Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: ‘वंदे मातरम्’ पर Sharmila Tagore से भिड़ीं कंगना, बोलीं- ‘हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आइए’

Kangana Ranaut Reacts To Sharmila Tagore Statement: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम्’ पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि कविता और कला को सिर्फ धर्म के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने शर्मिला टैगोर से ‘हिंदू-मुसलमान वाली सोच’ से बाहर आने की अपील भी की।

क्या बोली थीं शर्मिला टैगोर?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शर्मिला टैगोर ने हाल ही में IANS को दिए इंटरव्यू में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि गीत के कुछ हिस्सों में कई देवी-देवताओं का जिक्र है, जो एक ईश्वर में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर देश के सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलना है, तो ‘वंदे मातरम्’ के शुरुआती दो अंतरे ज्यादा आसानी से स्वीकार किए जा सकते हैं। उनके मुताबिक, ‘वंदे काली’ और ‘वंदे दुर्गा’ जैसे शब्द एकेश्वरवाद में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

कंगना ने जताई हैरानी

Kangana Ranaut

शर्मिला टैगोर के इसी बयान पर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने शर्मिला के विचार रखने के अधिकार का सम्मान किया, लेकिन उनकी सोच से असहमति जताई।

कंगना ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि एक कलाकार के तौर पर शर्मिला टैगोर कला और कविता को इतना सीमित नजरिए से कैसे देख सकती हैं। उनके मुताबिक, किसी भी कविता या गीत में इस्तेमाल किए गए शब्दों को हमेशा सीधे तौर पर नहीं समझना चाहिए।

‘वंदे मातरम्’ को बताया आजादी की भावना

Kangana Ranaut

कंगना ने कहा कि कविता और कला में रूपकों का इस्तेमाल आम बात है। कलाकार अपनी बात को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग कल्पनाओं और प्रतीकों का सहारा लेते हैं। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना से जोड़ा। कंगना के मुताबिक, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय इस रचना के जरिए देशवासियों के अंदर की ‘शक्ति’ को जगाने की बात कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी कलात्मक रचना को सिर्फ धार्मिक रीति-रिवाज के नजरिए से कैसे देखा जा सकता है।

विवेकानंद का भी दिया उदाहरण
कंगना ने अपनी बात समझाने के लिए स्वामी विवेकानंद के एक कथन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद युवाओं में जोश और ताकत जगाने के लिए लोहे जैसे शरीर, स्टील जैसी हड्डियों और नसों में बिजली जैसी ताकत की बात करते थे।

कंगना के मुताबिक, विवेकानंद मौसम का हाल नहीं बता रहे थे, बल्कि युवाओं के अंदर शक्ति और आत्मविश्वास जगाने की बात कर रहे थे। इसी तरह ‘वंदे मातरम्’ में भी ‘शक्ति’ को एक प्रतीक के रूप में समझा जा सकता है।

हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आइए
कंगना ने अपनी पोस्ट के आखिर में शर्मिला टैगोर से कहा कि उन्हें ‘हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि चाहे कोई एक ईश्वर में विश्वास करे, ताकत के लिए ‘शक्ति’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर किया जाता है।

उन्होंने आगे लिखा कि सभी को एक-दूसरे को अपनाना चाहिए। कंगना ने शर्मिला टैगोर के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं और उन्हें शर्मिला का जोर से गले लगाना भी पसंद है।

फिर चर्चा में आया ‘वंदे मातरम्’
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा रहा है। इसके शुरुआती दो अंतरों में मातृभूमि की सुंदरता और उसके प्रति सम्मान की बात कही गई है, जबकि आगे के हिस्सों में दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती जैसी देवियों का जिक्र मिलता है।

इन्हीं धार्मिक संदर्भों को लेकर समय-समय पर बहस होती रही है। अब शर्मिला टैगोर के बयान और कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया ने ‘वंदे मातरम्’ की व्याख्या को लेकर बहस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

यह भी पढ़े-  'तमाशा बना दिया... तलाक केस किया ही क्यों?' सुनीता पर भड़के गोविंदा के मैनेजर

Continue reading on the app

Career Growth और Success के लिए संकटमोचन हनुमान के ये 6 चमत्कारी मंत्र दूर करेंगे जीवन की हर बड़ी बाधा

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर एक व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। हिंदू धर्म में हनुमान जी को 'संकटमोचन' भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भी भक्त सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करता है, उसके जीवन में बड़ी से बड़ी बाधा या संकट पल में दूर हो जाते हैं।
यदि आपका जीवन में तनाव, बीमारी, करियर में समस्या चल रही या किसी भी प्रकार का डर बना रहता है, तो हनुमान जी के ये दिव्य मंत्र आपकी पूरी जिंदगी को बदल देगा। आइए आपको इन 6 चमत्कारी मंत्रों से मिलने वाले अद्भुत फायदों के बारे में बताते हैं-

डर और नकारात्मकता दूर करने का मंत्र
मंत्र: ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय।
रात के समय में आपको भी डर सताता है, बुरे सपने आते हैं या मन में हमेशा घबराहट बनी रहती है, तो आप रोजाना या फिर मंगलवार व शनिवार को इस मंत्र का जप करें। यह मंत्र बुरी नजर और हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और यह एक कवच की तरह हमारी रक्षा करता है।

जोश और सकारात्मक ऊर्जा जगाने वाला मंत्र
मंत्र: नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहा।
जब आपका शरीर ऊर्जा कम महसूस करें या निराशा आप पर हावा हो रही है, तो इस मंत्र का कम से कम 21 बार जप करें। इससे तुरंत आपके अंदर एक नया जोश और कमाल की ऊर्जा महसूस होगी।

 शत्रुओं से बचाव और आत्मविश्वास के लिए
मंत्र: ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
अक्सर आपने देखा होगा कि बिना बात के ही लोग आपके दुश्मन बन जाते हैं। ऐसे में मंगलवार या शनिवार को इस मंत्र का जप जरुर करना चाहिए। इस मंत्र के जप से आपके अंदर आत्मविश्वास आता है, बल्कि बिना मतलब के विरोधियों को भी शांत करने में मदद करेगा।

नौकरी और तरक्की में आ रही बाधाओं के लिए
मंत्र: मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।
क्या आप भी काफी मेहनत करते हैं, लेकिन बेहतरीन परिणाम नहीं मिलता है। जो आप चाहते हैं वह मुकाम नहीं मिल रहा है, तो आप मंगलवार को 108 बार इस मंत्र का जाप करें। इससे नौकरी और बिजनेस से संबंधित सारी रुकावटें दूर हो जाती है।

हर मनोकामना पूरी करने वाली सिद्ध चौपाई
मंत्र: मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।
असल में यह चौपाई रामचरितमानस की बहुत ही मीठी और प्रसिद्ध चौपाई है। यदि आप इसको रोजाना पाठ करेंगे, तो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे।

रोगों से मुक्ति और सफलता का अचूक मंत्र
मंत्र: ऊं हं हनुमते नम:
इस मंत्र का जप आप रोजाना या फिर मंगलवार व शनिवार के दिन कर सकते हैं। रोज सुबह स्नान के बाद इस मंत्र का जप जरुर करें। 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का वो अनचाहा रिकॉर्ड जिसे कोई टीम छूना भी नहीं चाहेगी, टेस्ट में बनाया सबसे मनहूस कीर्तिमान

Pakistan Unwanted cricket records: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसे दुनिया की कोई भी टीम तोड़ना नहीं चाहेगी. मैच की दोनों पारियों में टीम का खाता खुले बिना ही पहला विकेट गिर गया. पहली पारी में अज़ान अवैस और दूसरी में इमाम-उल-हक शून्य पर आउट हुए. 149 साल के टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने किसी मैच की दोनों पारियों में 7वीं बार शून्य पर पहला विकेट गंवाया हो. पाकिस्तान ने इस अनचाहे रिकॉर्ड में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. Fri, 21 Aug 2026 19:24:37 +0530

  Videos
See all

#shortvideo : वंदे मातरम् पर फंसे तो लाए पैलेट गन? | Rahul Gandhi Protest | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T14:16:22+00:00

Sarkari Naukri News: सरकारी नौकरी मिली तो पिता ने मचाया ऐसा जश्न, पूरा गांव बन गया बाराती! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T14:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers