Responsive Scrollable Menu

‘Surmedani’ गाने पर लड़की के डांस ने खींचा सबका ध्यान, ऑरेंज सूट में दिखा देसी अंदाज

‘Surmedani’ गाने पर ऑरेंज सूट में लड़की के शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की धुन पर लड़की ने पूरे जोश के साथ बेहतरीन डांस स्टेप्स और एनर्जेटिक मूव्स दिखाए. ऑरेंज सूट में उसका देसी अंदाज, शानदार एक्सप्रेशन और डांस की एनर्जी वीडियो को और भी खास बना रही है. सोशल मीडिया यूजर्स को लड़की का यह परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रहा है और लोग उसके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रही यह डांस क्लिप इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही है.

Continue reading on the app

जीतू पटवारी का MP सरकार को 8 दिन का अल्टीमेटम, शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस चलाएगी ‘दस्तक अभियान’ और साइक्लोथॉन

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महंगाई, किसानों की समस्याओं, शराब के अवैध कारोबार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर बात करते हुए कहा कि सोयाबीन तेल के दाम करीब 12 प्रतिशत, मूंगफली तेल में 10 प्रतिशत और सरसों तेल में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। उन्होंने चीनी और दूध की बढ़ती कीमतों का भी उल्लेख किया।

किसान को कम दाम, उपभोक्ता को महंगा सामान

जीतू पटवारी ने दालों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तुअर और अरहर दाल करीब 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने सवाल किया कि जब किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा तो वही उत्पाद बाजार में महंगे दामों पर क्यों बिक रहा है। उन्होंने किसानों को बोनस देने के वादे पूरे नहीं होने का भी आरोप लगाया।

शराबबंदी को लेकर सरकार से सवाल

कांग्रेस नेता ने प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अवैध और जहरीली शराब के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूछा कि यदि शराब की बिक्री और सप्लाई नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण है तो ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं। उन्होंने कथित होम डिलीवरी और अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहरीली शराब, अवैध शराब कारोबार और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगी।

शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग

जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की स्कूली और उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा राजनीति से ऊपर का विषय है और सरकार को विपक्ष तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ आह्वान के तहत शिक्षा और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रदेशभर में उठाएगी।

8 दिन में फैसला नहीं तो स्कूलों तक पहुंचेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को 8 दिन का समय देते हुए कहा है कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचकर ‘दस्तक’ अभियान चलाएंगे। पंचायत कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवन, सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी जुटाकर उन्हें जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए उजागर करने के साथ मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव तक भी पहुंचाया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस प्रदेश के सभी संभागों में साइक्लोथॉन आयोजित करेगी।

राजीव गांधी के योगदान को याद किया 

पत्रकार वार्ता की शुरुआत में जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देने तथा सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्षेत्र को बढ़ावा देने में उनके योगदान को उन्होंने याद किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में महंगाई, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों, आस्था के केंद्रों से जुड़े मुद्दों, चीन द्वारा भारतीय भूमि पर कथित अतिक्रमण और परिसीमन जैसे विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई, किसान, शिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

Continue reading on the app

  Sports

छह महीने सीखी उर्दू फिर गाया पाकिस्तानी राष्ट्रगान, कौन हैं सिंगर लॉरा राइट, जिसका भारत से भी कनेक्शन

ENG vs PAK 1st test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में शुरू हुए पहले टेस्ट से पहले ब्रिटिश सिंगर लॉरा राइट ने पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीत लिया. लॉरा ने बाद में बताया कि चंद मिनटों की इस परफॉर्मेंस के लिए लॉरा ने छह महीने तक उर्दू सीखी. Fri, 21 Aug 2026 09:04:57 +0530

  Videos
See all

Jharkhand JPSC Case: झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T03:41:16+00:00

Weather News Live : मॉनसून का खेल बिगड़ा! El Niño हुआ मजबूत, बारिश पर ब्रेक? | Monsoon | El Nino #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T03:40:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers