Responsive Scrollable Menu

हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत:27 की उम्र में हार्ट अटैक आया, कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था

हरियाणा के जींद में 27 वर्षीय इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन का अचानक मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, सुबह घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। मौत की खबर मिलते ही परिवार, गांव और कबड्डी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मोहित अपनी शानदार रेडिंग के लिए पहचाने जाते थे। वह दर्जनों बार बेस्ट रेडर रह चुके थे। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने हरियाणा और पंजाब में कई बड़े इनाम अपने नाम किए। वो शीलू बल्हारा के साथ भी मैच खेल चुके थे। उन्होंने केवल देश में ही इनाम नहीं जीते, बल्कि दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में कबड्डी में भी कई ट्रॉफियां जीतीं। पिछले दिनों मोहित को चोट लगी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद वह रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुके थे। 10 साल की उम्र में स्टेडियम पहुंचना शुरू किया नंदगढ़ गांव के मोहित ने करीब 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में उन्होंने स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की। छोटी उम्र से ही खेल के प्रति उनका लगाव इतना था कि पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी के साथ कबड्डी उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई। आगे चलकर उन्होंने शीलू बल्हारा समेत कई खिलाड़ियों के साथ मैच खेले। रेडिंग के दम पर हरियाणा-पंजाब में बनाई पहचान मोहित की पहचान एक बेहतरीन रेडर के रूप में थी। स्थानीय और बड़े सर्कल कबड्डी टूर्नामेंटों में वह कई बार बेस्ट रेडर चुने गए। हरियाणा और पंजाब में खेलते हुए उन्होंने कई इनाम और ट्रॉफियां जीतीं। उनके खेल में तेजी और रेड के दौरान दबाव में फैसला लेने की क्षमता की साथी खिलाड़ी भी तारीफ करते थे। दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में भी खेल चुके थे मोहित की प्रतिभा धीरे-धीरे गांव और प्रदेश की सीमाओं से बाहर पहुंची। वह दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में भी कबड्डी खेल चुके थे। विदेशों में जाकर खेलने का अनुभव उनके खेल करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। चोट के बाद ऑपरेशन हुआ, वापसी की तैयारी कर रहे थे पिछले दिनों मोहित को चोट लगी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद वह रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुके थे। परिवार और साथी खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि जल्द ही वह फिर कबड्डी के मैदान में नजर आएंगे। इसी बीच 19 अगस्त की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। मोहित अविवाहित थे और उनसे पहले परिवार में कोई पहलवान नहीं था। अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत परिवार के अनुसार, मोहित सुबह घर पर थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

Continue reading on the app

Pakistan में BLA का तांडव, मुनीर के 7 सैनिक ढेर, जाफर एक्सप्रेस आते ही हुआ धमाका

पाकिस्तान के हालात बिल्कुल खराब हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान की सरकार आम लोगों के निशाने पर है तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सुरक्षा बल विद्रोहियों के निशाने पर है। वजह साफ है क्योंकि पाकिस्तानी सेना लगातार पूरे देश में अत्याचार करती है और यही वजह है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोएटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को विद्रोहियों ने निशाना बना लिया। जैकोबाद के पास ट्रेन के पहुंचने से कुछ वक्त पहले ही रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ जिससे पटरी पूरी तरह से तबाह हो गई। एतहात के तौर पर जाफर एक्सप्रेस को जैकोबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमाके की जांच के बाद लगातार इलाके का कॉर्डन भी किया गया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं आया।   

इसे भी पढ़ें: UP Police ने Pakistan ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर की कार्रवाई, 52 गिरफ्तार

सबसे बड़ी बात यह है कि जाफर एक्सप्रेस इसलिए भी निशाने पर विद्रोहियों के आता है क्योंकि इसके जरिए पाकिस्तानी सैनिक आवाजाही करते हैं। वहीं एक और बड़ी घटना बलूचिस्तान में घटित हुई। 17 अगस्त को एक हमले की जिम्मेदारी बीआरएएस यानी कि बलूच राजी ओजाई संगर गुट ने ली है। उसके लड़ाकों का दावा है कि उसने नुस्की में कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सेना पर जबरदस्त सशस्त्र हमला किया और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया गया है कि नुस्की के कचकी इलाके में लेवीज स्टेशन के पास कब्जा करने वाली पाक सेना की गाड़ियों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। इस ऑपरेशन में बताया गया है कि सेना की तीन गाड़ियों पर सीधे हमला हुआ और उसमें सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। आठ से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान दावा है कि दुश्मनों ने एक क्वाडकॉप्टर को भी मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें: सर्जियो गोर का बयान, इतना बौखलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को कर लिया तलब, ट्रंप का रिएक्शन देखने वाला होगा!

बीएआरएस इस सफल ऑपरेशन की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर सामने आया और उसने कहा कि जब तक बलूच मातृभूमि की पूर्ण आजादी और कब्जा करने वाली सेनाओं की वापसी नहीं होती तब तक वो ऐसे ही पाकिस्तानी सेना पर हमला जारी रखेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तानी सेना की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ भारतीय और अमेरिकन की एंट्री... UAE ने हमें होटलों से भगाया, पाकिस्तानी संसद में MP ने बयां किया दर्द

लगातार बलूचिस्तान हो, खैबर पख्तून ख्वाह हो हर जगह पाकिस्तानी सेना निशाने पर है। हालांकि बीआरएस के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी सेना भी इस घटना पर मौन बरत रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो चारों तरफ पाकिस्तान की सेना इस वक्त मुसीबत से घिरी हुई है। क्योंकि सिर्फ बलूचिस्तान और खैबर पख्तून ख्वा ही नहीं बल्कि पीओके में भी पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ खुलेआम आवाज उठ रही है और पीओके से भी लोग यही चाह रहे हैं कि पाकिस्तान की सेना पीओके छोड़कर जाए। ऐसे में इस वक्त पाकिस्तान के हालात बेहद नाजुक हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के इस दौरे पर फिर मंडराए संकट के बादल, तारीखों में बदलाव की तैयारी

IND vs BAN: टीम इंडिया को अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करना है. लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. इस दौरे पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. Fri, 21 Aug 2026 11:02:30 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00

News Ki Pathshala | कांग्रेस का ये सच क्या आपको पता है? | #shorts #vandemataram #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers