Responsive Scrollable Menu

Govinda के सपोर्ट में उतरीं Somy Ali: सुनीता के आरोपों के बीच बोलीं- ‘टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं’

Somy Ali: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता की ओर से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल को लेकर की गई टिप्पणियों के बीच अब एक्ट्रेस सोमी अली खुलकर गोविंदा के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर एक्टर का बचाव किया है।

गोविंदा को बताया शानदार कलाकार
सोमी अली ने गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह उन्हें निजी और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानती हैं। इसी वजह से उन्होंने इस विवाद पर अपनी राय रखना जरूरी समझा। उन्होंने गोविंदा को प्यार से ‘चीची’ कहते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया। सोमी ने कहा कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करती थीं, तब गोविंदा सबसे विनम्र कलाकारों में शामिल थे।

छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम पर बोलीं
सोमी अली ने गोविंदा के किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर भी उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी एक्टर की उम्र या उसके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस की उम्र से उसकी प्रतिभा तय नहीं होती। सोमी ने लिखा कि टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। उनके मुताबिक अगर किसी कलाकार को लंबे समय के बाद काम करने का मौका मिल रहा है तो उसे इसके लिए शर्मिंदा करने के बजाय प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उम्र नहीं, टैलेंट मायने रखता है
सोमी ने कहा कि किसी एक्टर की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसके टैलेंट, प्रोफेशनल रवैये और काम करते रहने की इच्छा से होती है। अगर किसी कलाकार के लिए इंडस्ट्री में काम पाना मुश्किल हो गया है और फिर भी उसे कोई मौका मिलता है, तो यह खुशी की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कलाकार को खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए। किसी की उम्र को उसके खिलाफ इस्तेमाल करना सही नहीं है। सोमी के मुताबिक किसी कलाकार का हार न मानना उसकी सबसे बड़ी खूबी है। उन्होंने कहा कि अपने जुनून और करियर के लिए लगातार कोशिश करने वाले कलाकार का सम्मान किया जाना चाहिए।

सुनीता ने गोविंदा पर साधा था निशाना
दरअसल, यह पूरा विवाद गोविंदा की आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान शुरू हुआ। सुनीता आहूजा ने गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल के साथ देखे जाने के बाद उन पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी। सुनीता पहले भी गोविंदा और कोमल के बीच अफेयर की बात कह चुकी हैं। उन्होंने गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ तक बताया था। साथ ही 62 साल के गोविंदा के कम उम्र की महिला के साथ घूमने पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कोमल के कपड़ों पर भी टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़े- ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया

Continue reading on the app

Javed Akhtar: हिंदुओं पर बयान देकर बुरे फंसे पाक के राष्ट्रपति; Javed Akhtar ने सुनाई खरी-खरी

Javed Akhtar Reaction On Asif Ali Zardari Statement: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को लेकर ‘बर्दाश्त’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

हिंदुओं को लेकर क्या बोले जरदारी?

मामला पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह से सामने आए एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में आसिफ अली जरदारी भारत और पाकिस्तान के नजरिए की तुलना करते हुए पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय की बात करते नजर आए।

जरदारी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सोच अलग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है, लेकिन वहां 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को ‘बर्दाश्त’ किया जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू आजाद हैं और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है। जरदारी ने कहा कि हिंदू लोग भारत की बजाय पाकिस्तान में रहना पसंद करेंगे।

जावेद अख्तर ने किया पलटवार

जरदारी के इस बयान पर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सबसे ज्यादा आपत्ति हिंदू समुदाय के लिए ‘बर्दाश्त’ शब्द के इस्तेमाल पर जताई। जावेद अख्तर ने लिखा, “पाकिस्तान के मिस्टर जरदारी कहते हैं कि वे अपने देश की 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को बर्दाश्त करते हैं। मिस्टर जरदारी, आप हमेशा उन सभी लोगों के प्रति असंवेदनशील रहे हैं, जो 10 प्रतिशत से कम हैं।”

आसिफ जरदारी को बोला जाता है ‘मिस्टर 10 परसेंट’
आसिफ अली जरदारी को कई सालों तक ‘मिस्टर 10 परसेंट’ के नाम से भी जाना जाता रहा है। यह उपनाम उन पर सरकारी प्रोजेक्ट और कारोबार में 10 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों के बाद चर्चा में आया था। हालांकि, जरदारी ने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया है। 1980 और 1990 के दशक में यह नाम उनके साथ ज्यादा जुड़ा। 1990 में बेनजीर भुट्टो की सरकार बर्खास्त होने के बाद तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलाम मुस्तफा जताई ने भी जरदारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

पहले भी पाकिस्तान पर बोल चुके हैं अख्तर
यह पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। इससे पहले मुंबई में एक किताब के लॉन्च के दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने की कई कोशिशें की हैं। भारत ने पाकिस्तान के कलाकारों और लोगों के साथ सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने के प्रयास भी किए, लेकिन उनकी नजर में पाकिस्तान की ओर से ऐसे ठोस प्रयास नहीं हुए।

जावेद अख्तर आतंकवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान की आलोचना कर चुके हैं। वह समय-समय पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

यह भी पढ़े- Gen Z के लिए है Toxic: कियारा संग इंटीमेट सीन्स देख नाखुश थीं Yash की पत्नी, बोले- 'मेरे लिए बहुत मुश्किल था'

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: शरीफुल इस्लाम ने 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी

Shoriful Islam, Australia vs Bangladesh: शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर इतिहास रचा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 48 रन देकर 7 विकेट झटके हैं. Sun, 23 Aug 2026 07:58:49 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live : Strait of Hormuz | Trump | US | Middle East WAR | Dubai Attack | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:43:31+00:00

UP School News Today: UP के स्कूलों के बारे में गलत वीडियो बनाया, CM Yogi सिखाएंगे सबक |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:43:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers