Responsive Scrollable Menu

जयपुर हत्याकांड: जूस में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार

जयपुर के महेश मीणा की मौत के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड जूस में जहर मिलाकर महेश की हत्या कर दी. जानिए मामला.

The post जयपुर हत्याकांड: जूस में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

केंद्र ने कीमतों को नियंत्रण को लेकर लिया फैसला, 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की इजाजत दी

बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी. इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश कीमतों को नियंत्रण में रखना है. वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) के तहत 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी बिना किसी शुल्क के 31 अक्टूबर, 2026 तक आयात की जा सकती है.

भारत विदेशों से चीनी आयात करने जा रहा

यह बीते एक दशक में पहला मौका है, जब भारत विदेशों से चीनी आयात करने जा रहा है. सरकार की ओर से यह फैसला त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले लिया गया है, जब देश में मिठाइयों की मांग पीक पर होने के कारण चीनी की मांग काफी बढ़ जाती है.

स्टॉक रखने की सीमा घटाकर 15 दिन कर दी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में बीते दो महीनों में चीनी की कीमतों में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, जिस वजह से भारत को चीनी आयात करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इससे पहले सरकार देश में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए कई कदम उठा चुकी हैं. हाल ही में सरकार ने चीनी के बड़े खरीदारों और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की सीमा घटाकर 15 दिन कर दी है.

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नया आदेश 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा, जिसका उद्देश्य जमाखोरी पर रोक लगाना और बाजार में चीनी की आपूर्ति बनाए रखना है.

चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा

नए नियम के तहत, जो भी औद्योगिक या संस्थागत उपभोक्ता हर महीने 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का उपयोग कच्चे माल, उत्पादन या उपभोग के लिए करता है, वह अपनी 15 दिनों की आवश्यकता से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC Protest LIVE: छात्रों का आज बड़ा प्रदर्शन | Ranchi में फिर गरमाया आंदोलन | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:49+00:00

Badi Khabar : कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से बौखलाया पाकिस्तान | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers