Poland ने जताया समर्थन, आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भारत को अधिकार
पोलैंड के राजदूत प्योत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है क्योंकि ‘‘हम भी इसके पीड़ित हैं’’। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के कहीं भी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भारत के अधिकार का उनका देश समर्थन करता है। स्विताल्स्की ने हालांकि यहां एक कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में की गई इस टिप्पणी के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।
इससे पहले, ‘सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड एंड होलिस्टिक स्टडीज़’ के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में राजदूत ने कहा कि पोलैंड भारत को एक बहुत ‘प्रभावी साझेदार’’ मानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया बहुत अनिश्चित हो गई है और कई ‘‘उथल-पुथल मचाने वाली ताकतें’’ मौजूद हैं।
Sawan Purnima 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब किया जाएगा श्रावण पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
Sawan Purnima 2026 Date: सावन माह की पूर्णिमा के दिन व्रत करने के साथ ही गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद दान करने का विधान है। इस साल सावन पूर्णि को लेकर भक्तों में कंफ्यूजन है। आइए जानें इस साल सावन पूर्णिमा किस दिन है, पूजा विधि और मुहूर्त क्या है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol






