Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: कोलंबो में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट, जानें यहां कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के साथ WTC के लिए पॉइंट्स भी हासिल करना चाहेगी, वहीं मेजबान श्रीलंका की नजर वापसी पर होगी. तो चलिए जानते हैं कि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में कैसा है भारत बनाम श्रीलंका का हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड?

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेजबान श्रीलंका 2 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है. वहीं 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. देखा जाए तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है और श्रीलंका पर उसका पलड़ा भारी है.

साल 2015 से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में अजेय रहा है भारत

टीम इंडिया पिछले 11 साल से इस मैदान पर अजेय रहा है. टीम इंडिया ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अपने पिछले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. भारत ने साल 2015 में इस मैदान पर श्रीलंका को हराया था. तब चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन शतक के दम पर टीम इंडिया ने 117 रनों से जीत हासिल की थी, जिसने भारत को श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जिताने में मुख्य भूमिका निभाई थी. 

पिछली बार 2017 में भारत ने मेजबान श्रीलंका को चटाई थी धूल

इसके बाद साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. अगस्त 2017 में भारतीय टीम ने यहा. श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से हराया था. इस मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाया था. पुजारा ने 232 गेंदों पर 133 रनों की पारी खेली थी. जबकि अजिंक्य रहाणे 222 गेंदों में 132 रन बनाए थे. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 211 रनों की मजबूत साझेदारी हुई थी, जिसकी बदौलत भारत ने 622/9 का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था. रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस टेस्ट में कुल 7 विकेट अपने नाम करने के साथ-साथ नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान को मिला आईसीसी से बड़ा तोहफा, अपने ही फैसले पर दोबारा विचार करने के बाद वापस ली सजा

Continue reading on the app

बिहार में पांच लाख घरों तक ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा पहुंचाने के लिए टाटा पावर की ‘हर घर सोलर’ पहल

बिहार में पांच लाख घरों तक 'रूफटॉप' सौर ऊर्जा पहुंचाने के लिए टाटा पावर की ‘हर घर सोलर’ पहल

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक 2036 के लिए एथलीट पूल के रोडमैप पर काम शुरू, PM मोदी ने 15 अगस्त को किया था ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में ओलंपिक 2036 के लिए अभी से टैलेंट सर्च शुरू करने और खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का ऐलान किया था. खेल मंत्रालय इस दिशा में आगे काम कर रहा है. Thu, 20 Aug 2026 23:51:09 +0530

  Videos
See all

What happened to Harry and Meghan's American dream? #UKRoyals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:40:33+00:00

Harry and Meghan are returning to the UK but why now? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers