Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी इस दिन से दलीप ट्रॉफी में मचेगा धमाल, ताजा शेड्यूल से सेमीफाइनल और फाइनल की तस्वीर भी हुई साफ

Duleep Trophy 2026-27 : दलीप ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. वहीं इसका अंत 10 सितंबर को होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बीसीसीआई सीओई ग्राउंड, बेंगलुरु से शिफ्ट कर दिया गया है. इसके जगह पर फाइनल मुकाबला अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दलीप ट्रॉफी में इस बार फैंस को दो क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल देखने के लिए मिलने वाला है.

इस बार दलीप ट्रॉफी में भारत के स्टार और बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को देखने के लिए उनके फैंस उत्साहित है. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन अफगानिस्तान के साथ सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में अपना धमाल मचाने वाले हैं. वो दोनों ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. इनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार खिलाड़ी भी दिलीप ट्रॉफी में नजर आने वाले हैं.

कब से शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी के मैच 

इस बार दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से शुरू होने वाली है. ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाने वाला है. इसी दिन से 26 अगस्त तक दूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ जोन और वेस्ट जोने के बीच खेला जाएगा. ये दोनों ही मुकाबले बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 और 2 पर खेले जाएंगे. वहीं 30 अगस्त से सेंट्रेल जोने के साथा क्वार्टर फाइनल -1 की चैंपियन टीम सेमीफाइनल-1 खेलेगी. वहीं इसी दिन से 2 सिंतबर तो साउथ जोन के साथ क्वार्टर फाइनल 2 की विजेता सेमीफाइनल 2 खेलेगी. सेमीफाइनल - 1 और सेमीफाइनल 2 की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर तक चेपॉक में खेला जाएगा.

दलीप ट्रॉफी 2026-2027 का शेड्यूल

तारीख मुकाबला चरण स्थान
23–26 अगस्त 2026 ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल 1 BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु
23–26 अगस्त 2026 नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन क्वार्टर फाइनल 2 BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
30 अगस्त–2 सितंबर 2026 सेंट्रल जोन vs QF 1 विजेता सेमीफाइनल 1 BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
30 अगस्त–2 सितंबर 2026 साउथ जोन vs QF 2 विजेता सेमीफाइनल 2 BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु
6–10 सितंबर 2026 SF 1 विजेता vs SF 2 विजेता फाइनल एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

चेन्नई में होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दर्शक इस बड़े घरेलू मैच को देख सकें, जो 6 से 10 सितंबर तक खेला जाएगा, और स्टेडियम में फाइनल लाइव देख सकें.

इस मामले में बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि, 'दलीप ट्रॉफी हमारे कैलेंडर में एक जरूरी फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट है और इसकी एक बड़ी विरासत है. क्रिकेट की क्वालिटी हमेशा अच्छी होती है और हम चाहते हैं कि फैंस को स्टेडियम में फाइनल लाइव देखने का मौका मिले. CoE में भीड़ के आने को लेकर कुछ पाबंदियां हैं और हमें लगा कि फाइनल को ऐसी जगह पर ले जाना सही रहेगा जहां फैंस आ सकें और इस मौके का हिस्सा बन सकें. हमने टूर्नामेंट का कवरेज भी बढ़ा दिया है और दुलीप ट्रॉफी के सभी मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे और एक क्वार्टर-फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल का टीवी कवरेज भी होगा'.

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टूटी श्रीलंका की कमर, 3 खिलाड़ी चोट के चलते बाहर, जानिए कौन होगा इनका रिप्लेसमेंट?

Continue reading on the app

ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी सहयोग पर होगा फोकस

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत शुक्रवार को 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा, जिसमें सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी), डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और मजबूत डिजिटल अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) को लेकर सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित की जा रही है।

भारत ने अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के निर्माण विषय को चुना है। वहीं सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र की थीम लचीले भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और परिवर्तन (आईसीटी) रखी गई है।

गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये प्राथमिकताएं समावेशी, सुरक्षित और टिकाऊ डिजिटल विकास को बढ़ावा देने तथा ब्रिक्स देशों के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। यह मंच ब्रिक्स देशों को उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, भविष्य की संचार प्रणालियों, साइबर सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा।

बैठक में डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और विभिन्न देशों के सफल अनुभवों को साझा करने पर भी जोर दिया जाएगा। भारत का मानना है कि इन पहलों का लाभ केवल ब्रिक्स देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि व्यापक वैश्विक दक्षिण के देशों को भी मिलेगा।

भारत ने अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सहयोग को विशेष प्राथमिकता दी है। इस दिशा में मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, भविष्य की नेटवर्क प्रौद्योगिकियां, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवाचार और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दूरसंचार विभाग ब्रिक्स सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सहयोग कार्य समूह के तहत चल रही चर्चाओं का नेतृत्व कर रहा है, जिनमें प्रस्तावित ब्रिक्स क्षमता निर्माण केंद्रों की स्थापना और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ाने जैसे विषय शामिल हैं।

यह बैठक वर्ष 2025 में ब्राजील की अध्यक्षता में आयोजित 11वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के निर्णयों और सहयोग के क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उस बैठक में सदस्य देशों ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और वैश्विक डिजिटल प्रशासन में सहयोग जारी रखने की आवश्यकता पर सहमति जताई थी।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया डिजिटल ब्रिक्स फोरम एक्सपो का भी दौरा करेंगे, जिसमें ब्रिक्स देशों के लिए उपयोगी डिजिटल तकनीकों, नवाचारों और समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह मंच भाग लेने वाले देशों और हितधारकों के बीच ज्ञान साझा करने, सहयोग बढ़ाने और तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

सरकार का कहना है कि 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग ब्रिक्स देशों को अधिक लचीला, समावेशी, सुरक्षित और टिकाऊ डिजिटल भविष्य बनाने में मदद करेगा। साथ ही यह तेजी से बदलते वैश्विक डिजिटल परिदृश्य में विकासशील देशों की भूमिका को भी मजबूत करेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक 2036 के लिए एथलीट पूल के रोडमैप पर काम शुरू, PM मोदी ने 15 अगस्त को किया था ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में ओलंपिक 2036 के लिए अभी से टैलेंट सर्च शुरू करने और खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का ऐलान किया था. खेल मंत्रालय इस दिशा में आगे काम कर रहा है. Thu, 20 Aug 2026 23:51:09 +0530

  Videos
See all

What happened to Harry and Meghan's American dream? #UKRoyals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:40:33+00:00

Harry and Meghan are returning to the UK but why now? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers