Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi ने नीतियां बनाने में विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सहयोग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतियां बनाने में नये दृष्टिकोण लाने के लिए सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच अधिक सहयोग का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मानव हस्तक्षेप और समझ-बूझ से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने सचिवों से देश के भविष्य को किस दिशा में आकार दिया जाना चाहिए, इस बारे में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ विचार करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मोदी ने नीतियां बनाने में नये दृष्टिकोण लाने के लिए सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच अधिक सहभागिता और सहयोग का आह्वान किया। मोदी ने डेटा को राष्ट्रीय संपत्ति बताते हुए विभिन्न उद्देश्यों के लिए डेटा एकत्र करने और इसका प्रबंधन करने के तरीकों में अंतर की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने ऐसे समाधान खोजने का आह्वान किया, जिससे डेटा का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग दायरों में बंटकर काम करना केवल संगठनात्मक समस्या नहीं है, बल्कि यह सोच से जुड़ी समस्या भी है। उन्होंने अधिकारियों से सहयोग और जुड़ाव की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के बीच अनौपचारिक संवाद और टीम भावना विकसित करने के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने देश के रक्षा उद्योग को और मजबूत करने तथा उसे वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बयान के अनुसार सचिवों ने प्रमुख प्राथमिकताओं और इन्हें लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।

Continue reading on the app

Delhi Police मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर घायल हुए, रोहतक पुलिस भी रही शामिल

राष्ट्रीय राजधानी के बक्करवाला इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित शूटर घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ अपराध शाखा और रोहतक पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शूटर इलाके में किसी की हत्या करने लिए आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, टीमों ने बक्करवाला में एक संदिग्ध महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसके चालक ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद कार में सवार दोनों लोगों ने गाड़ी छोड़ दी और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने बताया कि करीब आठ गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से एक की पहचान रोहतक निवासी 19 वर्षीय समीर के रूप में हुई।

Continue reading on the app

  Sports

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से दी मात, कप्तान सलीमा बोलीं- 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे सुधार'

Netherlands beat India Women Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने महिला हॉकी विश्व कप 2026 के पूल ई मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 से हरा दिया. नीदरलैंड्स टीम के लिए यिब्बी यानसेन ने दूसरे और फ्रेडरिक मैटला ने 38वें मिनट में गोल दागे. भारतीय खिलाड़ियों ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन गोल करने के मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं. कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम इस हार से सबक लेकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच में जोरदार वापसी करेगी. Fri, 21 Aug 2026 23:28:17 +0530

  Videos
See all

Kannauj Accident News: दीवार से गिरा छात्र, जमीन में गड़ी लाठी पेट में घुसी! Kannauj Accident News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T20:30:12+00:00

Gurugram Dangerous Stunt on a Thar : गुरुग्राम में स्टंटबाजी पर पुलिस का हंटर ! Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T20:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers