NTA बोला- 'आंसर की' पर फीस लेना पैसा कमाना नहीं:स्टूडेंट की आपत्ति सही तो पैसे वापस, बाकी छात्रों को भी मिलेगा फायदा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने एग्जॉम के बाद जारी 'आंसर की' को चैलेंज करने वाली फीस पर गुरुवार को सफाई दी। NTA ने कहा- आंसर की में अगर किसी सवाल का जवाब गलत लगता है, तो उम्मीदवार चैलेंज कर सकता है। इसके लिए हर सवाल पर ₹200 फीस देनी होती है। एजेंसी ने कहा कि फीस इसलिए है ताकि बेवजह की आपत्तियां न आएं। इसका मकसद छात्रों से पैसा कमाना नहीं है। यानी अगर आपको सच में आंसर की में गलती मिली है और आपकी आपत्ति सही है, तो पैसे भी वापस मिलेंगे और लाखों छात्रों का रिजल्ट सही हो सकता है। 16 अगस्त को जारी हुई थी UGC-NET की आंसर की, तीन सब्जेक्ट के एग्जॉम रद्द किए गए NTA ने 16 अगस्त को UGC-NET के 84 सब्जेक्ट के एग्जॉम की आंसर की जारी की थी। हालांकि उसी दिन NTA ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था। री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं ली जाएगी NTA ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी। लगातार विवादों में रहा है NTA NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था। 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा किया है। पूरी खबर पढ़ें…
भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में जनसेना सांसद के बेटे पर केस दर्ज, कार से महिला को टक्कर मारी थी
हैदराबाद में कार से महिला को टक्कर मारने वाले जनसेना सांसद के बेटे लिंगामेनी संजुश पर केस दर्ज किया गया है। संजुश जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगामेनी रमेश के बेटे हैं। संजुश ने 16 अगस्त को एक महिला को कार से टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में कुर्ला- ट्रॉम्बे के बीच रेल लाइन पर क्रेन गिरी मुंबई में MMRDA (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच रेलवे लाइन पर गिर गई। क्रेन पास के निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। हालांकि ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि इस ट्रैक पर मुख्य रूप से मालगाड़ियां चलती हैं। लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा भारतीय नागरिक अमेरिका में वॉन्टेड लिस्ट में अमेरिका की FBI ने लॉरेंस ग्रुप से जुड़े भारतीय नागरिक ‘कमल’ को वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। FBI के मुताबिक, यह संगठन अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य जगहों पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश में शामिल था। कमल का पूरा नाम FBI की नोटिस में नहीं बताया गया है। उसके खिलाफ 1 जुलाई 2026 को लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पूर्व सेना प्रमुख बोले- भविष्य में चीन से राजनीतिक, आर्थिक पहलुओं पर प्रतिस्पर्धा होगी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने गुरुवार को पुणे में कहा कि आतंकवाद के कारण भारत का तत्काल ध्यान पाकिस्तान पर है, लेकिन लंबे समय में चीन भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी होगा। चीन से राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और सैन्य समेत कई क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा होगी। भारत को बातचीत के साथ मजबूत सैन्य तैयारी बनाए रखना चाहिए। सरकार का टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश- 24 अगस्त से ग्राहकों को नए सिम न दें जिनके पास पहले से 9 कनेक्शन टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे उन ग्राहकों को नए कनेक्शन न दें जिनके नाम पर पहले से ही नौ मोबाइल सिम हैं। टेलीकॉम ऑपरेटरों से कहा गया है कि वे 24 अगस्त से ऐसे हर ग्राहक की पहचान करने के लिए जरूरी तकनीकी और संगठनात्मक उपाय करें जो तय सीमा से ज़्यादा कनेक्शन लेना चाहता है, और उन्हें नए सिम कार्ड देने से मना करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
