Responsive Scrollable Menu

म्यूचुअल फंड्स एनएवी में गड़बड़ी के बाद एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जारी किया बयान

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के निवेशकों को गुरुवार सुबह उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में अचानक भारी गिरावट दिखाई देने लगी। कई ग्राहकों ने शिकायत की कि उनके निवेश पर 30 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक का नुकसान दिख रहा है। हालांकि बाद में कंपनी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह वास्तविक नुकसान नहीं था, बल्कि म्यूचुअल फंड के नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) डेटा में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण केवल डिस्प्ले संबंधी समस्या थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर-सीटीओ) मंगलम गणेश ने आईएएनएस को बताया कि 20 अगस्त 2026 को एचडीएफसी इन्वेस्टराइट प्लेटफॉर्म पर एक समस्या सामने आई, जिसमें ग्राहकों ने देखा कि उनके पास मौजूद कुछ म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग वैल्यू गलत दिख रही थी।

उन्होंने कहा, यह समस्या हमारे डेटा सर्विस प्रोवाइडर से मिलने वाले एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) डेटा की वजह से हुई थी। हमने पुष्टि की है कि यह उनके स्तर पर एक ग्लोबल समस्या थी। दोपहर लगभग 12:40 बजे तक इस समस्या को ठीक कर दिया गया।

उन्होंने आईएएनएस से आगे कहा, हम यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों की असल म्यूचुअल फंड होल्डिंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और यह केवल डेटा सर्विस प्रोवाइडर से गलत एनएवी मिलने के कारण डिस्प्ले की समस्या थी।

गौरतलब है कि इस गड़बड़ी के कारण कई निवेशक सुबह अपने पोर्टफोलियो को देखकर चिंतित हो गए। एक निवेशक ने बताया कि बुधवार तक उनका पूरा पोर्टफोलियो मुनाफे में था, लेकिन गुरुवार सुबह पोर्टफोलियो देखने पर करीब 30 प्रतिशत का नुकसान दिखाई दे रहा था, जिसकी राशि लगभग 1 लाख रुपए के बराबर थी।

निवेशक के अनुसार, उनके पोर्टफोलियो में दो म्यूचुअल फंड थे। इनमें से एक फंड का एनएवी सामान्य दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरे फंड का एनएवी अचानक करीब 50 प्रतिशत तक गिरा हुआ दिखा। इसी वजह से पूरे पोर्टफोलियो में भारी नुकसान दिखाई देने लगा।

इस दौरान एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऐप पर भी ग्राहकों को एक संदेश दिखाई दिया, जिसमें कहा गया था कि कंपनी म्यूचुअल फंड एनएवी से जुड़ी समस्या को ठीक करने पर काम कर रही है। प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित संदेश में लिखा था, महत्वपूर्ण अपडेट... हम एमएफ एनएवी समस्या पर काम कर रहे हैं... आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई ग्राहकों ने इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराईं। एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज के माध्यम से रखे गए उनके निप्पॉन मल्टीकैप फंड का एनएवी अचानक 71 प्रतिशत तक गिरा हुआ दिख रहा था।

वहीं एक अन्य निवेशक ने बताया कि उनके पोर्टफोलियो में मौजूद निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ का एनएवी करीब 185 रुपए से घटकर 111.18 रुपए दिखाई देने लगा, जिसके कारण पोर्टफोलियो का रिटर्न लगभग 30 प्रतिशत नकारात्मक दिखने लगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यह तकनीकी गड़बड़ी है या वास्तव में एनएवी में कोई समस्या है और कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा।

गौरतलब है कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज देश की प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उसके प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं। ऐसे में कुछ घंटों तक चली इस तकनीकी गड़बड़ी ने बड़ी संख्या में निवेशकों के बीच भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा कर दी।

हालांकि कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण जारी होने और डेटा प्रदाता द्वारा समस्या ठीक किए जाने के बाद निवेशकों को राहत मिली।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Uttarakhand: मुख्य सचिव ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर की बैठक, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

Uttarakhand: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार (20 अगस्त) को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके.

मुख्य सचिव ने क्या कहा?

मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं. उन्होंने पूरे कुंभ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान, इवेक्यूएशन प्लान और फायर कंट्रोल मैकेनिज्म को लेकर एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए, जिसमें भूकंप, बाढ़ तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपातकाल जैसी संभावित परिस्थितियों के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार की जाए.

मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

मुख्य सचिव ने बाढ़, भूकंप एवं सीबीआरएन आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपकरणों की खरीद पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका ऑपरेशनल होना, नियमित रखरखाव और सम्बन्धित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना भी आवश्यक है. उन्होंने उपकरणों से सम्बन्धित गैप का आंकलन कर एसडीआरएफ के माध्यम से कुंभ मेला-2027 के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने एटीएस को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्वों एवं मेले के पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएं. आपातकालीन परिस्थितियों को वास्तविक रूप से सिम्युलेट कर उनके दौरान अपनाए जाने वाले वैकल्पिक मार्गों एवं रिस्पांस मैकेनिज्म का परीक्षण किया जाए.  उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना होना चाहिए.

AI और आधुनिक तकनीक पर भी जोर

मुख्य सचिव ने एआई एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं एवं अनुभवों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि भविष्य के आयोजनों में इसका उपयोग किया जा सके. उन्होंने आवश्यक तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहयोग के लिए आईटीडीए, आपदा प्रबंधन विभाग सहित संबंधित संस्थाओं की सहायता लेने तथा आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों को हायर करने के भी निर्देश दिए.

‘कम्युनिकेशन मैनेजमेंट किया जाए मजबूत’ 

मुख्य सचिव ने कम्युनिकेशन मैनेजमेंट मजबूत किए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अफवाहों की रोकथाम के लिए भी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए. साथ ही मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ एवं पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मोबाइल टावर एवं संचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने कंट्रोल रूम को मजबूत करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 एक बड़े स्तर का आयोजन है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा.

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त गढ़वाल आनन्द स्वरूप एवं मेलाधिकारी सोनिका, सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का हुआ लोकार्पण, CM धामी ने वर्चुअली किया संबोधित

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक 2036 के लिए एथलीट पूल के रोडमैप पर काम शुरू, PM मोदी ने 15 अगस्त को किया था ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में ओलंपिक 2036 के लिए अभी से टैलेंट सर्च शुरू करने और खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का ऐलान किया था. खेल मंत्रालय इस दिशा में आगे काम कर रहा है. Thu, 20 Aug 2026 23:51:09 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | JPSC पर फैसला फंसा..High Court ने लगाई रोक, अब आगे क्या ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T22:30:14+00:00

Taal Thok Ke : वंदे मातरम् पर डिबेट में मुस्लिम नेता ने लेफ्ट नेता की बोलती बंद कर दी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T22:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers