Responsive Scrollable Menu

सोने की खदान बनी कब्रगाह: मलबे से निकाले गए 107 शव, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

Gold mine collapse: कैमरून और मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) की सीमा पर स्थित एक गांव में सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक खनिकों की मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन और मीडिया के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर हुआ और राहत-बचाव अभियान अब भी जारी है.

मृतकों की संख्या 100 से अधिक 

कैमरून के पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ग्रेगोयर म्वोंगो ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे जाम्बोये गांव के पास हुआ. उन्होंने कहा कि गांव सीमा पर स्थित है, लेकिन खदान मध्य अफ्रीकी गणराज्य की तरफ थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन से पांच कैमरूनी नागरिकों की मौत हुई है और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. कैमरून के सरकारी प्रसारक सीआरटीवी ने मृतकों की संख्या 100 से अधिक बताई है. वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मलबे से अब तक 107 शव निकाले जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: अब चांद पर घर बनाने की प्लानिंग कर रहा है NASA, ISRO को मून प्लान में शामिल होने का न्योता दिया

खदान को स्थायी रूप से बंद करने का आदेश

हालांकि, मध्य अफ्रीकी गणराज्य के खान एवं भूविज्ञान मंत्री रूफिन बेनाम-बेलटूंगू ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद 49 लोगों की मौत की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि मृतकों में 34 मध्य अफ्रीकी गणराज्य के नागरिक, 13 कैमरून के नागरिक और दो चाड के नागरिक शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कुछ खदान प्रबंधकों ने खनिकों की अनुशासनहीनता को भी हादसे की एक वजह माना. उन्होंने खदान को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं.

हादसे से सदमे में पूरा इलाका

घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ओरिएजीन डॉकना ने कहा कि इस हादसे से पूरा इलाका सदमे में है और मंगलवार से ही कई परिवार अपने प्रियजनों के शोक में डूबे हुए हैं.  स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बचाव दल अब भी उन खनिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है.हाल के वर्षों में अफ्रीका में सोने की खदानों में सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. पिछले महीने केन्या के नारोक काउंटी में भी सोने की खदान ढहने से पांच खनिकों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘देश के भविष्य को आकार देने के बारे में दीर्घकालिक नजरिए से सोचें’, प्रधानमंत्री ने हाईलेवल मीटिंग में सचिवों से किया आग्रह

ये भी पढ़ें: गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी, आयात करने की नौबत आई: केजरीवाल

ये भी पढ़ें: PCB चीफ Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने से मना करेगा भारत? BCCI के सामने बड़ा सवाल

Continue reading on the app

आज का पंचांग 21 अगस्त 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो रात 11:37 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: शुक्रवार
  • नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र-दोपहर 11:53 बजे तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र।
  • योग: वैधृति योग-शनिवार सुबह 5:19 बजे तक।
  • करण: कौलव करण, इसके बाद तैतिल करण। 

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:16 बजे से 1:07 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 बजे से 5:36 बजे तक
  • अमृत काल: 22 अगस्त सुबह 4:56 बजे से 6:44 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:48 बजे से 3:39 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 6:21 बजे से 11:53 बजे तक

राहुकाल

  • राहुकाल: सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 3:36 बजे से 5:12 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:35 बजे से 9:11 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 8:53 बजे से 9:44 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 5:59 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:48 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 1:52 बजे
  • चंद्रास्त: 21 अगस्त को चंद्रास्त नहीं; चंद्रमा अगले दिन लगभग 12:28 बजे रात अस्त होगा। 

आज के व्रत
21 अगस्त को शुक्ल पक्ष की नवमी है। इस दिन नवमी तिथि से जुड़े देवी-देवताओं के पूजन के साथ श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार व्रत या सात्त्विक आहार रख सकते हैं।

आज का पर्व
21 अगस्त 2026 को कोई प्रमुख अखिल-भारतीय बड़ा पर्व नहीं है। कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। 

आज का धार्मिक महत्व
श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। शुक्रवार होने के कारण मां लक्ष्मी और देवी उपासना भी की जा सकती है। नवमी तिथि पर श्रद्धापूर्वक पूजा, मंत्र-जप, दान और जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ माना जाता है। अनुराधा नक्षत्र में भक्ति, साधना और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालना विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है।

आज राहुकाल कब है?: भोपाल में आज राहुकाल सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक है। इस दौरान नए शुभ कार्य शुरू करने से बचने की परंपरा है। 

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा, जो रूट की कप्तानी का धमाकेदार आगाज

England thrash Pakistan: जो रूट ने इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज किया है. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और दूसरी पारी में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. Fri, 21 Aug 2026 20:55:59 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Hike: चीनी के दाम में बड़ा उछाल! इथेनॉल नहीं ये है असली वजह | N18V | Ethanol | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:45:08+00:00

Jantar Mantar Reservation Hatao Andolan में पहुंचे बुजुर्ग ने जातीय भेदभाव पर उठाया सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers