Responsive Scrollable Menu

EV Scooter: एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स स्कूटर हुआ अपडेट, जानें कीमत और फीचर

EV Scooter: एम्पीयर  ने अपने जी मैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को NxG.io सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के जरिए अपडेट किया है। कंपनी के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ स्कूटर में 30 से ज्यादा नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा इसमें नया 5-इंच डिस्प्ले भी दिया गया है। अपडेट के बाद मैग्नस जी मैक्स में क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

नए फीचर्स
नए अपडेट के तहत स्कूटर में क्रूज कंट्रोल और हिल-होल्ड असिस्ट शामिल किए गए हैं। हिल-होल्ड असिस्ट ढलान पर स्कूटर को पीछे की ओर खिसकने से रोकने में मदद करता है। वहीं, Find My Scooter फीचर के जरिए राइडर्स मोबाइल ऐप से पार्क किए गए स्कूटर को आसानी से ढूंढ या पिंग कर सकते हैं।

कनेक्टेड फीचर्स
एम्पीयर जी मैक्स में रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस, लाइव ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, चोरी और टो अलर्ट जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा रिमोट डायग्नोस्टिक्स, सर्विस बुकिंग, चार्जिंग हिस्ट्री और बैटरी हेल्थ की जानकारी भी ऐप के जरिए देखी जा सकती है। OTA अपडेट की मदद से कंपनी भविष्य में स्कूटर के सॉफ्टवेयर में नए फीचर्स और सुधार जारी कर सकती है। इन सभी कनेक्टेड सुविधाओं को Ampere Connect ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैटरी और मोटर
स्कूटर के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 3kWh की LFP बैटरी के साथ 2.4kW की पीक पावर वाली हब-माउंटेड मोटर दी गई है। कंपनी के अनुसार, मैग्नस जी मैक्स की IDC रेंज 142 किलोमीटर और टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है। बैटरी पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है, जबकि कंपनी बैटरी की लाइफ 2 लाख किलोमीटर तक होने का दावा करती है।

कलर और कीमत
एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें नया Cinnamon Copper कलर जोड़ा गया है, जबकि Monsoon Blue और Matcha Green जैसे विकल्प पहले से मौजूद हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,09,999 रखी गई है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

EV Charging: टेस्ला ने ठाणे में खोला चार्जिंग स्टेशन, जानें मॉडल Y और मॉडल Y L की डिटेल

EV Charging: टेस्ला ने ठाणे के में नया डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की तैयारी कर ली है। यहां 11kW क्षमता वाले चार AC डेस्टिनेशन चार्जर लगाए गए हैं। यह चार्जिंग स्टेशन UB पार्किंग एरिया में स्थित है, जहां टेस्ला कार मालिक शॉपिंग या डाइनिंग के दौरान अपनी कार को आसानी से चार्ज कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यहां 99.5% अपटाइम के साथ प्लग-इन, चार्ज और गो की सुविधा मिलेगी।

ठाणे में टेस्ला एक्सपीरियंस
नए चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत के साथ Tesla 12 से 19 अगस्त तक Lake Shore Thane Courtyard में अपना पहला टेस्ला एक्सपीरियंस आयोजित कर रही है। यहां विजिटर्स को वॉकअराउंड और इमर्सिव प्रोडक्ट एक्सपीरियंस के जरिए Model Y और Model Y L को करीब से देखने का मौका मिलेगा। ग्राहक टेस्ला की वेबसाइट के जरिए साइनअप कर टेस्ट ड्राइव भी बुक कर सकते हैं।

रेफरल एंड अर्न प्रोग्राम
टेस्ला ने भारत में अपना रेफरल एंड अर्न प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत मौजूदा टेस्ला मालिक अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नई टेस्ला खरीदने के लिए रेफर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, रेफरल के जरिए  टेस्ला को खरीद कीमत पर ₹22,000 की छूट दी जाएगी।

टेस्ला मॉडल वाई
टेस्ला मॉडल वाई रियर-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता और 2,138 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। यह SUV 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी WLTP रेंज 500 किलोमीटर तक है। भारत में Model Y की कीमत ₹50.89 लाख से शुरू होती है। कंपनी की ओर से ₹6 लाख के न्यूनतम डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस ऑफर भी उपलब्ध है, जिसकी EMI ₹39,990 प्रति माह से शुरू होती है।

टेस्ला मॉडल वाई एल
मॉडल वाई एल एक ऑल-व्हील ड्राइव फैमिली SUV है, जिसमें थ्री-रो और 6-सीटर लेआउट दिया गया है। इसमें यात्रियों के लिए पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम के साथ 2,539 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। इसकी WLTP रेंज 681 किलोमीटर तक है और यह 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत में Model Y L की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹61.99 लाख है। इसकी EMI ₹49,900 प्रति माह से शुरू होती है, जबकि न्यूनतम डाउन पेमेंट ₹6.50 लाख रखा गया है।

भारत में टेस्ला का चार्जिंग नेटवर्क
ठाणे में नई साइट शुरू होने के बाद टेस्ला के भारत में कुल 7 चार्जिंग स्टेशन हो गए हैं। इनमें 20 सुपरचार्जर और 24 डेस्टिनेशन चार्जर शामिल हैं। नए चार्जिंग स्टेशन के जरिए कंपनी भारत में अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के साथ टेस्ला मालिकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा और रोजमर्रा की चार्जिंग को आसान बनाने पर जोर दे रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो भिड़े, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर आपस में भिड़ गए। कोलंबो में टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन असिथा ने यशस्वी को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद जश्न मनाते हुए असिथा ने कुछ कहा, जो जायसवाल को पसंद नहीं आया और दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा वाकया भारतीय पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटा। असिथा फर्नांडो के इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने टी20 के अंदाज में तीन शानदार चौके जड़े थे। जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद असिथा ने राउंड द विकेट से अंदर आती हुई गेंद फेंकी, जो जायसवाल के बल्ले से टकराकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी।

इसे भी पढ़ें: Saransh Jain का Test Debut: जडेजा ने कैप सौंपते हुए कहा- दबाव न लें, खेलें एक और First Class Match की तरह

धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

विकेट लेने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। जायसवाल जब पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तभी असिथा ने उन पर कोई कमेंट कर दिया। कमेंट सुनते ही जायसवाल वापस असिथा की तरफ मुड़ गए। दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को धक्का देने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलंका के कप्तान और अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।

इसे भी पढ़ें: ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट

खेली 45 रन की पारी

आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 45 रनों की उपयोगी पारी खेली। वे बाहर जाती गेंदों को अच्छी तरह छोड़ रहे थे, लेकिन अंदर आती गेंद पर चकमा खा गए। पहले टेस्ट मैच में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जहां वे पहली पारी में रन आउट हुए थे और दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

Sun, 23 Aug 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

ब्लास्टिंग से मकानों में दरारों का आरोप, खनन गतिविधियों पर उठे सवाल | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T10:44:46+00:00

Baba Ramdev Attack On Kangana Ranaut: इशारों-इशारों में कंगना रनौत पर क्या बोल गए बाबा राम देव? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T10:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers