Responsive Scrollable Menu

स्कूलों के लिए नहीं है पीएम केयर्स फंड, दीपके की मांग पर भाजपा का दो टूक जवाब

हाल ही में जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिटेड स्टेटमेंट के अनुसार, पीएम केयर्स फंड का कुल कॉर्पस 17.8% बढ़कर 8,452.07 करोड़ हो गया है जो 2023-24 में 7,173.03 करोड़ था।

Continue reading on the app

AP EAPCET Counselling 2026: फाइनल फेज रजिस्ट्रेशन आज बंद, 26 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट; चेक करें पूरा शेड्यूल

AP EAPCET Counselling 2026: आंध्र प्रदेश में इंजीनियरिंग और अन्य MPC स्ट्रीम के कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। AP EAPCET 2026 फाइनल फेज काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की आज यानी 20 अगस्त आखिरी तारीख है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज ही काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। फाइनल फेज में शामिल उम्मीदवार 22 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए वेब ऑप्शन भर सकेंगे।

आज बंद होगा AP EAPCET Final Phase Registration
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से AP EAPCET 2026 MPC स्ट्रीम की फाइनल फेज काउंसलिंग कराई जा रही है। रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और ऑनलाइन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 17 से 20 अगस्त तक निर्धारित है।

AP EAPCET Final Phase Counselling में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
  • AP EAPCET Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित फीस जमा करें।
  • सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के लिए वेब ऑप्शन दर्ज करें।
  • अपनी पसंद के विकल्पों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करें।
  • विकल्पों को दोबारा जांचकर समय सीमा से पहले Submit करें।
  • सबमिट किए गए विकल्पों की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

22 अगस्त तक भर सकेंगे Web Options
जिन उम्मीदवारों ने फाइनल फेज काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और जरूरी वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, वे 22 अगस्त तक वेब ऑप्शन एंट्री कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज और कोर्स का चयन अपनी प्राथमिकता के अनुसार सावधानी से करें। 23 अगस्त को वेब ऑप्शन में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा।

26 अगस्त को आएगा Seat Allotment Result
AP EAPCET फाइनल फेज काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 27 से 31 अगस्त के बीच सेल्फ जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

कॉलेज में उपस्थिति और कक्षाएं 27 अगस्त से शुरू होने का शेड्यूल दिया गया है।

AP EAPCET Counselling Helpdesk
काउंसलिंग से जुड़ी सहायता के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 7842075469, 7842085469 और 7842095469 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल के जरिए सहायता के लिए cheeapcet@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

तकनीकी समस्या होने पर 8977726920 नंबर पर कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav vs Saransh Jain: सारांश जैन को कुलदीप यादव की जगह मौका देना है बेहद जरूरी, ये है वजह

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा? क्या इस मैच में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका मिलेगा? Thu, 20 Aug 2026 13:37:28 +0530

  Videos
See all

Truck Accident Shamli : डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक और लगी भीषण आग | Truck Fire Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:45:35+00:00

सनातन त्यागा, फिर भी नहीं मिली पनाह...दलित समुदाय की बेटी का रमज़ान के घर में क़त्ल | Amethi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers