Navin New Team: दीपक म्हस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह BJP IT Cell की कमान संभालने वाले नेता की पूरी प्रोफाइल
BJP IT Cell के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को पार्टी के राष्ट्रीय डिजिटल विंग की जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता म्हास्के चुनावी डेटा, टेक्नोलॉजी और संगठनात्मक काम के अनुभव के लिए जाने जाते हैं। केमिस्ट्री में M.Sc. के साथ उन्होंने सीमेंट टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की भी पढ़ाई की है। राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके हैं। इसके अलावा खेती, बागवानी और ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़े उनके लंबे अनुभव ने उन्हें जमीनी मुद्दों की भी समझ दी है।
संगठन और पश्चिम बंगाल चुनाव में रही अहम भूमिका
अमित मालवीय ने पार्टी के डिजिटल अभियानों को धार देने और सोशल मीडिया पर संगठन की पकड़ मजबूत करने में एक लंबी और अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के सिलसिले में भी उनकी सक्रियता और भूमिका काफी चर्चाओं में रही थी।
सोशल मीडिया टीम में भी हुए बड़े बदलाव
आईटी सेल के प्रमुख में बदलाव के साथ-साथ पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम में भी कई नए चेहरों को शामिल किया है। बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों से चार नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं, जिनमें महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव का नाम शामिल है। हालांकि, अनिल बलूनी अपने पद पर बने हुए हैं और वह आगे भी बीजेपी के मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पैठ मजबूत करने की कवायद
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी का यह व्यापक संगठनात्मक बदलाव आने वाले चुनावी अभियानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी रणनीतिक पहुंच को और अधिक धार देने की एक बड़ी कवायद है। पार्टी ने आईटी और सोशल मीडिया विंग के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की सूची में भी कई बड़े और चौंकाने वाले फेरबदल किए हैं।
दीपक म्हास्के कौन हैं?
रायपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता दीपक म्हास्के को पार्टी की राष्ट्रीय डिजिटल टीम में अहम जिम्मेदारी मिली है। वह संगठनात्मक अनुभव, चुनावी डेटा की समझ, टेक्नोलॉजी की जानकारी और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के अनुभव के लिए जाने जाते हैं। वह छत्तीसगढ़ बीजेपी के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं।
दीपक म्हास्के की पढ़ाई-लिखाई और प्रोफेशनल बैकग्राउंड
म्हास्के ने केमिस्ट्री में M.Sc. किया है। इसके अलावा उनके पास सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का सर्टिफिकेट भी है। संगठन और राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़ने से पहले उन्होंने कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर के तौर पर अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी।
उनका अनुभव सिर्फ शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। म्हास्के ने बागवानी, ऑर्गेनिक खेती और कृषि से जुड़े दूसरे कामों में 35 साल से ज्यादा समय बिताया है। इस वजह से उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और जमीनी स्तर के मुद्दों की भी अच्छी समझ है।
चुनावी डेटा और संगठन में अनुभव
बीजेपी में म्हास्के खास तौर पर चुनावी डेटा जुटाने, उसके विश्लेषण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। चुनाव प्रबंधन में डेटा के इस्तेमाल की उनकी समझ उनकी नई जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके तकनीकी ज्ञान और चुनावी डेटा के अनुभव का इस्तेमाल बीजेपी की डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने में किया जा सकता है।
नितिन नबीन की नई टीम में सौदान सिंह की धमाकेदार वापसी: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं; सतीश पूनिया-स्मृति ईरानी महासचिव
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतीश पूनिया और स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के करीब सात महीने बाद नई टीम का ऐलान हुआ है। नई टीम में संगठन के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
सौदान सिंह की संगठन में वापसी
नई टीम में सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनके साथ शिवप्रकाश को भी इसी पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन से जुड़े इस अहम पद पर सौदान सिंह की नियुक्ति को नई टीम के प्रमुख फैसलों में गिना जा रहा है।
वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को भी इस पद की जिम्मेदारी मिली है।
सतीश पूनिया और स्मृति ईरानी महासचिव
नई टीम में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








.jpg)
