तेलंगाना CM रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली:दावा- केंद्र सरकार ने राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी, 23 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन में हैं। उन्होंने अमेरिका जाने और 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने की योजना बनाई थी। लेकिन रेड्डी अब लंदन से अमेरिका के बोस्टन जाने के बजाय 23 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे। CMO ने बयान जारी कर कहा- मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले आधिकारिक तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका का दौरा रद्द करना पड़ा है। विदेश मंत्रालय ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया और कहा कि राजनीतिक आधार पर क्लियरेंस नहीं दी गई है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
चीनी की कीमतों में उछाल के बाद भी 6% तक लुढ़के शुगर स्टॉक्स, क्या है गिरावट की वजह
सरकार के एक फैसले के बाद शुगर कंपनियों के शेयरों में आज करीब 6% तक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, घरेलू बाजार में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan








