Responsive Scrollable Menu

Shashi Tharoor ने Parliament भवन को बताया भावशून्य केंद्र, कहा- संवाद की कमी है

कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवंनतपुरम से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को नये संसद भवन को ‘भावशून्य सम्मेलन केंद्र’ करार देते हुए कहा कि इसमें अपनेपन की कमी महसूस होती है तथा ये दूरियां हमारी राजनीति के ध्रुवीकरण को दर्शाती हैं। थरूर ने पत्रकार और लेखिका शोभना के. नायर की नयी किताब ‘हाउसिंग द रिपब्लिक: अ बायोग्राफी ऑफ द इंडियन पार्लियामेंट’ के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी पर अपनी भौतिक छाप छोड़ने की एक खास इच्छा रही है’’, लेकिन साथ ही दलील दी कि सभी बदलाव जरूरी नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ नया संसद भवन वास्तव में एक भावशून्य सम्मेलन केंद्र जैसा प्रतीत होता है, और इसके कई कारण हैं... इसकी छत बहुत ऊंची है, जिससे आपसी जुड़ाव या आत्मीयता की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाती है।

पुराने चैंबर में एक अपनापन था जो बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता था। जबकि इसकी बनावट में एक तरह की दूरी है, जैसे पंखे के आकार की बनावट।’’ तिरुवनंतपुरम से चौथी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे थरूर ने कहा, ‘‘एक तरह की दूरी बन गई है, जो लगभग हमारी राजनीति के ध्रुवीकरण का प्रतीक लगती है। इस बदलाव के साथ-साथ यह भी हुआ है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023 में नए संसद भवन का उद्घाटन किया था।

यह भवन सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सेंट्रल विस्टा कॉम्प्लेक्स’ का हिस्सा है, जिसकी परिकल्पना औपनिवेशिक दौर की सरकारी इमारतों की जगह लेने के लिए की गई। थरूर (70) ने नये संसद भवन के डिजाइन की आलोचना करते हुए कहा कि इससे अनौपचारिक बातचीत और अलग-अलग पार्टियों के बीच का वह आपसी तालमेल कम हो गया है, जो कभी संसद की पहचान हुआ करता था, विशेषकर सेंट्रल हॉल न होने की वजह से। उन्होंने कहा, ‘‘इस जगह का भावशून्य होना, अपनापन न होना, संवाद को बढ़ावा न मिलना, और किसी ऐसे सेंट्रल हॉल का न होना जहां मौजूदा और पूर्व सांसद, पर्यवेक्षक और पुराने समय के मीडियाकर्मी आपस में अनौपचारिक बातचीत कर सकें, ये सभी बातें पार्टियों के बीच आपसी मेलजोल और दोस्ताना माहौल की कमी को दिखाती हैं, जो आज की संसद की एक खास पहचान बन गई है।’’ कांग्रेस नेता ने लोकसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव को लेकर कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने दलील दी कि भले ही निचले सदन में इसके लिए ‘जगह’ मौजूद हो, लेकिन इस कदम से ‘सार्थक संसदीय चर्चा और विचार-विमर्श की भावना’ समाप्त हो जाएगी। उन्होंने आलोचनात्मक तुलना करते हुए कहा कि सांसद ‘अजनबियों की भीड़’ बनकर रह सकते हैं, जो ‘‘चाइनीज पीपुल्स कंसल्टेटिव कांग्रेस की तरह, महान नेता के ऐलान करने पर एक साथ तालियां बजाते हुए रस्मी तौर पर मेजें थपथपाएंगे।’’ थरूर ने कहा, ‘‘अगर यही उद्देश्य है, तो संसद की जरूरत के बारे में हम सभी ने जो समझा था, यह असल में अब वैसा नहीं रहेगा।’’ थरूर ने इसके बावजूद नए संसद भवन की तारीफ करते हुए कहा कि इसने पुरानी बैठक व्यवस्था की ‘दिक्कत’ को खत्म कर दिया है, जहां सदस्यों को ‘सिकुड़कर बैठना’ पड़ता था और गलियारे तक पहुंचने के लिए सचमुच अपने साथियों के घुटनों के बीच से निकलना पड़ता था लेकिन अब ‘वह दिक्कत अब खत्म हो गई है।’ कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने भी नए संसद भवन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसकी बनावट को पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें ‘इसकी कोई भी चीज़’ पसंद नहीं है।

Continue reading on the app

Weather Forecast 21 August 2026: दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक का अलर्ट

Weather Update 21 August 2026: 21 अगस्त को मौसम फिर बदलने वाला है! दिल्ली-NCR से यूपी, MP और छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट है, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा बिजली का खतरा।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीन दिन भी नहीं टिका पाकिस्तान, 39 साल बाद से नहीं मिली जीत, इंग्लैंड ने बुरी तरह रौंदा

इंग्लैंड ने इस मैच में सिर्फ एक ही पारी में बैटिंग की जबकि पाकिस्तान ने दो पारी में बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में मिलाकर भी इंग्लैंड के बराबर रन नहीं बना सकी. इंग्लैंड ने सीरीज में बढ़त ले ली है. Fri, 21 Aug 2026 21:30:50 +0530

  Videos
See all

Gujarat Hospital : अस्पताल में नर्स से बदसलूकी... युवक का VIDEO वायरल | #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:15:04+00:00

Jharkhand Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा ऐलान, 15 September तक का वक्त, फिर बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers