भारत में त्योहारी सीजन में भर्ती में 15-20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, 2.5 लाख तक अस्थायी रोजगार सृजित होने की संभावना: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में त्योहारी सीजन के दौरान भर्ती में 2026 की दूसरी छमाही में 15-20 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप करीब 2-2.5 लाख तक अस्थायी, संविदा और गिग आधारित रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। गुरुवार को जारी भर्ती समाधान तथा वर्कफोर्स मैनेजमेंट कंपनी एनएलबी सर्विसेज की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
एनएलबी सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, खुदरा व्यापार, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल और उपभोक्ता सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक भर्ती होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस वर्ष केवल भर्ती संख्या नहीं बढ़ रही है, बल्कि कंपनियों की भर्ती रणनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जहां पहले कंपनियां त्योहारी मांग बढ़ने पर अंतिम समय में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती करती थीं, वहीं अब वे अधिक सुनियोजित तरीके से कार्यबल की तैयारी कर रही हैं। कई कंपनियां अब त्योहारी सीजन शुरू होने से 12 से 14 सप्ताह पहले ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रही हैं ताकि संचालन संबंधी चुनौतियों से बचा जा सके।
एनएलबी सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) प्रमुख वरुण सचदेवा ने कहा कि अब त्योहारी सीजन भारत के श्रम बाजार के लिए एक तरह की वास्तविक परीक्षा बन चुका है और इससे नियोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा, नियोक्ता पहले से अधिक तेजी से भर्ती कर रहे हैं, पारंपरिक प्रतिभा केंद्रों से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों में प्रतिभा तलाश रहे हैं और प्रौद्योगिकी आधारित, लचीले तथा तुरंत काम के लिए तैयार कर्मचारियों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं।
सचदेवा के अनुसार, जो कभी केवल मौसमी जरूरतों को पूरा करने का उपाय माना जाता था, वह अब कंपनियों के लिए नई प्रतिभाओं की पहचान करने और भविष्य के स्थायी कर्मचारियों का आधार तैयार करने का रणनीतिक अवसर बन गया है। उनका मानना है कि त्योहारी भर्ती का प्रभाव अब केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लंबे समय के रोजगार अवसरों में भी बदल सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पारंपरिक रूप से डिलीवरी, गोदाम प्रबंधन, फील्ड संचालन और आतिथ्य क्षेत्र भर्ती के प्रमुख स्रोत बने रहेंगे। हालांकि तकनीक आधारित उपभोक्ता अर्थव्यवस्था के विस्तार के कारण कई नई भूमिकाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, जिनमें डार्क स्टोर इन्वेंट्री नियंत्रक, रिटर्न और रिफंड विशेषज्ञ, ग्राहक समाधान अधिकारी, मार्केटप्लेस संचालन विशेषज्ञ, धोखाधड़ी एवं लेनदेन सहायता कर्मी, कैटलॉग प्रबंधन अधिकारी और ऑर्डर प्रबंधन विशेषज्ञ जैसी नौकरियां शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव दर्शाता है कि भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था में प्रौद्योगिकी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। जो नौकरियां पहले केवल परिचालन आधारित मानी जाती थीं, वे अब डेटा, स्वचालन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वास्तविक समय के निर्णयों पर अधिक निर्भर हो गई हैं।
एक और महत्वपूर्ण रुझान यह है कि त्योहारी भर्ती अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं रही। दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुल त्योहारी भर्ती मांग का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा ऐसे शहरों से आने की संभावना है और इन बाजारों में भर्ती 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
जयपुर, लखनऊ, इंदौर, सूरत, नागपुर, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चंडीगढ़ और कोच्चि जैसे शहरों में रोजगार अवसर अधिक तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, संगठित खुदरा व्यापार और क्षेत्रीय वितरण नेटवर्क के विस्तार से इन शहरों में भर्ती गतिविधियों को बल मिल रहा है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs SL: कोलंबो में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट, जानें यहां कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के साथ WTC के लिए पॉइंट्स भी हासिल करना चाहेगी, वहीं मेजबान श्रीलंका की नजर वापसी पर होगी. तो चलिए जानते हैं कि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में कैसा है भारत बनाम श्रीलंका का हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड?
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेजबान श्रीलंका 2 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है. वहीं 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. देखा जाए तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है और श्रीलंका पर उसका पलड़ा भारी है.
साल 2015 से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में अजेय रहा है भारत
टीम इंडिया पिछले 11 साल से इस मैदान पर अजेय रहा है. टीम इंडिया ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अपने पिछले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. भारत ने साल 2015 में इस मैदान पर श्रीलंका को हराया था. तब चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन शतक के दम पर टीम इंडिया ने 117 रनों से जीत हासिल की थी, जिसने भारत को श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जिताने में मुख्य भूमिका निभाई थी.
पिछली बार 2017 में भारत ने मेजबान श्रीलंका को चटाई थी धूल
इसके बाद साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. अगस्त 2017 में भारतीय टीम ने यहा. श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से हराया था. इस मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाया था. पुजारा ने 232 गेंदों पर 133 रनों की पारी खेली थी. जबकि अजिंक्य रहाणे 222 गेंदों में 132 रन बनाए थे. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 211 रनों की मजबूत साझेदारी हुई थी, जिसकी बदौलत भारत ने 622/9 का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था. रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस टेस्ट में कुल 7 विकेट अपने नाम करने के साथ-साथ नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिला आईसीसी से बड़ा तोहफा, अपने ही फैसले पर दोबारा विचार करने के बाद वापस ली सजा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









