NICL Assistant Pre Admit Card 2026: आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एनआईसीएल असिस्टेंट प्री परीक्षा का हॉल टिकट, 27 अगस्त को है एग्जाम
NICL Assistant Pre Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 27 अगस्त को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
विशाखापट्टनम में 6 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:क्लास में टीचर थप्पड़ मारती दिखी; बच्चा रोता-रोता गिर पड़ा
विशाखापट्टनम के वन टाउन इलाके में गुरुवार को 6 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि क्लास में टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा था। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिटिल गार्डन्स स्कूल के यूकेजी में पढ़ने वाला प्रणय तेजा को जब टीचर ने उसे मारा तो वह रोता हुआ टीचर के ऊपर ही गिर पड़ा। उसे किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि टीचर की मारपीट के कारण बच्चे की मौत हुई। 5 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना… CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला पता चला घटना का पता तब चला जब क्लास का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। फुटेज में टीचर बच्चे को अपनी ओर खींचती हुई दिखाई दे रही है। वह उसके कपड़े उतारने की कोशिश भी करती दिखाई दी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सब होमवर्क न करके लिए बच्चे को शर्मिंदा करने के लिए किया जा रहा था। बच्चा रोते हुए टीचर को रुकने का इशारा करता दिखाई दे रहा है। हालांकि टीचर कुछ देर रुकती है। बच्चे से कुछ कहती है। इसके बाद वह गाल पर थप्पड़ मारती है। बच्चा कुछ पल तक बिना हिले खड़ा रहता है और फिर शिक्षक से टकराकर गिर जाता है। पुलिस जांच करेगी बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। परिवार ने बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol










