दैनिक प्रेम राशिफल 21 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
आइए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों का लव लाइफ कैसा रहने वाला है:
मेष (Aries): आज का दिन पार्टनर के साथ खुशियां बांटने का है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, लेकिन बातचीत के दौरान वाणी में मधुरता बनाए रखें।
वृषभ (Taurus): प्रेम जीवन में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मिठास आएगी।
मिथुन (Gemini): सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच का संवाद बेहतर होगा।
कर्क (Cancer): भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। पार्टनर की किसी बात को दिल से न लगाएं, बैठकर बात सुलझाने की कोशिश करें।
सिंह (Leo): आज आपका आकर्षण चरम पर रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम का समय रोमांस से भरा रहेगा।
कन्या (Virgo): काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय देना थोड़ा कठिन हो सकता है। फोन या संदेशों के माध्यम से उनसे जुड़े रहें ताकि गलतफहमी न हो।
तुला (Libra): लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। अगर आप अपने रिश्ते को अगला कदम देना चाहते हैं, तो आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है।
वृश्चिक (Scorpio): पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और एक-दूसरे के प्रति भरोसा और गहरा होगा। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर या आउटिंग का प्लान बन सकता है।
धनु (Sagittarius): आज अपने पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। दूसरों के हस्तक्षेप के कारण रिश्ते में थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए आपस में ही मामलों को सुलझाएं।
मकर (Capricorn): जीवनसाथी या पार्टनर की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। आज आपसी केमिस्ट्री बहुत अच्छी रहने वाली है।
कुंभ (Aquarius): रिश्तों में पारदर्शिता रखें। अपनी बातें स्पष्ट रूप से साझा करने से पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा।
मीन (Pisces): आज का दिन प्रेम के मामले में बेहद सुखद और सकारात्मक रहेगा। जो लोग किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
Continue reading on the app
पेरू के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप से नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) आया। इसका केंद्र आयाकूचो क्षेत्र के पैरिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप का केंद्र 66 किमी अंदर था, कई इलाकों में झटके भूकंप की गहराई 66.7 किलोमीटर थी। दक्षिणी पेरू के कई इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए, जिनमें इका और अरेकिपा भी शामिल हैं। पेरू रिंग ऑफ फायर का हिस्सा, अक्सर आते हैं भूकंप पेरू प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप आते हैं। साल 2007 में इका क्षेत्र के एक प्रांत में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई थी। साल 2026 में वेनेजुएला में आया सबसे बड़ा भूकंप, 6 हजार मौतें इस साल वेनेजुएला में सबसे बड़ा भूकंप आया। 24 जून को 7.2 की तीव्रता से आए भूकंप में 6 हजार से ज्यादा मौतें हुईं थीं। इसके अलावा कोलंबिया में 10 अगस्त को आए भूकंप में 70 से ज्यादा जानें गईं थीं। ----------------------- भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबिया में भूकंप से 224 लोगों की मौत, 1200 घायल: 86 इमारतें गिरीं साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में 11 अगस्त की रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 224 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Continue reading on the app