Responsive Scrollable Menu

मंदिर की परिक्रमा करते समय किस दिशा में घूमना चाहिए? जानें इसका धार्मिक महत्व और सही नियम

Mandir parikrama ka niyam: हिंदू धर्म में मंदिर दर्शन के बाद भगवान की मूर्ति या शिवलिंग के चारों ओर परिक्रमा करने की परंपरा अत्यंत प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि परिक्रमा करने से भगवान की संपूर्ण ऊर्जा और आशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है। यही कारण है कि किसी भी मंदिर में दर्शन के बाद भगवान की परिक्रमा करना एक अनिवार्य धार्मिक रस्म माना जाता है।

दक्षिणावर्त यानी दाईं ओर से क्यों करते हैं परिक्रमा?
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, परिक्रमा हमेशा दक्षिणावर्त दिशा में यानी भगवान को अपने दाहिने हाथ की ओर रखते हुए की जाती है। मान्यता है कि यह दिशा सूर्य के परिभ्रमण की दिशा से मेल खाती है, जिसे ब्रह्मांड की स्वाभाविक ऊर्जा प्रवाह की दिशा माना जाता है। इसी वजह से इस दिशा में परिक्रमा करने को शुभ और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है।

धार्मिक ग्रंथों में यह भी उल्लेख मिलता है कि दाहिना हिस्सा शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इसी वजह से भगवान को हमेशा अपनी दाहिनी ओर रखकर परिक्रमा करने की परंपरा बनी।

शिवलिंग की परिक्रमा में है खास नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग की परिक्रमा को लेकर एक विशेष नियम बताया गया है। मान्यता है कि शिवलिंग की कभी भी पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए, बल्कि आधी परिक्रमा करने के बाद उसी दिशा से वापस लौट आना चाहिए। इसके पीछे यह मान्यता है कि शिवलिंग से जुड़ी जलहरी (जल निकासी मार्ग) को लांघना वर्जित माना जाता है, इसी वजह से इस मार्ग तक पहुंचने पर परिक्रमा को बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ता है।

परिक्रमा की संख्या का भी है महत्व
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, अलग-अलग देवी-देवताओं की परिक्रमा के लिए भी अलग-अलग संख्या निर्धारित की गई है। मान्यता है कि भगवान गणेश की तीन परिक्रमा, देवी दुर्गा की एक परिक्रमा और पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हालांकि सामान्य तौर पर अधिकतर मंदिरों में एक या तीन बार परिक्रमा करने की परंपरा प्रचलित है।

परिक्रमा करते समय रखें इन बातों का ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परिक्रमा करते समय मन में भगवान का ध्यान करते हुए धीरे-धीरे और शांत भाव से चलना चाहिए। इसके अलावा परिक्रमा के दौरान इधर-उधर बातचीत करने या जल्दबाजी दिखाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अनादर के समान माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, परिक्रमा के दौरान मंत्र जाप करना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

आज भी हर मंदिर में निभाई जाती है यह परंपरा
समय के साथ भले ही पूजा-पाठ के तरीकों में कुछ बदलाव आया हो, लेकिन भगवान की परिक्रमा करने की यह परंपरा आज भी उतनी ही श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। आज भी देशभर के मंदिरों में भक्त दर्शन के बाद विधिवत परिक्रमा करते हैं और इसे अपनी आस्था का एक अभिन्न हिस्सा मानते हैं।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक ग्रंथों और लोक-परंपराओं पर आधारित है। Haribhoomi.com इनकी किसी भी तरह की सटीकता या तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। इन्हें केवल सामान्य जानकारी के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। किसी भी उपाय या धार्मिक कर्मकांड को अपनाने से पहले संबंधित विषय के विद्वान से सलाह अवश्य लें।

Continue reading on the app

Google AI Plus Free: छात्रों की मौज! 1 साल फ्री मिलेगा AI Plus सब्सक्रिप्शन, 400GB स्टोरेज समेत मिलेंगे ये फायदे

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी Google AI Plus सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री दे रही है। इस ऑफर के तहत छात्रों को पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI-powered फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन के साथ अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।

Google ने Gemini ऐप में एक नया Student Hub भी पेश किया है, जहां छात्रों को पढ़ाई से जुड़े कई AI टूल्स एक ही जगह मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस ऑफर को कैसे क्लेम किया जा सकता है और Google AI Plus में क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

ऐसे क्लेम करें Google AI Plus का फ्री ऑफर
कॉलेज स्टूडेंट्स इस ऑफर को क्लेम करने के लिए Google One Plans पर जाकर अपने Google अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं। इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में जाकर “Get student offer” विकल्प पर टैप करना होगा। इसके बाद “Continue” पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और स्टूडेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद Google AI Plus का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री मिल जाएगा।

हालांकि, यहां एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है। फ्री अवधि खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट को कैंसल करना होगा। अगर आप इसे कैंसल नहीं करते हैं, तो एक साल पूरा होने के बाद आपके अकाउंट से ₹399 चार्ज किए जा सकते हैं।

Google AI Plus में मिलेंगे ये फायदे
Google AI Plus के साथ छात्रों को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। इनमें 400GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है, जिसे Google Drive, Google Photos और Gmail में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Gemini में बिना Google AI प्लान वाले यूजर्स की तुलना में 2 गुना ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट मिलेगी। छात्रों को Google के AI Creative Studio में भी ज्यादा एक्सेस मिलेगा, जहां सिनेमैटिक सीन और स्टोरी तैयार की जा सकती हैं। साथ ही Search में Nano Banana फीचर्स का ज्यादा एक्सेस मिलेगा। यूजर्स Gmail के अंदर भी सीधे Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये भी पढ़े-ः Nokia 125 4G 2nd Edition: 2.4-इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, देखें फीचर्स

Gemini Notebook में भी मिलेंगे ज्यादा AI फीचर्स
Google AI Plus के साथ Gemini Notebook में रिसर्च से जुड़े अतिरिक्त टूल्स का एक्सेस भी मिलेगा। इनमें Audio Overviews, Video Overviews और Quizzes जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो पढ़ाई और किसी विषय को समझने में छात्रों की मदद कर सकते हैं।

Gemini में आया नया Student Hub
Google ने Gemini ऐप में एक नया Student Hub भी पेश किया है। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए Gemini के स्टडी फीचर्स को एक ही जगह उपलब्ध कराना है। Student Hub की मदद से छात्र स्टडी नोटबुक बना सकते हैं, फ्लैशकार्ड तैयार कर सकते हैं और प्रैक्टिस क्विज दे सकते हैं। Google का कहना है कि आने वाले समय में इस हब में और भी नए लर्निंग टूल्स जोड़े जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट और लीड्स टेस्ट में 66 नंबर का गजब संयोग, WTC में रनों का रिकॉर्ड भी किया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के साथ ही जो रूट की इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापसी हुई. ये मुकाबला कई मायनों में खास था क्योंकि अपने होम ग्राउंड में ही वो कप्तान बनकर लौटे. Fri, 21 Aug 2026 00:56:25 +0530

  Videos
See all

Deshhit: PoK में पाक फौज के खिलाफ फिर बगावत, मुनीर को खुली चेतावनी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:15:34+00:00

Viral Video : Teacher की डांट से 6 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी आया Heart Attack | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:10:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers