Responsive Scrollable Menu

26 लाख निवेश और 2.37 करोड़ का रिटर्न, 22 साल से 17 फीसदी का दमदार ब्याज देने वाला म्यूचुअल फंड

Best Mutual Fund : आप भी किसी ऐसे म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं, जो लंबे समय में जबरदस्त रिटर्न दिला सके तो आईसीआईसीआई का एक पुराना फंड काफी काम आ सकता है. 22 साल पहले लॉन्च हुए इस फंड ने अब तक एसआईपी में करीब 19 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसी तरह, एकमुश्त निवेश पर भी 14 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला है.

Continue reading on the app

Shillong हिंसा के बाद Meghalaya में CRPF और RAF तैनात, केंद्र ने दी मंजूरी

शिलांग में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों के घायल होने, वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और एक सरकारी वाहन को आग के हवाले किए जाने के एक दिन बाद केंद्र ने बृहस्पतिवार को मेघालय में केंद्रीय बलों की पांच कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दे दी। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने के लिए 25 अगस्त तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चार कंपनियों और द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की एक कंपनी की तैनाती को मंजूरी दी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से संपर्क किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

‘खासी स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) द्वारा बुधवार को आयोजित एक रैली के दौरान शहर के कई हिस्सों - जैसे फायर ब्रिगेड चौराहे, नोंगमेनसोंग, पोलो, बारिक और मावलाई - में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 31 वाहन (जिनमें अधिकांश सरकारी एसयूवी थीं) क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक सरकारी वाहन को फूंक दिया गया और कई पैदल यात्रियों के साथ मारपीट की गई। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिएम ने नुकसान की पुष्टि की और बताया कि राहत एवं पुनर्वास कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों में भी तोड़-फोड़ की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात केएसयू के अध्यक्ष रेमंड खारजाना, उपाध्यक्ष प्यंकमेनलांग सनमिएत और महासचिव रूबेन नाजिआर को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट के आरोपों में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई केएसयू नेतृत्व द्वारा संवाददाता सम्मेलन में हिंसा पर दुख व्यक्त करने और तोड़फोड़ में अपने सदस्यों के शामिल होने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद हुई।

अपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए संगठन द्वारा इस रैली का आयोजन किया था।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी बाहर, महिला युगल में त्रीसा-गायत्री ने जगाई उम्मीद

PV Sindhu Out of World Championship: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधू का छठा पदक जीतने का सपना प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग झी यी से 11-21, 21-15, 17-21 से हारकर टूट गया. पुरुष एकल में सनसनी मचाने वाले आयुष शेट्टी को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21-19, 21-11 से हराया, जिससे एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. राहत की बात यह रही कि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की गैर-वरीय महिला युगल जोड़ी ने जापानी जोड़ी को 21-16, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. Thu, 20 Aug 2026 21:03:43 +0530

  Videos
See all

Khabardar With Sweta Singh: India-Japan के बीच आज बड़ा रक्षा समझौता हुआ | Defense Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:46:38+00:00

Rampur Assembly Election 2027: 2027 का रामपुर रिजल्ट? अभी से समझिए पूरा गणित! UP Election 2027 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers