Responsive Scrollable Menu

Bihar में विशेष TB अभियान के दौरान मिले 87,623 नए मरीज, 2.36 करोड़ की हुई जांच

बिहार में दो जुलाई से 14 अगस्त तक चलाए गए गहन राज्यव्यापी जांच अभियान के दौरान तपेदिक (टीबी) के 87,600 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान एक करोड़ लोगों की जांच के लक्ष्य के मुकाबले 2.36 करोड़ लोगों की जांच की गई।

राज्य स्वास्थ्य सोसायटी की अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक अनुपमा सिंह ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘जांच और परीक्षण अभियान के दौरान टीबी के 87,623 से अधिक मामले सामने आए। इनमें 21,550 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनमें बीमारी के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे।’’ उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान दो जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त तक चला। राज्य में टीबी की पहचान और निदान के लिए स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि बिहार में वर्तमान में 491 डिजिटल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित 140 पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के जांच नेटवर्क में 768 बाइनोकुलर माइक्रोस्कोप, 89 कार्ट्रिज आधारित न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (सीबीएनएएटी) मशीनें और 562 ट्रूनेट मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा लाइन प्रोब एसे (एलपीए) और कल्चर ड्रग सेंसिटिविटी टेस्टिंग (सीडीएसटी) की प्रयोगशाला सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टीबी की प्राथमिकता के आधार पर पहचान के लिए 11,055 उच्च जोखिम वाले गांवों की पहचान की गई है, जबकि 24 मार्च, 2026 से अब तक 5.4 लाख से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।’’ सिंह ने कहा कि राज्यपाल के सहयोग और मार्गदर्शन में टीबी मुक्त पंचायतों और वार्डों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भी नियमित रूप से कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं, जबकि मुख्य सचिव हर सप्ताह इसकी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सामने आए 87,623 टीबी मरीजों में से 74,871 यानी 85 प्रतिशत मरीजों का विभेदित टीबी देखभाल के लिए आकलन किया जा चुका है।

सिंह ने कहा कि बिहार में वर्ष 2024 में टीबी उपचार की सफलता दर 88 प्रतिशत रही। वहीं, टीबी से अनुमानित मृत्यु दर वर्ष 2023 में प्रति लाख आबादी पर 21 से घटकर वर्ष 2024 में 20 रह गई। उन्होंने बताया कि ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत बिहार की 547 पंचायतों ने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित सभी छह मानदंडों को पूरा करते हुए टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल किया है।

राज्य सरकार नए संक्रमण को रोकने के लिए टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) पर भी विशेष ध्यान दे रही है। यह पहल बिहार के सभी 38 जिलों में लागू की जा रही है।

Continue reading on the app

Jokes of the Day:'पत्नी ने पूछा मैं कैसी लग रही हूं?..' पति का जवाब सुन घूम जाएगा दिमाग, पढ़ें 20 फनी जोक्स

हसबैंड वाइफ पर लिखे चुटकुले पढ़ने में मजेदार लगते हैं। तीखी-मीठी नोंकझोंक पर बने फनी जोक्स ना केवल रियल लाइफ से प्रेरित होते हैं बल्कि कई बार रियलिटी भी दिखा देते हैं। ऐसे ही फनी 20 जोक्स पढ़ें और ठहाके लगाएं।

Continue reading on the app

  Sports

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, फील्डर ने फील्डिंग में छू लिया वो मुकाम जहां कोई नहीं पहुंचा

Joe Root World records: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में अज़ान अवैस का कैच लपकते ही रूट टेस्ट फॉर्मेट में दुनिया के सबसे सफल फील्डर बन गए. यह उनके टेस्ट करियर का 219वां कैच था. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और भारत के राहुल द्रविड़ जैसे महान दिग्गजों को पीछे छोड़कर यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. Fri, 21 Aug 2026 17:28:52 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath Clicks Selfie With Japanese Students: सीएम योगी के नए दोस्त | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T12:15:46+00:00

Rahul Gandhi Viral Video : प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी खा रहे कौन-सा रोल? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T12:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers