Responsive Scrollable Menu

Awarapan 2 Box Office: 6 दिन में 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी

Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इमरान हाशमी के फैंस एक बार उनके शिवम पंडित वाले रोल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच फिल्म ने महज 6 दिनों में दुनियाभर में के बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म अब इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹153 करोड़ के पार

  • 'आवारापन 2' ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड लगभग ₹97 करोड़ की कमाई की। 6 दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹107.50 करोड़ हो गया है। ग्रॉस कमाई की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करीब ₹128 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
  • विदेशी बाजारों में 'आवारापन 2' की शुरुआत भले ही बहुत तेज नहीं रही, लेकिन वीकेंड के दौरान फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया। 6 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹153 करोड़ पहुंच गया है।

इमरान हाशमी की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि फिल्म ने इमरान हाशमी की पिछली बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले अभिनेता की सफल फिल्मों में राज़ 3 और बादशाहो शामिल थीं।

आवारापन 2 की स्टारकास्ट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Continue reading on the app

UP News: मिलावटखोरी पर CM योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं |Analogue Paneer | Ghee

UP News: मिलावटखोरी पर CM योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं |Analogue Paneer | Ghee #upnews #analoguepaneer #ghee #food उत्तर प्रदेश में पनीर, घी, खोया समेत 6 उत्पादों पर रोक लगाने का फैसला | मिलावटखोरी पर CM योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi independence day security, red fort high alert, delhi master plan 2047, rss gen z outreach, rahul gandhi supreme court plea, irctc money laundering case, red fort blast case, jpsc jssc exam irregularities, har ghar tiranga jammu kashmir, pok balochistan black day news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav टीम योजना में शामिल हैं, साइराज बहुतुले ने गॉल टेस्ट के बाद किया बचाव

भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले ने कुलदीप यादव का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर टीम प्रबंधन की योजनाओं का हिस्सा है और एक मैच में खराब प्रदर्शन से उनकी काबिलियत तय नहीं होती। पहले टेस्ट में कुलदीप को दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी करने के बाद सिर्फ एक विकेट मिला था। दूसरी ओर बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार और अनुभवी रविंद्र जडेजा ने मिलकर 14 विकेट लिए थे।

बहुतुले ने कहा, ‘‘कुलदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। गॉल में परिस्थितियां अलग थीं। उन्हें एक अलग भूमिका निभानी पड़ी।कुलदीप हमेशा से मैच जिताने वाले गेंदबाज रहे हैं और टीम की योजना में शामिल हैं।’’ बहुतुले ने कहा, ‘‘ सभी स्पिनरों को नरम गेंद से परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ें: Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी

लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर या ऑफ स्पिनर उंगलियों से गेंद को नियंत्रित कर लेते हैं, इसलिए उनके लिए यह थोड़ा आसान होता है। वहीं, लेग स्पिनर के लिए नरम गेंद से गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि गेंद की सीम दबकर नीचे चली जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कलाई के स्पिनर के लिए नरम गेंद से गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल होता है। गेंद की सीम नरम होने के कारण नीचे चली जाती है।

ऐसे में गेंद को मनचाही तरह से घुमाना और उछाल हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।’’ बहुतुले ने कहा, ‘‘एक मैच के प्रदर्शन से किसी गेंदबाज का आकलन नहीं किया जा सकता। कुलदीप ने भी परिस्थितियों के मुताबिक अपनी भूमिका में बदलाव करने की पूरी कोशिश की।’’ गॉल की पिच और कूकाबुरा गेंद की स्थिति ने भी कुलदीप को अपनी गेंदबाजी की दिशा और गति में बदलाव करने के लिए मजबूर किया। गेंद की शुरुआती चमक खत्म होने के बाद वह नरम हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Galle Test | गाले टेस्ट में मानव सुथार का जलवा... 10 विकेट चटकाकर भारत को याद दिलाई 'क्लासिकल' स्पिन की असली कला

मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। उनकी गेंदबाजी से बहुतुले काफी प्रभावित नजर आए। बहुतुले ने कहा, ‘‘सुथार अब टीम के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने की Manav Suthar की सराहना, कहा- लंबे समय तक देश के लिए खेलेंगे

घरेलू क्रिकेट में काफी गेंदबाजी करने के कारण उन्हें हर परिस्थिति में अपनी गेंदबाजी की अच्छी समझ है।’’ टीम प्रबंधन उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के तरीके समझाने पर काम कर रहा है। इसमें अलग पिच, अलग बल्लेबाज और बाएं या दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति शामिल है। बहुतुले ने कहा, ‘‘ सुथार गेंद को अच्छी तरह टर्न कराते हैं और हमारे लिए बेहद भरोसेमंद गेंदबाज हैं।

वह लगातार उसी लाइन पर गेंदबाजी करते हैं, जिस पर हम चाहते हैं। इसी के साथ उनकी गेंदबाजी में भी लगातार निखार आ रहा है।

Fri, 21 Aug 2026 15:28:00 +0530

  Videos
See all

लखनऊ में जापानी और भारतीय छात्रों से मिले सीएम योगी | CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:10:43+00:00

Budaun Encounter : यूपी के बदायूं में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:10:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers