Responsive Scrollable Menu

iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ और AI कॉल नॉइज रिडक्शन से है लैस; जानें कीमत

iQOO ने भारत में अपने नए बजट TWS ईयरबड्स iQOO Buds लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें अपने नए iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। नए ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, डुअल माइक्रोफोन और AI कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इन्हें सिंगल Flame Yellow कलर में पेश किया गया है।

iQOO Buds की भारत में कीमत
भारत में iQOO Buds की कीमत ₹1,899 रखी गई है। हालांकि, कंपनी सभी बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को ₹200 का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके बाद ईयरबड्स की प्रभावी कीमत ₹1,699 रह जाती है। iQOO Buds की बिक्री भारत में 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon के जरिए शुरू होगी। ईयरबड्स को फिलहाल सिर्फ Flame Yellow कलर में लॉन्च किया गया है।

10mm ड्राइवर्स और AI नॉइज रिडक्शन
iQOO Buds इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। बेहतर साउंड के लिए इनमें DeepX 4.0 Sound Effects और Spatial Audio भी दिया गया है। ईयरबड्स 20Hz से 20,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं। कॉलिंग के लिए इनमें डुअल माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है, जो टू-ईयर वॉयस कॉलिंग के साथ काम करता है। इसके अलावा AI कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Series Launch Countdown शुरू: Apple इस दिन कर सकता है बड़ा इवेंट, सामने आई संभावित तारीख

Bluetooth 6.1 और 42ms गेमिंग लेटेंसी
कनेक्टिविटी के लिए iQOO Buds में Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, खुले क्षेत्र में इनकी कनेक्शन रेंज 10 मीटर तक है। गेमिंग के दौरान इन ईयरबड्स में 42ms तक की लो लेटेंसी मिलती है।

ईयरबड्स को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है। इनमें Android डिवाइस के लिए क्विक पेयरिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर्स डबल-टैप, ट्रिपल-टैप और टच-एंड-होल्ड जेस्चर के जरिए म्यूजिक और दूसरे कंट्रोल्स को मैनेज कर सकते हैं।

50 घंटे तक की बैटरी लाइफ
iQOO Buds के प्रत्येक ईयरबड में 53mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 525mAh बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 50 घंटे तक है। वहीं, अकेले ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में करीब एक घंटे का समय लगता है, जबकि चार्जिंग केस को फुल चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं। कंपनी के अनुसार, सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है। चार्जिंग केस का वजन लगभग 41.3 ग्राम है।

Continue reading on the app

Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 कब मिलेंगे? आ गई पहली किस्त की डेट

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी भरा अपडेट सामने आया है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पहली किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. जानिए पूरा डिटेल.

The post Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 कब मिलेंगे? आ गई पहली किस्त की डेट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने कुलदीप यादव और शुभमन गिल पर दिए अहम अपडेट!

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी मैच से पहले कुलदीप यादव और शुभमन गिल की फिटनेस और रणनीति पर बात की. उन्होंने स्पिनरों की भूमिका, पिच की स्थिति और खिलाड़ियों के अनुकूलन पर भी प्रकाश डाला. #CricketNews #TeamIndia #KuldeepYadav #ShubmanGill #CricketUpdate #SportsNews Fri, 21 Aug 2026 15:58:34 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi : पैलेट गन पर FIR की मांग, संसद मार्ग थाने में ही धरने पर राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:41:48+00:00

डीग में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:47:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers