'मैं भारतीय सेना का बहुत सम्मान करती हूं', लद्दाख में सड़क के बंद होने पर सुरक्षाकर्मियों से बहस पर महिला ने मांगी माफी
लद्दाख में सड़क बंद होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों के साथ गुस्से में बहस करने वाली 25 साल की महिला ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लद्दाख पुलिस से माफी मांगी. उसने कहा कि बिना यह जाने कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है, कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा है. इसके बाद हताशा में उसने ऐसा कहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसे अपनी बात पर पछतावा है. उसका मकसद किसी भी सशस्त्र बल का अपमान करना या इस घटना के माध्यम से मशहूर होना नहीं था.
सैनिक से उलझी
महिला ने मीडिया से कहा, "मैं भारतीय सेना का बहुत सम्मान करती हूं. मैं कभी सोच भी सकती थी कि मेरी किसी बात से उन्हें बुरा लगेगा. उस दिन हम लद्दाख से दिल्ली जा रहे थे. हमें नहीं पता था कि कोई VIP मूवमेंट होने वाला है. हमने सुबह तीन-चार घंटे इंतजार किया. इसके बाद हमने एक सैनिक से पूछा कि और कितना वक्त लगेगा, तो उन्होंने कहा कि एक घंटा और लगेगा."
यात्रा पर रोक लगाई
लद्दाख पुलिस के अनुसार, यह वीडियो 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के करीब का बताया गया है. इसके कारण सड़क को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया था. यह घटना द्रास इलाके में मिनिमारग चेक पोस्ट के करीब हुई. यहां मिनिमारग-ज़ोजिला-सोनमर्ग सड़क पर यात्रा पर रोक लगा दी गई थी.
सड़क बंद होने के कारण वजह यात्री यहां पर एकत्र हो गए. इसके बाद इंतजार लंबा होने पर लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा. वीडियो में महिला सुरक्षाकर्मियों से बहस करती हुई और यह सवाल पूछती हुई दिख रही है कि एक मंत्री समेत कुछ लोगों को तो जाने दिया गया. वहीं बाकी यात्रियों को रोक दिया गया.
यहां जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है
क्लिप में वह कहती है, 'मंत्री यहां से कैसे निकल गए... हम Gen Z हैं. हम यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे! हम यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे! आप सब बताइए, क्या आप यहां में बैठेंगे या नहीं? चलिए! वे हमें कैसे रोकेंगे?' उसने आगे कहा, "पांच घंटे हो गए हैं... वे हमें जाने नहीं दे रहे हैं. क्या हम यहां घूमने के लिए पैसे देते हैं, या यह सब सहने के लिए आते हैं? उन्होंने गेट बंद कर दिया है. वे कश्मीरियों के साथ ऐसा करते हैं,और अब बाहर से आए पर्यटकों के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं! उन्होंने गेट बंद कर दिया, अपना नाम तक नहीं बताया और चले गए. यहां जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है.'
ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए SC ने बनाई पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड कमेटी
Vande Mataram Controversy: बीजेपी पर इमरान मसूद का तीखा पलटवार #imranamsood #bjp #congress
वंदे मातरम् को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने वंदे मातरम् के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका का जिक्र करते हुए बीजेपी के आरोपों पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











