Responsive Scrollable Menu

उमरिया में प्रसूता की मौत का मामला गरमाया, अंतिम संस्कार के वक्त महिला के दावे से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है जहां जिला अस्पताल में इलाज के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एक प्रसूता की रास्ते में मौत हो गई। महिला का शव जब गांव लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं तभी अचानक वहां पहुंची एक महिला ने एक ऐसा दावा किया जिससे गांव ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में तक हड़कंप मच गया।

महिला ने दावा किया कि उसने ही प्रसूता की हत्या की है और बच्चे की मौत का बदला लेने की बात भी कही। महिला के इस दावे के बाद अंतिम संस्कार में मौजूद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया और मौके पर आक्रोश व अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया

बता दें कि यह पूरा मामला करकेली जनपद पंचायत के अंतर्गत तामन्नारा का है। मामला ज्यादा बढ़ने पर ग्रामीणों ने महिला को बंधक बना लिया और इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर उमरिया कोतवाली लाया गया एवं मामले की जांच शुरू की गई।

प्रसूता की मौत की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल प्रसूता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और बच्चे की हत्या से जुड़े दावे की वास्तविकता क्या है? इन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मेडिकल दस्तावेजों के साथ-साथ मौके से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही प्रसूता की मौत के वास्तविक कारण और महिला के दावों की पुष्टि हो सकेगी।

वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

घटना पर उमरिया अपर कलेक्टर का बयान

उमरिया अपर कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 12 सूचना मिली कि तामन्नारा में कुछ ग्रामीणों ने एक महिला को बंधक बनाकर रखा है। जिसके बाद पुलिस की सहायता से महिला को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया एवं मृतिका का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जादू टोने के आरोपों पर अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है एवं पूछताछ के बाद ही कारणों को सामने लाया जाएगा।

Continue reading on the app

सीएम राइज सांदीपनि स्कूल के निर्माण को लेकर विवाद, ऐतिहासिक ‘लाल माटी’ ग्राउंड बचाने धरने पर बैठे लोग, कलेक्टर ने दी सफाई

नीमच शहर के ऐतिहासिक बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर ‘सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय’ भवन निर्माण का कार्य शुरू होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्राउंड पर खुदाई के लिए जेसीबी मशीनें पहुंचते ही स्थानीय नागरिक, खेल प्रेमी, युवा और जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और जेसीबी के सामने जमीन पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि शहर की पहचान बन चुके इस एकमात्र खुले ‘लाल माटी’ खेल मैदान के अस्तित्व को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा।

शिक्षा का विरोध नहीं, मैदान बचाने की लड़ाई

धरने पर बैठे स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत में प्रशासन के फैसले पर कड़े सवाल खड़े किए। प्रदर्शन में शामिल कीर्ति पंचोली ने कहा, यह लड़ाई शिक्षा बनाम खेल की नहीं है। हम शिक्षा के विस्तार के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जनता के हक का खुला मैदान छीनना गलत है। शहर में पहले ही 8 से 10 खेल मैदान खत्म हो चुके हैं। आजादी के इतने सालों बाद शहर को नए खेल मैदान मिलने चाहिए थे, लेकिन जो बचा है उसे भी खत्म किया जा रहा है। यह मैदान अमीर-गरीब सभी के लिए बिना किसी अनुमति के खुला रहता है, जहां सुबह लोग दौड़ने आते हैं और बच्चे खेलते हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रशासन और राजनेताओं की अनदेखी के चलते शहर की कई बेशकीमती जमीनें पहले ही दूसरों के नाम हो गईं, लेकिन बच्चों के खेलने की जगह पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

कलेक्टर बोले- ‘भ्रामक है स्टेडियम खत्म होने की बात, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं’

विवाद बढ़ता देख नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने वीडियो संदेश जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया और शहरवासियों को आश्वस्त किया कि खेल मैदान को समाप्त नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया कि खेल मैदान को और बेहतर बनाया जा रहा है, उसमें विश्व स्तरीय खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी कलेक्टर के मुताबिक…

  • क्रमांक-2 के प्रांगण में बनने वाले सांदीपनि विद्यालय में लगभग 1,800 बच्चे आधुनिक पद्धति से शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसमें अत्याधुनिक फिजिक्स, केमिस्ट्री, आईसीटी लैब्स, बड़ा ऑडिटोरियम और छोटे बच्चों के लिए किड्स-फ्रेंडली क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं।
  • कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खेल मैदान खत्म होने की खबर पूरी तरह भ्रामक है। स्कूल परिसर के साथ ही अत्याधुनिक खेल अधोसंरचना भी तैयार की जा रही है। इसमें 400 मीटर का एथलेटिक ट्रैक, हॉकी और फुटबॉल ग्राउंड, एक अलग क्रिकेट ग्राउंड, 2 क्रिकेट प्रैक्टिस नेट्स, 2 बास्केटबॉल कोर्ट और 1 फ्लडलाइट युक्त वॉलीबॉल कोर्ट शामिल हैं।
  • उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि स्कूल समय के बाद ये सभी खेल सुविधाएं आम नागरिकों और स्थानीय खिलाड़ियों के सार्वजनिक उपयोग के लिए हमेशा उपलब्ध रहें।

तनाव बरकरार, वैकल्पिक जमीन की मांग पर अड़े नागरिक

कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी स्थानीय खेल प्रेमियों और नागरिकों का रुख कड़ा बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि स्कूल का निर्माण किसी अन्य रिक्त शासकीय भूमि पर कराया जाए और इस ऐतिहासिक प्राकृतिक ग्राउंड के मूल स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। मैदान पर विरोध प्रदर्शन के चलते फिलहाल काम रुका हुआ है और स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Continue reading on the app

  Sports

'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की क्षमता', मानव सुथार की फिरकी ने जीता जयसूर्या का दिल, बताया भविष्य का सुपरस्टार

manav suthar bowling: 24 वर्षीय ऑलराउंडर मानव सुथार ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें 7 विकेट चटकाए. अपने पहले विदेशी दौरे पर गए इस युवा स्टार ने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड नाम किए. अब तक सुथार दो टेस्ट में 17 विकेट नाम कर चुके हैं. उन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. Sat, 22 Aug 2026 12:32:10 +0530

  Videos
See all

गौरव त्यागी हत्याकांड में हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार | UP Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T07:35:26+00:00

दलित बेटी से लव जिहाद, मेरठ में पाकिस्तानी हाथ | Meerut | Love Jihad | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T07:45:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers