"हाथ में बंद पर्ची, दिल में कई राज" फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिली 17 वर्षीय कोमल की लाश, मची अफरा-तफरी
UP News: फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास 17 वर्षीय युवती कोमल का शव मिलने से सनसनी फैल गई. उसके हाथ से मिले एक कागज के टुकड़े से मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
The post "हाथ में बंद पर्ची, दिल में कई राज" फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिली 17 वर्षीय कोमल की लाश, मची अफरा-तफरी appeared first on Prabhat Khabar.
Govinda-Sunita: 'तमाशा बना दिया... तलाक केस किया ही क्यों?' सुनीता पर भड़के गोविंदा के मैनेजर
Govinda-Sunita: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं थम नहीं रहीं। बुधवार को जब सुनीता आहूजा मुंबई के एक फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं तो लोगों की चिंता बढ़ गई और गोविंदा से उनके तलाक के कयास लगने लगे। हालांकि बाद में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक का केस वापस लिया है। इस पूरे मामले पर एक्टर के मैनेजर ने प्रतिक्रिया दी है।
सुनीता पर गोविंदा के मैनेजर ने उठाया सवाल
सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ली है, लेकिन कोर्ट जाने पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि अगर अंत में मामला वापस ही लेना था, तो इसे शुरू करने की जरूरत क्यों पड़ी।
NDTV से बातचीत में सिन्हा ने कहा- "जरुरत नहीं थी जाने की। घर की बातें घर में रह के, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें साफ होती हैं। आज केस वापस लेना था, तो किया ही क्यों? ये बात का मुझे दुख हो गया। क्यों फिर तमाशा हम लोग बन गए।
..."परिवार में उलझन और गलतफहमियों को साथ बैठकर बातचीत करने से सुलझाया जा सकता है। समस्याएं बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें हल करना नामुमकिन नहीं है।"
सुनीता आहूजा को कोर्ट के बाहर देखा गया
सुनीता आहूजा हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट के बाहर उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। हालांकि, सुनीता ने अपनी अदालत यात्रा की वजह के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
19 अगस्त को जब पैपराजी ने उनसे कोर्ट जाने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज में कहा, “बर्थडे मनाने आए हैं” इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली गईं।
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर फिर क्यों उठे सवाल?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगती रही हैं। मामला तब फिर चर्चा में आया जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की हिरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था, जिसके साथ गोविंदा के अफेयर होने के दावे हैं।
इस तस्वीर और वीडियो के बाद सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को लेकर ‘शुगर डैडी’ टिप्पणी की थी। इसके बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी सीमाओं में रहने की सलाह दी और उन पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को निजी रखा। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए—बेटी टीना, जिसका जन्म 1988 में हुआ, और बेटा यशवर्धन, जो 1997 में पैदा हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इस मामले में कथित तौर पर व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे आरोपों का जिक्र किया गया था।
हालांकि, बाद में दोनों को गणेश चतुर्थी के दौरान साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की चर्चाएं कुछ समय के लिए शांत पड़ गई थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









