Responsive Scrollable Menu

BPSC APO Answer Key 2026: अभियोजन अधिकारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 14 अगस्त से दर्ज करें आपत्ति

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने प्रश्नों और दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।

14 अगस्त से दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
आंसर-की जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने का मौका मिल गया है। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है तो वह आयोग की ओर से दी गई ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 18 अगस्त 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल के लिए 250 रुपये की आपत्ति फीस जमा करनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें BPSC APO Answer Key

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Important Announcements सेक्शन खोलें।
  • यहां BPSC APO Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलने के बाद आंसर-की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए PDF का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

15 जुलाई को हुई थी परीक्षा
BPSC APO परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को बिहार के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

आपत्ति दर्ज करने से पहले ध्यान रखें
उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रोविजनल आंसर-की में संबंधित प्रश्न और अपने उत्तर को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। आपत्ति के साथ आयोग द्वारा मांगे गए जरूरी प्रमाण या विवरण भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार देना होगा।

प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग आगे की प्रक्रिया के तहत संशोधित या अंतिम उत्तर-कुंजी जारी कर सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को 18 अगस्त की अंतिम तारीख का ध्यान रखना चाहिए।

Continue reading on the app

UPSSSC Final Result 2026: असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर PDF के जरिए चेक कर सकते हैं। आयोग ने कुल 1828 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें 1643 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

16 फरवरी 2025 को हुई थी परीक्षा
असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर और चयन से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें UPSSSC Final Result
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाकर Assistant Accountant/Auditor Final Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी। अभ्यर्थी PDF में अपना रोल नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं। भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

1828 पदों पर शुरू हुई थी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर के कुल 1828 पद निर्धारित किए गए थे। लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद आयोग ने 1643 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया है।

अब चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण और नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक निर्देशों का इंतजार करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली आगे की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल छूटने पर बहाए आंसू, कोच की सलाह पर खेलने लगी हॉकी, कौन हैं धोनी को आइडल मानने वाली बिचू देवी

Who Is Bichu Devi accidental hockey goalkeeper: महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के आखिरी 30 सेकंड में शानदार डाइव लगाकर गोल बचाने वाली बिचू देवी की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. कभी फुटबॉल में जगह न मिलने के कारण मजबूरी में हॉकी स्टिक थामने वाली मणिपुर की इस खिलाड़ी ने अपनी कड़ी मेनहत पर लगन से इस मुकाम पर पहुंची हैं. स्ट्राइकर से गोलकीपर बनीं बिचू मैदान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह शांत रहकर खेलती हैं. उनका यह सफर हर युवा एथलीट के लिए संघर्ष और धैर्य की अनूठी मिसाल है. Fri, 21 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Row | वंदे मातरम् पर Congress के फैसले पर कुछ ऐसे बरसे Rajiv Ranjan Singh ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:26:18+00:00

Sergio Gor Kashmir Visit : कश्मीर में इसलिए बौखलाया पाक Pakistan High Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers