Responsive Scrollable Menu

Skytech Infinite Platform IPO Listing: ₹77 के शेयरों ने दिया झटका, 4% डिस्काउंट पर एंट्री

Skytech Infinite Platform IPO Listing: स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म टर्नकी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में PCC पैनल, APFC पैनल, MCC पैनल, VFD पैनल, PLC पैनल और कंट्रोल डेस्क पैनल शामिल हैं

Continue reading on the app

लखनऊ दिव्या मिश्रा हत्याकांड में नया मोड़, तलाक के दौरान 1 करोड़ रुपये की मांग का दावा; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ के सनसनीखेज दिव्या मिश्रा हत्याकांड को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल इस मामले की जांच के बीच एक नया पहलू ने सभी को चौंका दिया है.  अब पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक और कथित आर्थिक विवाद को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. सामने आए दस्तावेजों और दावों के मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया के दौरान दिव्या की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

बैंक के बाहर गोली मारने का आरोप

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा और उनके पति मानस बाजपेयी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे और मामला तलाक तक पहुंच गया था. आरोप है कि मानस ने दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया और वहां गोली मार दी.

इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन तूलिका को गोली मार दी. इसके बाद मानस ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना ने पूरे लखनऊ में सनसनी पैदा कर दी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

तलाक और एक करोड़ रुपये का विवाद

जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों में तलाक और स्त्रीधन से संबंधित कानूनी प्रक्रिया का उल्लेख होने की बात कही जा रही है. इसी क्रम में दिव्या की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने का दावा सामने आया है.

बताया जा रहा है कि इसमें भरण-पोषण और स्त्रीधन की वापसी से जुड़े मुद्दे शामिल थे. घटना से कुछ दिन पहले ही अदालत में मामले की तारीख होने की जानकारी भी सामने आई है. ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आर्थिक विवाद ने तनाव को और बढ़ाया था.

बहन तूलिका को लेकर भी था मतभेद

मामले में एक और अहम पहलू दिव्या और मानस की बहन तूलिका से जुड़ा बताया जा रहा है. तूलिका मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं. दावा है कि दिव्या और मानस के बीच इस बात को लेकर भी विवाद होता था कि भविष्य में तूलिका की देखभाल और जिम्मेदारी कौन उठाएगा.

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि दिव्या नहीं चाहती थीं कि मानस जीवनभर अपनी बहन की जिम्मेदारी अपने ऊपर रखे. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है.

दिव्या की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मानस के व्यवहार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि मानस का व्यवहार बेहद असामान्य था और पारिवारिक विवादों को लेकर उसका रवैया आक्रामक रहता था.

प्रज्ञा ने यह भी दावा किया कि फैमिली कोर्ट की काउंसलिंग के दौरान भी मानस की काउंसलर से कहासुनी हुई थी. परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो भिड़े, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर आपस में भिड़ गए। कोलंबो में टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन असिथा ने यशस्वी को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद जश्न मनाते हुए असिथा ने कुछ कहा, जो जायसवाल को पसंद नहीं आया और दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा वाकया भारतीय पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटा। असिथा फर्नांडो के इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने टी20 के अंदाज में तीन शानदार चौके जड़े थे। जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद असिथा ने राउंड द विकेट से अंदर आती हुई गेंद फेंकी, जो जायसवाल के बल्ले से टकराकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी।

इसे भी पढ़ें: Saransh Jain का Test Debut: जडेजा ने कैप सौंपते हुए कहा- दबाव न लें, खेलें एक और First Class Match की तरह

धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

विकेट लेने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। जायसवाल जब पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तभी असिथा ने उन पर कोई कमेंट कर दिया। कमेंट सुनते ही जायसवाल वापस असिथा की तरफ मुड़ गए। दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को धक्का देने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलंका के कप्तान और अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।

इसे भी पढ़ें: ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट

खेली 45 रन की पारी

आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 45 रनों की उपयोगी पारी खेली। वे बाहर जाती गेंदों को अच्छी तरह छोड़ रहे थे, लेकिन अंदर आती गेंद पर चकमा खा गए। पहले टेस्ट मैच में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जहां वे पहली पारी में रन आउट हुए थे और दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

Sun, 23 Aug 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

ब्लास्टिंग से मकानों में दरारों का आरोप, खनन गतिविधियों पर उठे सवाल | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T10:44:46+00:00

Baba Ramdev Attack On Kangana Ranaut: इशारों-इशारों में कंगना रनौत पर क्या बोल गए बाबा राम देव? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T10:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers