Responsive Scrollable Menu

Tips and Tricks: बरसात में ट्रैक्टर को खराब होने से बचाना है? बैटरी, इंजन से लेकर टायर तक का ऐसे करें देखभाल

Tractor Care Tips: बारिश के मौसम में खेतों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, इसलिए इसकी देखभाल बेहद जरूरी है. नमी, पानी और कीचड़ से ट्रैक्टर के जरूरी पार्ट्स खराब हो सकते हैं. इसे खुले में खड़ा करने के बजाय शेड में रखें और शेड न हो तो सूखे ट्रैक्टर पर वाटरप्रूफ कवर डालें. बैटरी और वायरिंग की नियमित जांच करें. टर्मिनल पर जंग दिखे तो तुरंत साफ करवाएं. इंजन और एयर फिल्टर की सफाई भी जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर परफॉर्मेंस घटाकर डीजल की खपत बढ़ा सकता है. ट्रैक्टर चलाने के बाद कीचड़ साफ करें, सुखाएं और जरूरत के अनुसार ग्रीस लगाएं. लंबे समय तक इस्तेमाल न हो तो सूखी जगह पार्क करें.

Continue reading on the app

बादाम और टमाटर से बनाएं रिच और स्वादिष्ट चटनी, रेसिपी है बेहद आसान

Almond Tomato Chutney: अगर आप रोज की टमाटर चटनी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बादाम-टमाटर की चटनी बना सकते हैं. इसका स्वाद खट्टा, हल्का तीखा और थोड़ा क्रीमी होता है. इसके लिए 2 पके टमाटर, 10-12 बादाम, 2-3 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, थोड़ा अदरक, 1 छोटा चम्मच जीरा, नमक और 1 छोटा चम्मच तेल की जरूरत है. इसे बनाने के लिए बादाम को 15-20 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर छिलका उतार लें. कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भूनें. अब कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं.मिश्रण ठंडा होने पर इसे भीगे बादाम के साथ मिक्सर में डालें. नमक और थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पीस लें. ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद हो तो थोड़ा नींबू का रस डाल सकते हैं. चटनी को कटोरी में निकालें.स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगा सकते हैं. इस तरह चटनी तैयार है.

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं

Hockey World Cup 2026 में शनिवार 22 अगस्त को टीम इंडिया को मेजबान नीदरलैंड से भिड़ना है। अब यहां से गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि ये सभी मैच अब नॉकआउट की तरह ही होंगे।  Fri, 21 Aug 2026 11:43:34 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Jaipur में CJP कार्यकर्ताओं का विरोध..मचा बवाल | CJP School Inspection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:40:11+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers