Responsive Scrollable Menu

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट-सुप्रीम कोर्ट ने जांच समिति बनाई:पूर्व जज को अध्यक्ष बनाया, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यों की हाई-पावर्ड कमेटी बनाई है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। यह समिति उन आरोपों की जांच करेगी, जिनमें प्रदर्शनकारियों पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और दूसरे सुरक्षा कर्मियों के बल प्रयोग के आरोप लगाए गए थे। CJP प्रोटेस्ट 49 दिन चला, 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था। 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जबकि CJP ने पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

स्कूलों पर AAP को घेरने निकले BJP सांसद खुद फंसे:भज्जी ने 8 साल पुराना VIDEO रीपोस्ट किया, तब कैप्टन अमरिंदर CM थे

सरकारी स्कूलों की हालत पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरने BJP खुद ही फंस गई जब उसके राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो 8 साल पुराना निकला। AAP छोड़कर BJP में गए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 19 अगस्त की शाम 7.34 बजे प्रदीप भंडारी नामक यूजर के अकाउंट से पोस्ट वीडियो को रीपोस्ट किया। प्रदीप भंडारी ने ये वीडियो हरभजन के रीपोस्ट करने से सिर्फ एक मिनट पहले, 7.33 बजे पोस्ट किया था। उनके इस वीडियो में दावा किया गया कि पंजाब के सरकारी स्कूल में खुले लेडीज टॉयलेट हैं। टीचर नहीं हैं और बेंच टूटे हैं। केजरीवाल का यही एजुकेशन मॉडल है, जिसमें युवा और Zen-G परेशान हो रहे हैं। हरभजन ने भंडारी के वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा- भाई साहब, इतना सच मत बोलो। नहीं तो पेड ट्रोलर्स इसे भी राजस्थान का वीडियो बता देंगे। इसके बाद पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस सामने आए और कहा- फतेहगढ़ साहिब के जल्लां गांव का ये वीडियो 2018 का है। आज की तारीख में इस स्कूल में साफ लेडीज वॉशरूम हैं और सैनिटरी पैड मशीन भी लगी हुई है। कुछ लोगों को पंजाब को बदनाम करने में मजा आता है। इसके बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पंजाब से जुड़े दो अलग-अलग और वीडियो शेयर कर पूछा कि ये वीडियो कहां के हैं? ध्यान रहे कि 2018 में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार थी। आज कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद BJP में हैं। हरभजन सिंह ने कुछ दिन पहले भी नशे में झूमते दो युवकों का वीडियो शेयर कर उसे पंजाब का बता दिया था। तब पंजाब पुलिस ने बाकायदा उनके दावे का खंडन करते हुए क्लियर किया कि ये वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। जानिए हरभजन के रीपोस्ट किए वीडियो में क्या… राजस्थान का वीडियो शेयर कर ट्रोल हो चुके भज्जी इससे पहले हरभजन सिंह की ओर से पंजाब में नशे से जोड़कर शेयर किए गए एक वीडियो को फैक्ट-चेक में राजस्थान के श्रीगंगानगर का पाया गया था। पंजाब पुलिस ने कहा था कि कोई भी पोस्ट जिम्मेदारी के साथ शेयर की जाए। लोगों के बीच भ्रम न फैलाया जाए। AAP छोड़ने के बाद हरभजन सिंह की सरकार के खिलाफ पोस्ट ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पूर्व CM चन्नी ने PU चंडीगढ़ में एग्जाम दिया:नॉर्मल स्टूडेंट की तरह पेपर लिखते दिखे; बाहर आकर बोले- मैं रात केवल 3 घंटे सोया पंजाब के पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में एग्जाम देने पहुंचे। चन्नी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA कर रहे हैं। उनका एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे तक था। पेपर लिखकर वह एग्जाम हॉल से बाहर आते दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

'2010 में स्कैम्स एक्सपोज करने के बाद मुझे शक हुआ था...' Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:09:41+00:00

देश विरोधियों को अर्नब का चैलेंज 'भारत में अराजकता फैला नहीं सकेंगे Arnab Goswami।Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers