Responsive Scrollable Menu

New Bike: इंडियन मोटरसाइकिल ने पेश किया लिमिटेड एडिशन, सिर्फ 125 यूनिट्स बनेंगी

New Bike: इंडियन मोटरसाइकिल ने 86वीं वार्षिक स्टर्जिस मोटरसाइकिल रैली के दौरान चीफ विंटेज स्टर्जिस एडिशन को पेश किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल रैलियों में शामिल Sturgis Rally की विरासत को याद करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी इस खास मॉडल की सिर्फ 125 यूनिट्स ही बनाएगी।

इंजन और पावर
चीफ विंटेज स्टर्जिस एडिशन को स्टैंडर्ड चीफ विंटेज प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें एयर-कूल्ड Thunderstroke 116 V-Twin इंजन दिया गया है। इंडियन मोटरसाइकिल ने अभी तक इंजन की अधिकतम पावर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने 156 Nm के पीक टॉर्क की पुष्टि की है।

रेट्रो डिजाइन के साथ खास फीचर्स
इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल में क्लासिक डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फेंडर्स, वायर-स्पोक व्हील्स, सिंगल सीट और पुराने डिजाइन वाले हैंडलबार दिए गए हैं।

इसके अलावा पेंटेड सिलिंडर हेड और पुशरोड ट्यूब के साथ ब्लैक-फिनिश सिलिंडर मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये डिजाइन एलिमेंट्स 1940 के दशक की इंडियन मोटरसाइकिल बाइक्स से प्रेरित हैं।

रेड-क्रीम टू-टोन पेंट स्कीम
चीफ विंटेज स्टर्जिस एडिशन की सबसे खास पहचान इसकी रेड और क्रीम टू-टोन पेंट स्कीम है। फ्यूल टैंक पर मल्टी-कलर इंडियन मोटरसाइकिल हेडड्रेस लोगो दिया गया है, जो 1930 के दशक की मोटरसाइकिलों से प्रेरित है।

इसके अलावा साइड प्लेट पर पेंट किया गया 56 नंबर भी खास है। यह पहली स्टर्जिस रैली में राइडर्स द्वारा इस्तेमाल किए गए हाथ से रंगे नंबरों की याद दिलाता है।

1938 में हुई थी पहली स्टर्जिस रैली
स्टर्जिस मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत साल 1938 में एक स्थानीय इंडियन मोटरसाइकिल क्लब द्वारा की गई थी। पहली रैली में सिर्फ 9 राइडर्स ने हिस्सा लिया था, जबकि करीब 200 लोग इसे देखने के लिए मौजूद थे।

आज यह रैली दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल आयोजनों में शामिल है और इसी ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए इंडियन मोटरसाइकिल ने चीफ विंटेज स्टर्जिस एडिशन को तैयार किया है। इसकी सिर्फ 125 यूनिट्स का उत्पादन किया जाएगा, जिससे यह कलेक्टर्स और मोटरसाइकिल उत्साही लोगों के लिए खास मॉडल बन जाता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

EV Scooter: एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च; जानें कीमत और फीचर

EV Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बाजार में उतार रही हैं। इसी कड़ी में एथर एनर्जी जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसकी अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में इसे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्टिंग में स्कूटर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

जल्द लॉन्च होगा एथर कोनार्क
एथर एनर्जी ने पुष्टि की है कि कंपनी इसी महीने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क को लॉन्च करेगी। इस स्कूटर को पहले EL 01 कोडनेम से जाना जाता था। कंपनी ने इसे अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

पहाड़ी इलाकों में हो रही टेस्टिंग
लॉन्च से पहले एथर कोनार्क की टेस्टिंग अलग-अलग इलाकों और मौसम की परिस्थितियों में की जा रही है। हाल ही में इसे उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। स्कूटर को पूरी तरह से कवर किया गया था, इसलिए इसका डिजाइन पूरी तरह सामने नहीं आया है।

माइनस तापमान में टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूटर की टेस्टिंग शून्य से कम तापमान वाले इलाकों में भी की जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे अलग-अलग तापमान और भौगोलिक परिस्थितियों में परख रही है, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में इसके प्रदर्शन और बैटरी की क्षमता का आकलन किया जा सके।

टेस्टिंग मॉडल में आयताकार LED हेडलाइट, नीचे की ओर LED DRL, छोटी विंडस्क्रीन, बड़ा फ्लोरबोर्ड, सिंगल सीट और LED टेललाइट जैसे फीचर्स देखने को मिले हैं।

200 किलोमीटर तक हो सकती है रेंज
एथर ने अभी तक कोनार्क की बैटरी और रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 2 से 5 kWh तक की बैटरी क्षमता वाले विकल्प मिल सकते हैं। इसकी संभावित रेंज करीब 160 से 200 किलोमीटर तक हो सकती है।

EL प्लेटफॉर्म पर तैयार होंगे कई मॉडल
एथर कोनार्क को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को स्केलेबिलिटी, मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी और बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखकर विकसित किया है। आने वाले समय में इसी प्लेटफॉर्म पर कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किए जा सकते हैं।

कितनी होगी कीमत?
एथर ने अभी कोनार्क की कीमत और बैटरी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी लॉन्च के समय इसके फीचर्स, बैटरी क्षमता, रेंज और कीमत की पूरी जानकारी देगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट छोड़ना मत... कैंसर से लड़ते हुए पिता ने लिखी थी चिट्ठी, सारांश जैन ने पूरा किया अधूरा सपना, मिली भारत की टेस्ट कैप

who is saransh jain: 33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला. वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. Sun, 23 Aug 2026 10:41:47 +0530

  Videos
See all

पतंग बनी काल! खुले नाले में समाया 15 साल का मासूम | Jasola | Delhi Accident | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:46:52+00:00

Rajasthan | 5 महीने से Teacher नहीं!ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:44:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers