Responsive Scrollable Menu

विशाखापट्‌टनम में 6 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:क्लास में टीचर थप्पड़ मारती दिखी; बच्चा रोता-रोता गिर पड़ा

विशाखापट्‌टनम के वन टाउन इलाके में गुरुवार को 6 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि क्लास में टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा था। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिटिल गार्डन्स स्कूल के यूकेजी में पढ़ने वाला प्रणय तेजा को जब टीचर ने उसे मारा तो वह रोता हुआ टीचर के ऊपर ही गिर पड़ा। उसे किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि टीचर की मारपीट के कारण बच्चे की मौत हुई। 5 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना… CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला पता चला घटना का पता तब चला जब क्लास का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। फुटेज में टीचर बच्चे को अपनी ओर खींचती हुई दिखाई दे रही है। वह उसके कपड़े उतारने की कोशिश भी करती दिखाई दी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सब होमवर्क न करके लिए बच्चे को शर्मिंदा करने के लिए किया जा रहा था। बच्चा रोते हुए टीचर को रुकने का इशारा करता दिखाई दे रहा है। हालांकि टीचर कुछ देर रुकती है। बच्चे से कुछ कहती है। इसके बाद वह गाल पर थप्पड़ मारती है। बच्चा कुछ पल तक बिना हिले खड़ा रहता है और फिर शिक्षक से टकराकर गिर जाता है। पुलिस जांच करेगी बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। परिवार ने बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue reading on the app

साबूदाने से खिचड़ी नहीं, इस बार बनाएं रसमलाई! सावन व्रत के लिए झटपट तैयार होगी मिठाई

Sabudana Rasmalai Recipe: सावन व्रत में साबूदाना रसमलाई पारंपरिक साबूदाना व्यंजनों से अलग स्वाद दे सकती है. साबूदाने के बॉल्स को गाढ़े दूध, इलायची, केसर और मेवों के साथ पकाकर यह मिठाई आसानी से तैयार होती है और ठंडी परोसने पर इसका स्वाद और बेहतर लगता है.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट छोड़ना मत... कैंसर से लड़ते हुए पिता ने लिखी थी चिट्ठी, सारांश जैन ने पूरा किया अधूरा सपना, मिली भारत की टेस्ट कैप

who is saransh jain: 33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला. वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. Sun, 23 Aug 2026 10:41:47 +0530

  Videos
See all

Car Accident : कन्नौज एक्सप्रेसवे पर कार से मिला भारी सोना | Gold Seized | Agra Expressway | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:10:36+00:00

Food Adulteration: सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा | Food Safety | Hamirpur | Indore #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers