लखनऊ दिव्या मिश्रा हत्याकांड में नया मोड़, तलाक के दौरान 1 करोड़ रुपये की मांग का दावा; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ के सनसनीखेज दिव्या मिश्रा हत्याकांड को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल इस मामले की जांच के बीच एक नया पहलू ने सभी को चौंका दिया है. अब पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक और कथित आर्थिक विवाद को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. सामने आए दस्तावेजों और दावों के मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया के दौरान दिव्या की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
बैंक के बाहर गोली मारने का आरोप
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा और उनके पति मानस बाजपेयी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे और मामला तलाक तक पहुंच गया था. आरोप है कि मानस ने दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया और वहां गोली मार दी.
इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन तूलिका को गोली मार दी. इसके बाद मानस ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना ने पूरे लखनऊ में सनसनी पैदा कर दी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
तलाक और एक करोड़ रुपये का विवाद
जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों में तलाक और स्त्रीधन से संबंधित कानूनी प्रक्रिया का उल्लेख होने की बात कही जा रही है. इसी क्रम में दिव्या की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने का दावा सामने आया है.
बताया जा रहा है कि इसमें भरण-पोषण और स्त्रीधन की वापसी से जुड़े मुद्दे शामिल थे. घटना से कुछ दिन पहले ही अदालत में मामले की तारीख होने की जानकारी भी सामने आई है. ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आर्थिक विवाद ने तनाव को और बढ़ाया था.
बहन तूलिका को लेकर भी था मतभेद
मामले में एक और अहम पहलू दिव्या और मानस की बहन तूलिका से जुड़ा बताया जा रहा है. तूलिका मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं. दावा है कि दिव्या और मानस के बीच इस बात को लेकर भी विवाद होता था कि भविष्य में तूलिका की देखभाल और जिम्मेदारी कौन उठाएगा.
सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि दिव्या नहीं चाहती थीं कि मानस जीवनभर अपनी बहन की जिम्मेदारी अपने ऊपर रखे. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है.
दिव्या की बहन ने लगाए गंभीर आरोप
दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मानस के व्यवहार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि मानस का व्यवहार बेहद असामान्य था और पारिवारिक विवादों को लेकर उसका रवैया आक्रामक रहता था.
प्रज्ञा ने यह भी दावा किया कि फैमिली कोर्ट की काउंसलिंग के दौरान भी मानस की काउंसलर से कहासुनी हुई थी. परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.
करियर खत्म! नीरज चोपड़ा के साथी खिलाड़ी पर लगा 10 साल का बैन, जानिए किस बात की मिली सजा?
Indian javelin thrower : भारत को जेवलिन थ्रो में पिछले कई सालों में खास उपलब्धिया हासिल हुई हैं. ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने भारत को भाला फेंक खेल में ऊंचा मुकाम दिलाया है. उन्होंने देश के लिए गोल्ड से लेकर तमाम सिल्वर मेडल जीते हैं. इस खेल में भारत का नाम जहां नीरज चोपड़ा ने रौशन किया है तो वहीं, अब उनके साथ खिलाड़ी ने भारत का नाम जेवलिन थ्रो खेल में डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इससे न सिर्फ उन्हें बल्कि भारत देश को भी इस खेल में शर्मसार होना पड़ा है.
दरअसल, भारत के जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर बड़ा एक्शन लिया गया है. उनको अब भाला फेंक खेल खेलने से 10 सालों तक के लिए रोक दिया गया है. बता दें कि, उन पर नाडा ने कार्रवाही की है. अब नीरज चोपड़ा के साथ खिलाड़ी शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगाया गया है. शिवपाल पर ये बैन क्यों लगा है. उन पर इतना बड़ा एक्शन क्यों लिया गया है, जिससे उनका करियर तक खत्म हो सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
After boxing we have a good news from Indian Athletics, Javelin thrower Shivpal Singh also qualifiers for Tokyo Olympics today. Congratulations Shivpal @afiindia @Adille1 sir @nitinarya99 pic.twitter.com/IzYBpHeYyo
— Rahul Trehan (@imrahultrehan) March 10, 2020
किस बात की मिली शिवपाल को सजा?
ओलंपियन भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह पर दूसरे डोपिंग सकारात्मक पाए जाने के बाद 10 साल का प्रतिबंध लगाया गया है. इस अपराध के लिए उन पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कार्रवाई की है. वो डोपिंग के दोषी पाए गए जिसके बाद उन पर कड़ी कार्रवाई की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









