Responsive Scrollable Menu

Singapore PM Lawrence Wong ने भारतीय मंत्रियों से की वार्ता, ISMR सहयोग पर चर्चा

गुरदीप सिंह

सिंगापुर, 20 अगस्त सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) से पहले यहां आए भारतीय मंत्रियों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। वोंग ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आईएसएमआर शुरू होने से पहले सीतारमण, जयशंकर, गोयल और प्रसाद से मिलकर खुशी हुई। नेताओं ने चर्चा की कि सिंगापुर और भारत किस तरह ‘‘आईएसएमआर के माध्यम से हुई अच्छी प्रगति को आगे बढ़ा सकते हैं’’ और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जा सकते हैं। इसमें खास तौर पर उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण, स्थिरता और संपर्क पर ध्यान दिया गया। वोंग ने कहा कि चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम भी शामिल रहे। उन्होंने कहा, ‘‘सिंगापुर और भारत के बीच लंबे समय से और लगातार मजबूत होती साझेदारी है। मैं मंत्रियों की सफल यात्रा और आईएसएमआर में सार्थक चर्चा की कामना करता हूं।’’ सिंगापुर सरकार के बयान के अनुसार, आईएसएमआर दोनों देशों के बीच नए एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय मंच है। विदेश मंत्रालय तथा व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय ने संयुक्त बयान में कहा कि चौथी आईएसएमआर बैठक अगस्त 2025 में नयी दिल्ली में आयोजित तीसरी बैठक के दौरान हुई प्रगति की समीक्षा करेगी। साथ ही सिंगापुर-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा को लागू करने की दिशा में नए अवसरों की पहचान करेगी। सीतारमण भारतीय प्रतिनिधिमंडल का और सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री तथा व्यापार एवं उद्योग मंत्री (व्यापार) गान किम योंग चौथी गोलमेज बैठक में सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल में गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगम, विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन, डिजिटल विकास एवं सूचना मंत्री जोसेफिन टीओ तथा परिवहन मंत्री एवं दूसरे वित्त मंत्री जेफरी सिओ भी शामिल हैं। वर्ष 2022 में स्थापित आईएसएमआर द्विपक्षीय आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के विस्तार पर चर्चा के लिए एक प्रमुख मंच है। आईएसएमआर की पहली बैठक सितंबर 2022 में नयी दिल्ली में हुई थी। इसके बाद दूसरी बैठक अगस्त 2024 में सिंगापुर में और तीसरी बैठक पिछले साल अगस्त में नयी दिल्ली में हुई थी। सिंगापुर भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और निवेश का बड़ा स्रोत बना हुआ है।

Continue reading on the app

त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने घरेलू दर्शकों को दिया जीत का श्रेय, बोलीं- फैंस ने हमें बहुत हिम्मत दी

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को 21-16, 21-12 से हराया।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेटर बनना है या सिर्फ एंटरटेनर? वर्ल्ड चैंपियन कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने दिखाया आईना

Arjuna Ranatunga on Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका को 1996 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर अहम सलाह दी है. रणतुंगा का मानना है कि वैभव अभी बच्चे हैं और उन्हें कमर्शियल चमक-दमक व गैर-जरूरी दबाव से दूर रखना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि टी20 सिर्फ मनोरंजन दे सकता है, असली पहचान टेस्ट क्रिकेट की तकनीक से बनेगी. रणतुंगा ने वैभव को सचिन, द्रविड़ और गावस्कर जैसे दिग्गजों के अनुभवों से सीखने की नसीहत दी है. Thu, 20 Aug 2026 23:08:31 +0530

  Videos
See all

Breaking News : दिल्ली के बक्करवाला इलाके में एनकाउंटर, बदमाशों के पैर में लगी गोली | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T18:44:30+00:00

Vande Mataram Row:कांग्रेस के 2 छंद पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- देश विरोधी फैसला! Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T18:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers