Responsive Scrollable Menu

पंजाब में अगले महीने राहुल गांधी क्या करेंगे:वड़िंग-बघेल ने बस यात्रा का प्रपोजल दिया, चन्नी समेत सभी कांग्रेस नेताओं को एक साथ लाने की कोशिश

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी आमने-सामने हैं। चन्नी ग्रुप राजा वड़िंग को हटाने की मांग पर अड़ा है, जबकि 20 अगस्त को हाईकमान के साथ बैठक करने के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया कि पंजाब में अब बदलाव नहीं, विस्तार होगा। बघेल के इस बयान से चन्नी खेमे को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, राजा वड़िंग व भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पंजाब में आकर बस यात्रा करने का न्योता दिया है। पार्टी की कोशिश है कि इस बस यात्रा में पंजाब के सभी कांग्रेस नेताओं को एक साथ लाकर यह दिखाया जाए कि पार्टी में गुटबाजी खत्म हो गई है और सभी नेता साथ हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस पर राहुल गांधी की सहमति का इंतजार है। इसके बाद ही बस यात्रा का रूटमैप तैयार होगा। जानकारी के मुताबिक, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी से 4 से 5 दिन का टाइम मांग रही है। जबकि, राहुल गांधी की टीम इतने लंबे दौरे को लेकर सहमत नहीं है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने राहुल गांधी की बस यात्रा का प्रपोजल रखा जो कि गोल्डन टेंपल अमृतसर से शुरू किया जाना है। जैसे ही राहुल से मंजूरी मिल जाएगी, वैसे ही बस यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। पंजाब में राहुल गांधी के कार्यक्रमों का प्रस्ताव राहुल के दौरे से कांग्रेस एकजुट होने की उम्मीद चन्नी गुट राजा वड़िंग के साथ-साथ भूपेश बघेल को भी नकार चुका है। चन्नी गुट भूपेश बघेल की कार्यशैली पर भी सवाल उठा चुका है। ऐसे में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए भूपेश बघेल को सिर्फ एक ही रास्ता दिखता है और वह है राहुल गांधी का पंजाब दौरा। बघेल को उम्मीद है कि जब राहुल गांधी पंजाब में होंगे तो सभी नेता एक मंच पर आ जाएंगे और राहुल गांधी उनकी गुटबाजी खत्म करा देंगे। पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर भूपेश बघेल ने कही ये अहम बातें…

Continue reading on the app

आज खुल गया Augmont Enterprises IPO, 300 रुपये पहुंचा GMP, चेक करें कीमत

Augmont Enterprises IPO आज रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से दी मात, कप्तान सलीमा बोलीं- 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे सुधार'

Netherlands beat India Women Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने महिला हॉकी विश्व कप 2026 के पूल ई मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 से हरा दिया. नीदरलैंड्स टीम के लिए यिब्बी यानसेन ने दूसरे और फ्रेडरिक मैटला ने 38वें मिनट में गोल दागे. भारतीय खिलाड़ियों ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन गोल करने के मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं. कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम इस हार से सबक लेकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच में जोरदार वापसी करेगी. Fri, 21 Aug 2026 23:28:17 +0530

  Videos
See all

राष्ट्रवादी युवा अब CJP वालों को नहीं छोड़ेंगे। Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:12:50+00:00

CJP और AAP का मिशन एक ही है ! | CJP Jaipur Clash | Ashutosh | Dipke | CJP | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers