरकार की भारतनेट परियोजना के तहत 8.5 लाख किलोमीटर से अधिक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया जा चुका है और लगभग 2.21 लाख ग्राम पंचायतों को सेवाओं के लिए तैयार किया गया है। इसके बावजूद जून 2026 तक केवल 80,472 ग्राम पंचायत उपस्थिति केंद्र ही पूरी तरह परिचालन में थे।

पोस्ट में आगे कहा गया है कि उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं उन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं जहां पारंपरिक मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क पहुंचाना कठिन और महंगा है। इनमें दूरस्थ गांव, पर्वतीय क्षेत्र, द्वीपीय इलाके और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि भारत में स्टारलिंक की सेवाएं शुरू होने से पहले नियामकीय मंजूरियां, स्पेक्ट्रम आवंटन और अन्य आवश्यक स्वीकृतियां पूरी की जानी चाहिए। कंपनी लंबे समय से भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रही है।

स्टारलिंक, स्पेसएक्स की उपग्रह इंटरनेट सेवा है, जो निम्न-पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में स्थापित हजारों उपग्रहों के माध्यम से इंटरनेट उपलब्ध कराती है, जिसका उद्देश्य उन क्षेत्रों तक उच्च-गति इंटरनेट पहुंचाना है जहां पारंपरिक ब्रॉडबैंड सेवाएं सीमित या अनुपलब्ध हैं।

इससे पहले अगस्त में एक सरकारी अधिकारी ने कहा था कि एलन मस्क की कंपनी एक्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए नियम का पालन करना होगा, जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक सरकार द्वारा सामग्री हटाने के अनुरोध को अस्वीकार किया जा सकता है।

इसके अलावा, एलन मस्क ने दावा किया है कि एक्स में शामिल एक नए एल्गोरदम का खुलासा करने के बाद सरकारों द्वारा आवश्यक कोई भी सेंसरशिप अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में टॉस हारने पर क्यों खुश होगी टीम इंडिया? ये है वजह

IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच कोलंबो के SCC ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर टॉस के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. Fri, 21 Aug 2026 12:28:30 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News LIVE Updates: DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी | Congress | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T07:12:09+00:00

करोड़ों की ठगी का आरोपी इम्तियाज अली गिरफ्तार, गेराज से 3 गाड़ियां और अवैध कागजात मिले | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T07:12:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers