RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ
RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान परिचालक (कंडक्टर) भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी की है, जिससे अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार चयन की स्थिति का आकलन कर सकते हैं।
फाइनल मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
RSSB द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जैसे
- रैंक
- एप्लीकेशन नंबर
- रोल नंबर
- अभ्यर्थी का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्मतिथि
- जेंडर
- कैटेगरी
- चयन स्थिति
कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?
इस भर्ती अभियान में कुल 500 पद निर्धारित थे, लेकिन अंतिम परिणाम में 429 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 454 पदों के मुकाबले 383 चयन
अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 46 पदों के मुकाबले 46 चयन
कुछ पद पात्र अभ्यर्थियों के अभाव में रिक्त रह गए।
ऐसे डाउनलोड करें RSSB Conductor Final Result 2026
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- Rajasthan Conductor Final Merit List (TSP/Non-TSP) लिंक चुनें।
- मेरिट लिस्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके चयन की स्थिति देखें।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
कटऑफ भी हुई जारी
फाइनल रिजल्ट के साथ बोर्ड ने Category-wise Cut Off Marks भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देखकर यह समझ सकते हैं कि चयन के लिए न्यूनतम अंक कितने रहे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिस के लिए अभ्यर्थियों को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।
रणबीर-राहा संग आलिया की अनदेखी PHOTOS वायरल, एक्ट्रेस ने शेयर किया फैमिली फोटो, फैंस का दिल जीत रहा ये मोमेंट
आलिया भट्ट ने आज यानी सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की है. इनमें पहली फोटो में वह रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ समुद्र के खूबसूरत नजारे का आनंद लेती नजर आ रही हैं. तीनों का यह फैमिली मोमेंट काफी प्यारा लग रहा है. फैंस को भी भा गया है. वहीं एक दूसरी फोटो में छोटी राहा अपनी मां आलिया का कान खींचती नजर आ रही हैं. मां-बेटी की यह क्यूट बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है. आलिया की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








