कांग्रेस पर भड़के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कहा- वंदे मातरम वाला फैसला तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित
वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस का फैसला इन दिनों विवादों में बना हुआ. कांग्रेस के इस फैसले का भाजपा जमकर विरोध कर रही है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का 1937 का प्रस्ताव तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित था, जिस वजह से देश बंट गया.
क्यों दो हिस्सों में बंट गया भारत?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपी नड्डा ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को 2 हिस्सों में बांटने के कांग्रेस के फैसले ने टू-नेशन थ्योरी को बढ़ावा दिया और अंत में देश का बंटवारा हो गया. नड्डा ने कहा कि अपने 1937 के प्रस्ताव का हवाला देते हुए कांग्रेस ने वंदे मातरम के सिर्फ दो पद गाने का ही फैसला किया है. देश को याद रखना चाहिए कि साल 1937 में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत वंदे मातरम को दो हिस्सों में बांटने के कांग्रेस के फैसले ने देश को टू-नेशन थ्योरी की ओर धकेला और अंत में देश को दो हिस्सों में बांट दिया गया.
1937 के प्रस्ताव का हवाला देकर कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो छंद गाने का निर्णय लिया है। देश को याद रखना चाहिए कि 1937 में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ‘वंदे मातरम्’ को दो हिस्सों में बाँटने के कांग्रेस के फैसले ने दो-राष्ट्र सिद्धांत को बल दिया और अंततः देश का विभाजन हुआ।…
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 20, 2026
मोदी सरकार ने बंकिम बाबू की रचना को दी इज्जत
नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम के 150वें वर्ष में आधिकारिक कार्यक्रमों में इसे पूरा गाने का आदेश जारी है. मोदी सरकार ने यह फैसला करके ऐतिहासिक गलती को सुधारा है. वंदे मातरम के 150वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बंकिम बाबू की अमर रचना को पूरा गाने और सभी आधिकारिक कार्यक्रमों में इसे पूरी तरह से गाने के लिए कानूनी ढांचा तैयार करके इस ऐतिहासिक गलती को सुधारा है.
गुलामी और तुष्टिकरण की मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस- नड्डा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से समझौता करने, तुष्टिकरण करने और बांटने वाली ताकतों के सामने झुकने की राजनीति करती आई है. कांग्रेस ने राष्ट्रीय नैतिकता, राष्ट्रीय भावनाओं और राष्ट्रीय मूल्यों से समझौता किया है. कांग्रेस आज भी उसी गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है. कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय पहचान और गौरव से समझौता कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि लोग कांग्रेस की निराशााजनक मानसिकता से वाकिफ हैं. किसी भी ऐसी पार्टी को माफ नहीं किया जाएगा, जो देश की गरिमा और राष्ट्रीय पहचान से समझौता करती है.
App और Voice Command से होंगे कंट्रोल! बरसात में घर को किटाणु-मुक्त रखेंगे ये स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर
मानसून में घर की नमी और कीटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए ऐप और वॉइस कंट्रोल वाले स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। यह एक ही क्लिक में झाड़ू-पोछा करके आपके घर के कोने-कोने को पूरी तरह जर्म-फ्री और चमकदार बनाते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan







.jpg)