गृह मंत्री Amit Shah से CM विजय की मुलाकात, दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज | News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे हैं, जहां चेन्नई एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले अमित शाह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मुलाकात हुई। कोवलम, चेंगलपट्टू में होने वाली बैठक में जल विवाद, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, राज्यों के लंबित मुद्दों और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा होगी। परिषद में दक्षिण भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। #amitshah #tamilnadu #chennai #cmvijay #bjp #indiapolitics #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, सिल्वर ₹11,093 चढ़ी; 24K सोना भी ₹4,503 हुआ महंगा
Gold Silver Price Today (20 August 2026): सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 अगस्त 2026 को एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोना 4,503 रुपए मंहगा हुआ है। 999 शुद्धता वाला सोना गुरुवार को ₹1,57,387 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि कल इसका भाव ₹1,52,884 था। यानी एक दिन में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹4,124 महंगा हो गया है। आज इसका भाव ₹1,44,166 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो कल ₹1,40,042 था। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
चांदी ने भी मारी जोरदार छलांग
सोने के साथ-साथ चांदी भी आज तेजी के साथ ऊपर गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी आज ₹2,38,485 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कल इसका भाव ₹2,27,392 प्रति किलोग्राम था, यानी चांदी आज ₹11,093 महंगी हुई है। आइए अब जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | 1,46,150 |
| मुंबई | 1,46,000 |
| कोलकाता | 1,46,000 |
| चेन्नई | 1,46,000 |
| लखनऊ | 1,46,150 |
| रायपुर | 1,46,000 |
| जयपुर | 1,46,150 |
| भोपाल | 1,46,050 |
| अहमदाबाद | 1,46,050 |
ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके
1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।
2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।
3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है।
4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।
ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News
Haribhoomi










