Responsive Scrollable Menu

त्रीसा-गायत्री विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

त्रीसा-गायत्री विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Continue reading on the app

एक्टिंग के बीच खेती करेंगे वरुण धवन!: नया खेत खरीदते ही चाय-बिस्किट के साथ मॉनसून किया एंजॉय; Video Viral

Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने बिजी बॉलीवुड करियर के बीच सुकून के पल बिताने के लिए एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने लिए एक खेत खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खेत की झलक फैंस को दिखाई साथ ही इसे अपनी बड़ी उपलब्धि भी बताया। 

‘मैंने खेत लिया है’, वरुण ने खुद दी खुशखबरी
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी नई उपलब्धि के बारे में बताया। वीडियो में अभिनेता खुले माहौल में अपने खेत पर खड़े नजर आ रहे हैं और कैमरे से सीधे बात कर रहे हैं। नए खेत पर वह मौसम का आनंद लेते हुए चाय और बिस्किट खाते नजर आए।

वीडियो के साथ उन्होंने बेहद छोटा और सीधा कैप्शन लिखा, “मैंने खेत खरीदा है.” इसके बाद उन्होंने वीडियो में बताया कि यह उनके लिए कितना खास पल है। उन्होंने मजाकिया और उत्साहित अंदाज में कहा, “मैंने खेत लिया है.. ये खेत” अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, लेकिन इस जगह पर बैठकर चाय और बिस्किट का आनंद लेना उन्हें बेहद खास महसूस करा रहा है।

फैंस ने जमकर दी बधाइयां
वरुण धवन की इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्यार लुटाया। कई लोगों ने अभिनेता की नई शुरुआत की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। आमतौर पर बॉलीवुड सितारे अपनी बड़ी उपलब्धियों को आलीशान पार्टियों के साथ सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन वरुण ने इस बार बिल्कुल अलग अंदाज चुना। खेत, खुला आसमान, मौसम और एक कप चाय के साथ उन्होंने इस पल को यादगार बनाया।

हाल ही में इस फिल्म में नजर आए थे वरुण
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में थीं।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राकेश बेदी, मौनी रॉय, चंकी पांडे और जिम्मी शेरगिल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई दिए थे। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म ZEE5 पर भी स्ट्रीम हो चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

जोफ्रा आर्चर की तरह गेंदबाजी करके चर्चा में आया शुभम गौतम, यूपी T20 लीग में मचा रखा है तहलका, स्पीड-स्विंग का गजब मिश्रण

क्रिकेट पंडित शुभम के गेंदबाजी एक्शन और उनकी शारीरिक बनावट की तुलना इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से कर रहे हैं. शुभम का रन-अप बेहद स्मूथ है और उनका हाई-आर्म एक्शन उन्हें पिच से अतिरिक्त उछाल और गति प्राप्त करने में मदद करता है. हालांकि, शुभम खुद को पूरी तरह आर्चर जैसा नहीं मानते. उनका कहना है, "मेरी लंबाई जोफ्रा जितनी नहीं है, लेकिन मुझे उनकी तरह तेज गेंदबाजी करना पसंद है. Thu, 20 Aug 2026 20:26:20 +0530

  Videos
See all

'हमें संघ और बीजेपी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', बीच डिबेट में भड़के ऋतुराज झा | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:15:01+00:00

70 साल के बुजुर्ग ने खाया घास-भूसा #maharajganj #upnews #mahishasur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers