Responsive Scrollable Menu

ईशा ने सनी देओल के लिए खरीदी ढाई-किलो की राखी:रक्षाबंधन के ऐड में रीक्रिएट किया 'दामिनी' फिल्म का डायलॉग

अभिनेत्री ईशा देओल रक्षाबंधन के मौके पर एक डिलीवरी ऐप के विज्ञापन में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने अपने भाई और अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'दामिनी' के मशहूर डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' को रीक्रिएट किया है। वीडियो में ईशा इस डायलॉग में रक्षाबंधन का ट्विस्ट जोड़ते हुए भाई सनी के लिए 'ढाई किलो की राखी' मंगवाती दिख रही हैं। 'दामिनी' फिल्म के डायलॉग को रीक्रिएट किया विज्ञापन में ईशा देओल कहती नजर आती हैं कि जब भैया का ढाई किलो का हाथ उठता है तो सब तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद वे मजाकिया अंदाज में पूछती हैं कि यह हाथ इतना लेजेंड्री क्यों है। वीडियो में इस डायलॉग पर एक छोटा एक्सपेरिमेंट करके दिखाया गया है। इसके बाद ईशा डिलीवरी ऐप के जरिए अपने भाई सनी देओल के लिए खास 'ढाई किलो की राखी' मंगवाती हैं और उसे खुशी से दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने की बॉन्ड की तारीफ सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स ने इसे भाई-बहन के बीच का बहुत प्यारा रिश्ता बताया है। कुछ फैंस ने इसे 'तारा सिंह' के किरदार से जोड़ा, तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि सनी पाजी का ढाई किलो का हाथ और ईशा की ढाई किलो की राखी ही असल विरासत है। सनी देओल की फिल्मों को हमेशा सपोर्ट करती हैं ईशा ईशा देओल सौतेली बहन होने के बावजूद अपने भाइयों सनी और बॉबी देओल के काफी करीब हैं और उन्हें हमेशा सपोर्ट करती हैं। वे अक्सर उनकी फिल्मों के प्रमोशन और स्क्रीनिंग में शामिल होती हैं। हाल ही में उन्होंने सनी की फिल्म 'बंटवारा 1947' की तारीफ करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की थी। इसके अलावा वे फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नजर आई थीं। बचपन से बांधती आई हैं राखी, परिवार के रिश्तों में आया सुधार ईशा ने कई बार बताया है कि वे बचपन से ही सनी और बॉबी को राखी बांधती आ रही हैं। लोग उनके रिश्ते के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन वे इसे जाहिर करना जरूरी नहीं मानतीं। धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर से शादी के बाद हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। प्रकाश कौर से उनके बेटे सनी, बॉबी और बेटियां अजीता व विजेता हैं। वहीं हेमा मालिनी से ईशा और आहना दो बेटियां हैं। शुरुआत में परिवार के बीच दूरियों की खबरें आई थीं, लेकिन अब सभी के बीच रिश्ते काफी बेहतर हैं। ये खबर भी पढ़ें सन्नी देओल बोले- 'भारत मेरी मां तो पाकिस्तान मौसी है':फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को मौसी बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

Aaj Ka Tarot Rashifal, 21 August 2026: मकर, मीन समेत 5 राशियों को लक्ष्मी कृपा से मिलेगी धन और सफलता, वृष, कन्या समेत 4 राशि वाले हर मामले में रहें सतर्क! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 21 August 2026: टैरो राशिफल 21 अगस्त दिन शुक्रवार को मिथुन और कर्क राशि वालों को भावनात्मक या आर्थिक अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. धनु और मकर राशि वालों को आस्था और पिछले निर्णयों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए विवेक और सतर्कता की आवश्यकता होगी. कुंभ राशि वालों को आंतरिक ज्ञान और आध्यात्मिकता से फिर से जुड़ने की सलाह दी जाती है. जानें 12 राशिवालों का आज का टैरो राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट और लीड्स टेस्ट में 66 नंबर का गजब संयोग, WTC में रनों का रिकॉर्ड भी किया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के साथ ही जो रूट की इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापसी हुई. ये मुकाबला कई मायनों में खास था क्योंकि अपने होम ग्राउंड में ही वो कप्तान बनकर लौटे. Fri, 21 Aug 2026 00:56:25 +0530

  Videos
See all

Vivek Srivastava | Garjana With Rubika Liyaquat | विवेक का दिखा दोहरा चरित्ररुबिका का पारा हुआ हाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T20:04:17+00:00

ICICI Bank Officer Murder: गोमतीनगर में महिला बैंक अधिकारी को गोली, मचा हड़कंप! Lucknow Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers