Responsive Scrollable Menu

CG Transfer: जनसम्पर्क विभाग में 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनसम्पर्क विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में 1 संयुक्त संचालक, 4 उप संचालक, 5 सहायक संचालक, 7 सहायक सूचना अधिकारी के अलावा 1 सहायक ग्रेड-1, 2 सहायक ग्रेड-2 और 2 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों -कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

जनसम्पर्क विभाग अधिकारी-कर्मचारी तबादला सूची

  • डॉ. उषाकिरण बड़ाईक (संयुक्त संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर ।
  • चन्द्रशेखर कश्यप (उप संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय जगदलपुर से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
  • लक्ष्मीकांत कोसारिया (उप संचालक): जनसम्पर्क संचालनालय नवा रायपुर से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायपुर
  • श्रुति ठाकुर (उप संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय रायपुर से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
  • राहुल सोन (उप संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय कवर्धा से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
  • चंद्रेश ठाकुर (सहायक संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कबीरधाम
  • सुजीत सिंह (सहायक संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय मुंगेली से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायगढ़
  • प्रदीप सिंह (सहायक संचालक) को जिला जनसम्पर्क कार्यालय, सूरजपुर से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज
  • गुलाब डड़सेना (सहायक संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायगढ़ से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • राहुल (सहायक जनसम्पर्क अधिकारी) : जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बेमेतरा से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, जशपुर
  • अशोक चन्द्रवंशी (सहायक जनसम्पर्क अधिकारी) जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर से अब जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बालोद
  • निखिलेश देवांगन (सहायक जनसम्पर्क अधिकारी) को जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कबीरधाम से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, राजनांदगांव
  • देविका मेरावी (सहायक सूचना अधिकारी) :जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, सूरजपुर किया गया है। अन्य नामों के लिए नीचे दी गई सूची देखें।

Continue reading on the app

भूटिया ने भारत-ब्राजील फ्रेंडली मैच के बॉयकॉट की अपील की:कहा- 50-70 करोड़ से बंगाल के खिलाड़ियों-क्लबों की मदद हो सकती है

पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया ने भारतीय फुटबॉल फैंस से भारत-ब्राजील फ्रेंडली मैच के बॉयकॉट की अपील की है। उन्होंने 420 ग्राम्स से बातचीत में एक 90 मिनट के मैच पर कथित तौर पर होने वाले बड़े खर्च पर सवाल उठाया। भूटिया ने कहा- इस मैच पर खर्च होने वाला पैसा बंगाल के खिलाड़ियों, फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर, फुटसल मैदानों और आर्थिक संकट से जूझ रहे क्लबों पर लगाया जा सकता है। ब्राजील 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलेगा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने शेड्यूल में टकराव के कारण भारत को पहले फीफा आसियान कप से हटा लिया था। AIFF ने इस पोस्ट के जरिए मैच की तारीख का ऐलान किया था… भूटिया की 5 खास बातें A।FF बोला- यह मैच भारतीय फुटबॉल के लिए मौका A।FF ने ब्राजील को प्राथमिकता देने के फैसले का बचाव किया है। फेडरेशन ने कहा कि यह मैच भारतीय फुटबॉल के लिए असाधारण मौका है और इससे राष्ट्रीय टीम का मनोबल बढ़ सकता है। फेडरेशन ने भारत के आसियान कप से हटने के बाद पहले से तय वित्तीय जुर्माने की बातों को भी खारिज किया है A।FF ने कहा है कि ब्राजील मैच को उचित संस्थागत प्रक्रियाओं के जरिए मंजूरी दी गई थी। फेडरेशन ने मैच की लागत और उसके लिए इस्तेमाल होने वाले फंड को लेकर किए गए दावों को भी खारिज किया है। फेडरेशन के एक अधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर भूटिया से उनके बताए आंकड़ों का सबूत देने को कहा है। भारतीय क्लबों पर असर की चिंता पूर्व भारतीय कप्तान ने ब्राजील मैच को घरेलू क्लबों की आर्थिक परेशानियों से भी जोड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि एक मैच पर ज्यादा खर्च होने से पहले ही निवेश जुटाने में संघर्ष कर रहे क्लबों पर असर पड़ सकता है। भूटिया ने कहा, ‘ब्राजील की वजह से ईस्ट बंगाल को परेशानी होगी। अगर बंगाल से 50 करोड़ रुपए चले गए, तो अगले 5 साल तक ईस्ट बंगाल को निवेशक और प्रायोजक नहीं मिलेंगे, क्योंकि बाजार में पैसा नहीं रहेगा।’ उन्होंने कहा कि अगर बड़ी रकम घरेलू फुटबॉल के बजाय मैत्री मैच पर खर्च की गई, तो ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे क्लबों को नुकसान हो सकता है। भूटिया का बयान भारतीय फुटबॉल में चल रही व्यापक अनिश्चितता के बीच आया है। क्लब आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं और ISL के भविष्य को लेकर लंबे समय से अनिश्चितता बनी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी गई, टीम से भी बाहर हुए, अब कहां और क्या कर रहे सूर्यकुमार यादव?

Suryakumar Yadav को समझ आ चुका है कि अगर उन्हें टीम इंडिया में वापसी करनी है तो इसका सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है मेहनत. बिना हार्डवर्क के वह टीम इंडिया की कड़ी प्रतिस्पर्धा और युवा खिलाड़ियों के आगे कहीं नहीं टिक पाएंगे. सूर्या ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. साथ में मोटिवेशनल लाइंस भी लिखी है. Fri, 21 Aug 2026 09:50:21 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00

News Ki Pathshala | कांग्रेस का ये सच क्या आपको पता है? | #shorts #vandemataram #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers