Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 41 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी

दिल्ली पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 41 आईएएस और 2 DANIPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और स्पेशल एसपी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पुलिस एस्टैब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश बुधवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

आईपीएस अधिकारी गरिमा भटनागर को स्पेशल सीपी EOW पद के साथ-साथ एमडी, डीपीएचसीएल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डेविड लालरिनसंगा को स्पेशल सीपी/OPS, (पीसीआर एंड कम्युनिकेशन) पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें SPUNER का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मनीष कुमार अग्रवाल, स्पेशल सीपी ट्रैफिक को स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन पद पर नियुक्त किया गया है।

स्पेशल सीपी ट्रैफिक पद पर संजय चौधरी को भेजा गया है। स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन पद पर के. जेगाडेसन को नियुक्त किया गया है। स्पेशल सीपी वेलफेयर एंड लीगल डिवीजन पद की जिम्मेदारी अतुल कटियार को सौंपी गई है।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

विवेक किशोर को स्पेशल एसपी, SPUWAC एंड लाइसेंसिंग पद पर नियुक्त किया गया है। स्पेशल सीपी विजिलेंस एंड परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया (एडिशनल चार्ज) पद पर सिंधु पिलाई को पदस्थ किया गया है। ज्वाइंट सीपी, SPUWAC और SPUNER पद पर वीनू बंसल को नियुक्त किया गया है। ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज पद पर सुमन गोयल को तैनात किया गया है। ट्रांसपोर्ट रेंज के ज्वाइंट सीपी पद पर रजनीश गुप्ता, स्पेशल ब्रांच ज्वाइंट सीपी पद पर जतिन नवल को नियुक्त किया गया है।

ज्वाइंट सीपी, नई दिल्ली रेंज पद की जिम्मेदारी नूपुर प्रसाद को सौंपी गई है। ज्वाइंट सीपी हेडक्वार्टर पद पर अजय कृष्णा शर्मा को नियुक्त किया गया है। डीसीपी, GA पद पर एके लाल और डीसीपी टेक एंड पीआई पड पर राजा भाटिया को नियुक्त किया गया है। स्पेशल ब्रांच डीसीपी पद की जिम्मेदारी हेमंत तिवारी को दी गई है। साउथ ईस्ट जिले का नया डीसीपी विनीत कुमार को बनाया गया।

इन दो DANIPS अधिकारियों का भी तबादला हुआ 

लक्षद्वीप से तबादला होने के बाद बैच 2011 के DANIPS अधिकारी रजनीश को डीसीपी, डीपीएचसीएल पद पर नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार मीणा को एडिशनल डीसीपी-1 आउटर डिस्ट्रिक्ट (सीडीसी) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह एडिशनल डीसीपी-2 आउटर डिस्ट्रिक्ट (सीडीसी) पद पर कार्यरत थे।

तबादला सूची यहाँ देखें 

51454_12253

Continue reading on the app

मोटोरोला ने लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला 'Moto G Max': 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें कीमत

Motorola Moto G Max: मोबाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी और भारत के प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है, जो प्रीमियम डिजाइन, मजबूत ड्यूरेबिलिटी, शानदार कैमरा सेटअप, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फोन आधुनिक जीवनशैली के अनुकूल बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

Moto G Max की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Moto G Max की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। फोन केवल एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी लिया जा सकता है।

फोन की बिक्री आज यानी 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो चुकी है। इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।

डिजाइन और फीचर्स
Moto G Max में प्रीमियम कारीगरी के साथ लग्जरी सैटिन-प्रेरित फिनिश दी गई है, जो जी-सीरीज में पहली बार देखने को मिली है। यह फिनिश फिंगरप्रिंट और दाग-धब्बों से बचाती है। यह फोन Pantone Stargazer, पैंटोन अलास्कून, ब्लू और पैंटोन मालागा जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

इसकी मजबूती के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 6.72 इंच की बड़ी 120Hz फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो विजुअल अनुभव को बेहद शानदार बनाती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

दमदार कैमरा और एआई फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में सेगमेंट का अग्रणी 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो क्वाड पिक्सेल तकनीक पर काम करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कैमरा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें कई एआई-पावर्ड फीचर्स जैसे ऑटो नाइट विज़न, मैजिक इरेज़र, फोटो अनब्लगर, रीइमैजिन, पोट्रेट ब्लर और सिनेमैटिक फोटोज जैसे टूल्स दिए गए हैं, जो सामान्य तस्वीरों को भी प्रोफेशनल लुक देते हैं।

प्रोसेसर और बैटरी बैकअप
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी पावरफुल है। इसमें 4nm प्रोसेस पर आधारित विश्वसनीय Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूथ स्पीड प्रदान करता है। इसके साथ ही बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो लंबे समय तक बिना रुके इस्तेमाल का अनुभव देती है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 अनुभव के साथ आता है, जो यूजर इंटरफेस को और अधिक स्मार्ट और सिक्योर बनाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Zolani Tete: कौन थे बॉक्सर जोलानी टेटे, जो 11 सेकेंड में बन गए चैंपियन? घर के बाहर गोली मारकर हुई हत्या

हत्या और लूटपाट जैसे अपराधों के बेतहाशा मामलों के लिए कुख्यात साउथ अफ्रीका में इतने मशहूर खिलाड़ी के मर्डर से सनसनी फैल गई है. हत्या की क्या वजह थी, ये अभी तक पता नहीं चला है. Sat, 22 Aug 2026 23:31:29 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: '27 को सियासी डगर.. Pankaj Chaudhary 'कमांडर' | BJP | UP Politics | CM Yogi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T18:15:04+00:00

Sugar Price Hike: E-20 का महंगी चीनी से क्या कनेक्शन? #shorts #ytshorts #sugarpricehike #ethanol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T18:16:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers