EV Charging: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते ही मिलेगा 51 हजार चार्जिंग क्रेडिट, जानिए कैसे?
EV Charging: इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। चार्ज जोन ने लैंडमार्क कार्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत लैंडमार्क कार्स की किसी भी डीलरशिप से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को चार्ज जोन के देशभर में मौजूद फास्ट चार्जिंग नेटवर्क पर खास लाभ मिलेगा।
यह कार्यक्रम 9 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत World EV Day के मौके पर होगी। कंपनियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य EV खरीदने के साथ ही ग्राहकों को सुविधाजनक चार्जिंग नेटवर्क से जोड़ना है।
EV खरीदारों को मिलेंगे 51,000 चार्जिंग क्रेडिट
इस साझेदारी के तहत लैंडमार्क कार्स की डीलरशिप से EV खरीदने वाले ग्राहकों को एक खास रेफरल कोड दिया जाएगा। इस कोड के जरिए ग्राहक चार्ज जोन के नेटवर्क से जुड़ सकेंगे और उन्हें 51,000 चार्जिंग क्रेडिट का लाभ मिलेगा।
कंपनियों का कहना है कि इस पहल से सार्वजनिक चार्जिंग को EV खरीदने के बाद की अलग जरूरत के बजाय वाहन खरीदने की प्रक्रिया का ही हिस्सा बनाया जा सकेगा। इससे नए EV मालिकों के लिए चार्जिंग को लेकर शुरुआती परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।
32 शहरों की 140 डीलरशिप तक पहुंचेगी सुविधा
यह लैंडमार्क कार्स के देशभर में फैले डीलरशिप नेटवर्क को कवर करेगी। कंपनी की 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 32 शहरों में 140 डीलरशिप हैं।
इस पहल के जरिए EV की बिक्री और चार्जिंग सुविधा को सीधे जोड़ा जाएगा। ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते समय ही चार्जिंग नेटवर्क का लाभ मिल सकेगा।
चार्ज जोन के 15,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट
चार्ज जोन के मुताबिक, उसका नेटवर्क देशभर में 15,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट तक पहुंच चुका है। कंपनी शहरों के साथ-साथ प्रमुख हाईवे पर भी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
कंपनी का उद्देश्य EV मालिकों के लिए चार्जिंग को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है। इसके लिए चार्जजोन वाहन निर्माताओं, मोबिलिटी कंपनियों और अन्य पार्टनर्स के साथ लगातार साझेदारी कर रही है।
Tata.ev से BMW तक के साथ साझेदारी
चार्ज जोन ने EV चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इनमें Tata.ev, Hyundai, Volvo, Mercedes-Benz, BMW और VinFast समेत कई कंपनियां शामिल हैं।
EV इस्तेमाल को आसान बनाने पर जोर
चार्ज जोन के संस्थापक और CEO कार्तिकेय हरियानी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केवल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना पर्याप्त नहीं है। ग्राहकों को EV इस्तेमाल के अलग-अलग चरणों में चार्जिंग सुविधा आसानी से उपलब्ध कराना भी जरूरी है।
वहीं, लैंडमार्क कार्स के कार्यकारी निदेशक Aryaman Thakker ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बदलाव केवल वाहन खरीदने तक सीमित नहीं है। इसके लिए एक मजबूत और भरोसेमंद इकोसिस्टम की जरूरत होती है। उनके मुताबिक, चार्ज जोन के साथ यह साझेदारी ग्राहकों के लिए भरोसेमंद चार्जिंग सुविधा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
(मंजू कुमारी)
Discount Offer: नया हेलमेट खरीदने का मौका, SMK के हेलमेट्स पर मिल रही भारी छूट
Discount Offer: भारत में हर साल सड़क हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। इनमें हेलमेट न पहनने के कारण होने वाले हादसे भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप नया और बेहतर क्वालिटी वाला हेलमेट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्टड्स के प्रीमियम ब्रांड SMK की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई हेलमेट पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं, हेलमेट पर डिस्काउंट और ऑफर के बाद कीमत कितनी है?
SMK हेलमेट पर मिल रहा डिस्काउंट
हेलमेट निर्माता Studds भारत में कई तरह के हेलमेट पेश करती है। कंपनी के प्रीमियम ब्रांड SMK के चुनिंदा हेलमेट पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक इन हेलमेट को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
SMK Stellar Sports Taotei पर सबसे ज्यादा बचत
SMK Stellar Sports हेलमेट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस मॉडल पर 32 फीसदी तक की छूट मिल रही है। इसकी सामान्य कीमत 4,700 रुपये है, जबकि ऑफर के बाद इसे 3,217 रुपये में खरीदा जा सकता है।
SMK Stellar Sports Faro पर भी ऑफर
SMK Stellar Sports Faro फुल-फेस हेलमेट पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 5,150 रुपये है। ऑफर के तहत ग्राहक इसे 3,699 रुपये में खरीद सकते हैं।
SMK Typhoon RD1 पर 26 फीसदी की छूट
SMK Typhoon RD1 हेलमेट की कीमत 5,850 रुपये है। इस मॉडल पर 26 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। छूट के बाद इसकी कीमत 4,323 रुपये हो जाती है।
SMK Typhoon भी हुआ सस्ता
SMK Typhoon फुल-फेस हेलमेट पर भी ऑफर उपलब्ध है। इसकी सामान्य कीमत 5,550 रुपये है, लेकिन 20 फीसदी डिस्काउंट के बाद इसे 4,440 रुपये में खरीदा जा सकता है।
SMK Gullwing Tekker GL 217 पर 30 फीसदी छूट
SMK Gullwing Tekker GL 217 फ्लिप हेलमेट पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी सामान्य कीमत 7,300 रुपये है, जबकि ऑफर के बाद इसे 5,104 रुपये में खरीदा जा सकता है।
SMK Stellar Sports पर भी बचत
SMK Stellar Sports हेलमेट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 4,700 रुपये है, लेकिन 24 फीसदी की छूट के बाद ग्राहक इसे 3,577 रुपये में खरीद सकते हैं।
15 अगस्त तक मिलेगा ऑफर
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, SMK के इन चुनिंदा हेलमेट पर यह स्वतंत्रता दिवस ऑफर 15 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ऑफर की उपलब्धता और कीमतें स्टॉक के अनुसार बदल सकती हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








